Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

काका कालेलकर Test 1

Result Self Studies

काका कालेलकर Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    कीचड़ काव्य के अनुसार कीचड़ हेय नहीं श्रद्धेय है? क्या यह कथन सत्य हैं- हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए-

    Solution

    कीचड़ काव्य के अनुसार कीचड़ हेय नहीं श्रद्धेय है। यदि इसके रंग और गंध को भूला दिया जाए, तो इसकी उपयोगिताओं के कारण इसके प्रति श्रद्धा स्वयं ही उत्पन्न हो जाएगी। अत: उत्तर हाँ है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 2
    1 / -0

    कौन-सी फसल कीचड़ में अपना स्वरूप पाती हैं?

    Solution

    धान (चावल) की फसल कीचड़ में अपना स्वरूप पाती है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 3
    1 / -0

    प्रस्तुत पाठ के आधार पर बताइए कि लोगों में तिरस्कार का भाव किसके लिए निहित है?

    Solution

    प्रस्तुत पाठ में तिरस्कार का भाव कीचड़ (पंक) के लिए निहित है। लोगों के इस तरह के व्यवहार से लेखक आहत है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 4
    1 / -0

    नदी किनारे स्थित कीचड़ की सुंदरता कब बढ़ जाती है?

    Solution

    नदी किनारे स्थित कीचड़ की सुंदरता तब बढ़ जाती है, जब वह सूख जाता है। उन टुकड़ों में दरारें पड़ने के कारण वे टेढ़े हो जाते हैं। तब ऐसा लगता है मानो खोपरे बिखरे पड़े हों।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 5
    1 / -0

    तटस्थता का अभिप्राय है?

    Solution

    तटस्थता का अभिप्राय है निरपेक्ष। जहाँ पर हम किसी का पक्ष नहीं लेते। अलग होते हुए भी दोनों पक्षों के साथ बने रहते हैं।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 6
    1 / -0

    "आप वासुदेव की पूजा करते हैं इसलिए वसुदेव को तो नहीं पूजते" - इस कथन में लेखक क्या सिद्ध करना चाहता है।

    Solution

    इस कथन में लेखक लोगों के द्वारा मूल विषय की अनदेखी को सिद्ध करना चाहता है। उसके अनुसार लोग वासुदेव की पूजा करते हैं। उनको प्रसन्न करने के लिए वे क्या-क्या नहीं करते परन्तु उनके पिता वसुदेव को वे एक पल के लिए याद नहीं करते। वसुदेव कृष्ण के जन्मदाता थे, यदि वह नहीं होते तो कृष्ण का जन्म नहीं होता। लोग इसी बात को भूल जाते हैं।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 7
    1 / -0

    "युक्तिशून्य वृत्ति" से कवि का क्या आशय है?

    Solution

    युक्तिशून्य वृत्ति से कवि का आशय विचारहीन आदत से है। ऐसे मनुष्य बिना विचारे ही कार्य करते रहते हैं। उन्हें सोचने की आदत ही नहीं होती है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 8
    1 / -0

    'कला के जानकार' कहलाते हैं?

    Solution

    कला के जानकार कलाभिज्ञ कहलाते हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 9
    1 / -0

    वार्मटोन कहकर कौन प्रसन्न हो जाते हैं?

    Solution

    वार्मटोन कहकर विज्ञ लोग प्रसन्न हो जाते हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 10
    1 / -0

    क्या आज हमारे दैनिक जीवन में कीचड़ के रंग का प्रयोग किया जाता है? हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए।

    Solution

    आज हमारे दैनिक जीवन में कीचड़ के रंग का प्रयोग दीवारों पर, काँपियों या किताबों के गत्ते पर, कीमती कपड़ों आदि पर किया जाता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 11
    1 / -0

    पाठ में लेखक किस वेला का वर्णन कर रहा?

    Solution

    पाठ में लेखक सूर्योदय की सुंदर वेला का वर्णन कर रहा है। सूर्योदय से आकाश में अद्भुत छटा बिखरी  हुई है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 12
    1 / -0

    पाठ में लेखक किस बात को सोचने के लिए विवश करता है?

    Solution

    पाठ में लेखक कीचड़ के विषय में अपने विचार बदलने के लिए मनुष्य को सोचने पर विवश करता है। उसके अनुसार हमें कीचड़ के विषय में गंभीरता से सोचना चाहिए और उससे घृणा नहीं करनी चाहिए।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 13
    1 / -0

    लोग क्या करना पसंद नहीं करते हैं?

    Solution

    कीचड़ में जाना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि कीचड़ में जाने से कपड़े गंदे होते हैं और शरीर भी गंदा होता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 14
    1 / -0

    महिषकुल किसे कहा गया है?

    Solution

    महिषकुल भैंस को कहा गया है। महिषासुर एक राक्षस था। वह भैंस के समान था। अत: तबसे भैंस को उसी कुल से संबंधित माना जाता है। संस्कृत में भैंस को महिष भी कहा जाता है। इसलिए लेखक ने भैंस के लिए महिषकुल कहा है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 15
    1 / -0

    लेखक को कीचड़ का सौंदर्य कहाँ पर बहुत सुंदर लगता है?

    Solution

    लेखक को कीचड़ तटिनी अर्थात नदी के किनारे बहुत सुंदर लगता है। जिसका सौंदर्य हृदय को मोहित कर देता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 16
    1 / -0

    मनुष्य क्या जानता तो शायद वह कीचड़ से प्रेम करता?

    Solution

    मनुष्य जानता कि अन्न कीचड़ की देन है, तो शायद वह कीचड़ से प्रेम करता।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 17
    1 / -0

    लेखक के अनुसार कीचड़ के विशाल स्वरूप को देखने के लिए कौन-सा स्थान उपयुक्त है?

    Solution

    कीचड़ के और विशाल स्वरूप को देखना हो, तो खंभात जाना चाहिए। जहाँ महानदी के मुख आगे चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ दिखाई देता है।
    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 18
    1 / -0

    आह्लादकत्व का क्या अर्थ है?

    Solution

    आह्लादकत्व का अर्थ हर्ष का भाव है। जिसे सुनकर मन में खुशी उत्पन्न हो जाए, उसे आह्लादकत्व कहते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 19
    1 / -0

    लेखक किस यथार्थ की बात करता है?

    Solution

    लेखक कीचड़ की अनदेखी को यथार्थ की बात कहता है। लोग कीचड़ की उपयोगिता जानते हुए भी कीचड़ की अवहेलना करते हैं, जो सत्य है और यथार्थ का रूप है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 20
    1 / -0

    पंकज शब्द सुनकर मन डोलने लगता है और किसे सुनकर घृणा का भाव पैदा हो जाता है?

    Solution

    पंकज शब्द सुनकर मन डोलने लगता है और पंक सुनकर घृणा का भाव पैदा हो जाता है।

    सही उत्तर (ख) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now