Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

स्वामी आनंद Test 1

Result Self Studies

स्वामी आनंद Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    पीर–बावर्ची-भिश्ती-खर कौन थे?

    Solution

    महादेव देसाई जी पीर-बावर्ची-भिश्ती-खर कहे जाते थे। यह अकेले ही गांधीजी के सारे कार्य कर लिया करते थे।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    इस पाठ के लेखक का क्या नाम है?

    Solution

    स्वामी आनंद

    सही उत्तर- (ग) है।

  • Question 3
    1 / -0

    शंकर लाल बैंकर, उम्मर सोबानी और जमनादास द्वारकादास ये तीन नेता भारत के किस स्थान से संबंधित थे?

    Solution

    ये तीनों बंबई से संबंधित नेता थे।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 4
    1 / -0

    सन् 1919 में कौन-सी घटना ने पंजाब में हाहाकार मचा दिया था?

    Solution

    सन् 1919 में पंजाब में जलियाँवाला बाग हत्याकांड ने हाहाकार मचा दिया था। जनरल डायर ने हो रही शांति सभा में निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोलियाँ चलवाकर हज़ारों लोगों को भून डाला। इसमें कई स्त्रियों, बच्चों, पुरुषों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 5
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताइए महादेव जी ने विद्यार्थीकाल में कहाँ नौकरी की थी?

    Solution

    महादेव जी ने विद्यार्थीकाल में सरकार के अनुवाद विभाग में नौकरी की थी।

    सही उत्तर- (ग) है।

  • Question 6
    1 / -0

    महादेव जी ने गांधीजी को कैसे प्रभावित किया था?

    Solution

    महादेव जी ने गांधीजी को अपनी योग्यता से प्रभावित किया था। वह गांधीजी के हर कार्य को सरलता और निपुणता से कर लिया करते थे। उनकी योग्यता का ही परिणाम है कि गांधीजी उनके बिना अपनी कल्पना भी नहीं कर पाते थे। महादेव जी और गांधीजी आपस में इतना जुड़ गए थे कि महादेव जी के बिना उनका कोई काम नहीं हो पाता था। महादेव जी का प्रभाव उनकी मृत्यु के बाद भी गांधीजी के दिलो-दिमाग से नहीं निकल पाया था।

    सही उत्तर- (ख) है।

  • Question 7
    1 / -0

    गांधीजी के पास देश-विदेश से आए बड़े-बड़े लोग क्यों शर्मिन्दा हो जाते थे?

    Solution

    देश-विदेश के बड़े-बड़े लोगों द्वारा लिखे नोट को देखकर गांधीजी कहते थे कि महादेव के लिखे नोट से मिलान करके आना था। उनका इतना कहना होता था कि सब शर्मिन्दा हो जाते थे।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 8
    1 / -0

    महादेव जी में ऐसी क्या विशेषता थी कि वाइसराय भी भौंचक्का रह जाता था?

    Solution

    महादेव जी की लिखावट इतनी शुद्ध और सुंदर हुआ करती थी कि वाइसराय भी उसे देखकर भौंचक्का हो जाता था। उसके अनुसार महादेव जी के समान अक्षर लिखने वाला कहीं नहीं था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 9
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताइए गांधीजी के हृदय में सबसे बड़ा दुख क्या था?

    Solution

    महादेव जी की मृत्यु गांधीजी के ह्दय में सबसे बड़ा दुख था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 10
    1 / -0

    महादेव जी का समूचा जीवन किसके साथ एकसार हो गया था?

    Solution

    महादेव जी का समूचा जीवन गांधीजी के साथ एकसार हो गया था। उनके बिना गांधीजी की कल्पना करना असंभव था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 11
    1 / -0

    महादेव जी स्वयं को हम्माल कहने में गर्व का अनुभव क्यों किया करते थे?

    Solution

    महादेव जी गांधीजी के प्रति सेवाभक्ति को दर्शाने पर गौरव का अनुभव किया करते थे। हम्माल उनकी सेवाभक्ति का परिचायक था।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 12
    1 / -0

    पंजाब में ऐसा क्या हो रहा था कि वह समाचार-पत्र की सुर्खियाँ बन गया था?

    Solution

    पंजाब में फौजी कानूनों के तहत बड़े नेताओं की गिरफ़्तारी हो रही थी और उन्हें कालापानी भेजा जा रहा था। ये बातें समाचार-पत्रों की सुर्खियाँ बन गए थे।

    सही उत्तर- (ख) है।

  • Question 13
    1 / -0

    ऐसा क्या कारण था कि गांधीजी ने महादेव जी को अपना वारिस घोषित किया?

    Solution

    गांधीजी जानते थे यदि वे गिरफ़्तार हो गए, तो आंदोलन ठप्प हो जाएगा। महादेव जी को वह अपना उत्तराधिकारी मानते थे। उनकी अनुपस्थिति में महादेव जी आंदोलन को चलाए रखने की क्षमता रखते थे। अत: वह महादेव जी को अपना वारिस घोषित कर गए।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 14
    1 / -0

    मणिभवन किस प्रकार का केन्द्र बना हुआ था?

    Solution

    मणिभवन पीड़ित लोगों की गुहार का केन्द्र बन चुका था। हज़ारों लोग गांधीजी को अंग्रेज़ों के अत्याचार और जुल्मों की बातें बताने आते थे।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 15
    1 / -0

    किस समाचार-पत्र के संपादक को कालापानी की सज़ा हुई थी?

    Solution

    कालीनाथ राय जी ट्रिब्यून के संपादक थे। इन्हें 10 साल के लिए कालापानी की सज़ा हुई थी।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 16
    1 / -0

    पाठ में श्रीमती बेसेंट का नाम आया है, यह कौन थीं?

    Solution

    श्रीमती बेसेंट समाज सेविका एवं स्वतंत्रता सेनानी थीं। वे विदेशी अवश्य थीं परन्तु मन से शुद्ध भारतीय थीं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 17
    1 / -0

    क्रॉनिकल समाचार-पत्र में जगह की तंगी होने के पीछे क्या कारण था?

    Solution

    क्रॉनिकल समाचार-पत्र में जगह की तंगी होने के पीछे गांधीजी द्वारा अधिक लेख लिखा जाना था। वे लेखों के द्वारा जनता को सचेत करते रहते थे। इन लेखों से समाचार-पत्र भर जाता था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 18
    1 / -0

    'यंग इंडिया' और 'नवजीवन' दोनों समाचार-पत्रिकाएँ भारत के किस स्थान से संबंधित थीं?

    Solution

    अहमदाबाद

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 19
    1 / -0

    महादेव जी का स्थान आगे चलकर किसने लिया था?

    Solution

    आगे के वर्षों में प्यारेलाल जी ने महादेव जी का स्थान ले लिया था। वह कभी भी महादेव जी के समान गांधीजी को प्रभावित नहीं कर पाए थे।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 20
    1 / -0

    यंग इंडिया के नए संपादक का पद किसे दिया गया था।

    Solution

    महात्मा गांधी को।

    सही उत्तर (ख) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now