Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

यशपाल Test 1

Result Self Studies

यशपाल Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    संभ्रांत महिला ने ऐसा क्या किया कि लोग उसके दुख को देखकर द्रवित हो गए?

    Solution

    संभ्रांत महिला पुत्र-वियोग में अढ़ाई महीने तक अचेत पड़ी रहीं। लोग उनकी ऐसी दशा देखकर द्रवित हो गए थे।

    उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    "लेखक के अनुसार शोक तथा गम मनाने के लिए सहूलियत चाहिए।"

     

    ऊपर दिए गए कथन में सहूलियत की बात की गई है। बताइए यह आज सहूलियत किसके पास विद्यमान हैं?

    Solution

    यह सहूलियत आज केवल धनीवर्ग के पास विद्यमान है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 3
    1 / -0

    'वह संभ्रांत महिला' से लेखक का क्या तात्पर्य था?

    Solution

    'वह संभ्रांत महिला' से लेखक का तात्पर्य एक धनी परिवार की महिला से था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 4
    1 / -0

    लेखक बेचैन था क्योंकि-

    Solution

    लेखक बेचैन था क्योंकि बुढ़िया के दुख को नहीं जान पा रहा था। उसकी पोशाक रोड़ा बनकर सामने आ रही थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 5
    1 / -0

    दुखी होने के अधिकार से लेखक का क्या तात्पर्य है?

    Solution

    दुखी होने के अधिकार से लेखक का तात्पर्य है दुख मानने की सहूलियत। हमारे समाज में संपन्न लोगों को दुख मनाने का अधिकार प्राप्त है और गरीबी के कारण दुख मनाने के अधिकार से वंचित लोगों का मज़ाक उड़ाया जाता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 6
    1 / -0

    गरीब और अमीर महिला के मध्य तुलना करके लेखक ने एक बड़ा अंतर देखा था। वह अंतर क्या था?

    Solution

    गरीब और अमीर महिला के मध्य तुलना करके लेखक ने आर्थिक स्थिति में जमीन-आसमान का अंतर पाया था। खराब आर्थिक स्थिति के चलते खरबूज़े वाली बुढ़िया पुत्र की मृत्यु के अगले दिन खरबूज़े बेचने को विवश थी और संभ्रांत महिला अच्छी आर्थिक स्थिति के कारण पुत्र-वियोग व्यक्त कर पा रही थीं।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 7
    1 / -0

    (i) समाज में व्याप्त अंधविश्वास।

    (ii) ऊँच-नीच के भेद।

    (iii) पोशाक से जुड़ी विषमताएँ।

    (iv) समाज द्वारा स्थापित नियम।

    (v)  विभिन्न इलाकों में साधनों का अभाव।

     

    प्रस्तुत कहानी 'दुख का अधिकार' किस प्रकार की कुरीतियों पर हमला करती हुई दिखाई देती है? ऊपर दिए कथनों द्वारा स्पष्ट कीजिए।

    Solution

    प्रस्तुत कहानी समाज में व्याप्त अंधविश्वास, पोशाक से जुड़ी विषमताएँ तथा समाज द्वारा स्थापित नियमों पर हमला करती हुई दिखाई देती है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 8
    1 / -0

    बुढ़िया को ऐसा क्या करना चाहिए था कि भगवाना बच जाता?

    Solution

    बुढ़िया को अपने पुत्र को चिकित्सक के पास ले जाना चाहिए था। चिकित्सक उसे बचा सकता था। परन्तु चिकित्सक से ज्यादा उसे ओझा पर विश्वास था।  

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 9
    1 / -0

    "अरे जैसी नीयत होती है अल्लाह भी वैसी ही बरकत देता है।"

     

    ऊपर दिए गए कथन में छिपा भाव बताइए।

    Solution

    ऊपर दिए गए कथन में छिपा भाव व्यंग्यात्मक है। यह व्यंग्य गरीब और दुखिया बुढ़िया पर किया गया है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 10
    1 / -0

    प्रस्तुत कहानी में समाज का कैसा रूप उभर कर आता है?

    Solution

    प्रस्तुत कहानी में समाज का घृणित रूप उभर कर आता है। समाज ने नीति-नियमों का निर्माण मनुष्य के लिए किया है। जो नीति-नियम उसके विरुद्ध कार्य करें ऐसे नियमों का न होना ही अच्छा है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 11
    1 / -0

    खरबूजे बेचने वाली स्त्री वही काम कर रही थी, जो वह हमेशा करती है। परन्तु आज क्या खास बात थी कि लोग उसे घृणा की दृष्टि से देख रहे थे?

    Solution

    खरबूजे बेचने वाली स्त्री के पुत्र की मृत्यु कल ही हुई थी। हिन्दू धर्म में तेरह दिन का सूतक होता है। उन दिनों में मृतक परिवार के लोग शोक करते हैं और घर से बाहर नहीं जाते हैं। उनके हाथ से खाना-पीना भी वर्जित माना जाता है। लोग उन्हें छूत मानते हुए उनसे दूर रहते हैं। परन्तु इन दिनों में खरबूजे बेचने वाली घर से निकलकर खरबूजे बेच रही थी। समाज के लिए यह निंदनीय कार्य था। वह समाज का धर्म भ्रष्ट कर रही थी। अत: लोग उसे घृणा की दृष्टि से देख रहे थे।  

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 12
    1 / -0

    साँप ने लड़के को डस लिया। लड़के की बुढ़िया माँ बावली होकर ओझ़ा को बुला लाई।

     

    ऊपर दिए कथन में बुढ़िया द्वारा चिकित्सक के स्थान पर ओझा को बुला लाना क्या दर्शाता है?

    Solution

    ऊपर दिए गए कथन में बुढ़िया द्वारा चिकित्सक के स्थान पर ओझा को बुला लाना अज्ञानता को दर्शाता है। जहाँ लोगों में आज भी चिकित्सक से अधिक ओझा पर विश्वास है। लोगों का मानना है कि साँप के काटे का इलाज ओझा के पास ही है। यह अज्ञानता का सूचक है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 13
    1 / -0

    बुढ़िया से ऐसी क्या गलती हुई थी कि उसने जीवनभर का पछतावा मोल ले लिया था?

    Solution

    बुढ़िया के पुत्र को साँप ने काट लिया था। उसे चाहिए था कि वह तुरंत डॉक्टर को बुला लाती परन्तु उसने इसके स्थान पर ओझा को बुलाना उचित समझा। समय पर इलाज़ नहीं मिलने के कारण उसका पुत्र मृत्यु को प्राप्त हो गया। बुढ़िया ने यह ऐसी गलती की थी, जिसमें जीवनभर का पछतावा था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 14
    1 / -0

    'दुख का अधिकार' पाठ एक कहानी है। कहानी के माध्यम से लेखक किस पर व्यंग्य कसता है?

    Solution

    दुख का अधिकार कहानी के आधार पर लेखक समाज के बनाए नियमों पर व्यंग्य कसता है। समाज द्वारा बनाए गए नियम मनुष्य की भलाई के लिए हैं। परंतु इस पाठ में वही नियम बुढ़िया की मजूबरी समझने में असमर्थ हैं। समाज उसकी सहायता करने के स्थान पर उससे घृणा करता है और उसे अपशब्द कहकर अपमानित करता है। लेखक समाज और उसके बनाए नियमों पर व्यंग्य कसता है।  

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 15
    1 / -0

    बुढ़िया समाज द्वारा बनाए गए नियमों को तोड़कर बाज़ार खरबूजे बेचने चली गई। बताइए क्या उसके द्वारा किया गया कार्य सही में अनुचित था?

    Solution

    उसके घर में बीमार बहू और तीन बच्चों को खिलाने के लिए उचित प्रबंध नहीं था। किसी ने उसकी सहायता नहीं की थी। उसे अपने घर की गिरती स्थिति को संभालना था। उसने समाज के बनाए नियमों को सोच-समझकर नहीं तोड़ा था बल्कि मजबूरी में तोड़ा था। अत: उसने जो किया वह बिलकुल उचित था।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 16
    1 / -0

    बुढ़िया की स्थिति जैसी थी वैसी नहीं होती यदि-

    Solution

    बुढ़िया की स्थिति जैसी थी वैसी नहीं होती यदि लेखक उसके सारे खरबूजे खरीद लेता। परन्तु वह अपनी पोशाक के कारण यह नहीं कर पाया।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 17
    1 / -0

    लेखक, बुढ़िया के दुख से बहुत दुखी था। परन्तु वह स्वयं उसकी सहायता के लिए नहीं गया। ऐसा क्या कारण था कि वह उसकी सहायता नहीं कर पाया?

    Solution

    लेखक बुढ़िया के दुख से बहुत दुखी था। परन्तु अपनी पोशाक की मर्यादा को रखने के कारण वह बुढ़िया की सहायता नहीं कर पाया।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 18
    1 / -0

    लोग वृद्धा को अपमानित नहीं करते यदि-

    Solution

    लोग वृद्धा को अपमानित नहीं करते यदि बुढ़िया संभ्रांत परिवार से होती। उसे शोक के समय घर छोड़कर काम पर आने की आवश्यकता नहीं होती। पुत्र वियोग का शोक वह पूरी तरह कर पाती और उसका परिवार कष्ट में भी नहीं होता।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 19
    1 / -0

    नीचे दिए गए विकल्पों में से मुहावरा छाँटकर बताइए।

    Solution

    राह चलतों से ठोकरें खाता मैं चला जा रहा था।– इसमें रेखांकित शब्द मुहावरा है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 20
    1 / -0

    "हम ज़रा नीचे झुककर समाज की निचली श्रेणियों की अनुभूति को समझना चाहते हैं। उस समय यह पोशाक ही बंधन और अड़चन बन जाती है।"

     

    ऊपर दिया गया कथन लेखक का अपना मत है। परन्तु किसी की सहायता करने के लिए पोशाक बाधा बन सकती है। क्या आपको दिया गया कथन उचित लगता है? हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए।

    Solution

    किसी की सहायता करने के लिए हम यह सोचकर चुप नहीं रह सकते हैं कि हमारी पोशाक कैसी है। इस तरह तो मनुष्य जीवन में किसी की सहायता नहीं कर पाएगा। गरीब की सहायता करने के लिए हमें गरीबों की तरह कपड़े पहनना पड़े, यह तो मूर्खता की बात हुई या फिर हम उस व्यक्ति को कहें कि मैं अभी मदद नहीं कर सकता पोशाक बदलकर मदद करूँगा, न्यायोचित नहीं लगता है। अत: हमें लेखक का कथन उचित नहीं जान पड़ता है।

    सही उत्तर (ख) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now