Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

सियारामशरण गुप्त Test 1

Result Self Studies

सियारामशरण गुप्त Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    कवि को कितने समय के लिए कारावास की सज़ा मिली थी?

    Solution

    कवि को सात दिवस के लिए कारावास की सज़ा मिली थी।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    कवि स्वयं को क्यों कोस रहा था?

    Solution

    कवि स्वयं को प्रसाद गिर जाने के कारण कोस रहा था। सुखिया ने प्रसाद मांगा था परन्तु लोगों ने निर्दयता से उसे गिरा दिया। अब वह सुखिया की अंतिम इच्छा पूरी नहीं कर सकता था इसलिए स्वयं को कोस रहा था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 3
    1 / -0

    कारावास से आकर कवि को किस प्रकार का दुख झेलना पड़ा।

    Solution

    कारावास से आकर कवि को अपनी पुत्री के वियोग का दुख झेलना पड़ा। उसकी पुत्री की मृत्यु हो चुकी थी और वह अब कभी वापस नहीं आने वाली थी। अपनी एकमात्र संतान की मृत्यु का दुख बहुत ही कष्टदायक था, जो कवि को झेलना पड़ा था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 4
    1 / -0

    कवि को मंदिर में प्रवेश करने के लिए दण्ड का दोषी पाया गया। क्या आपके अनुसार उसका दोष इतना बड़ा था कि उसे दण्ड दिया जाए? हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए।

    Solution

    कवि ने मंदिर में प्रवेश किया था, यह कोई अपराध नहीं था। मंदिर में उपस्थित लोगों को यह अधिकार नहीं था कि कवि को कारावास भेजते और दण्ड देते। भगवान सबके होते हैं। भगवान के मंदिर में जाना कोई अपराध नहीं है। अत: उत्तर नहीं होगा।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 5
    1 / -0

    "चिरकालिक शुचिता" से क्या अभिप्राय है?

    Solution

    चिरकालिक शुचिता से कवि का अभिप्राय है; प्राचीन समय से कायम शुद्धता।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 6
    1 / -0

    कविता के माध्यम से कवि समाज की किस संकीर्णता पर प्रहार करता है?

    Solution

    कविता के माध्यम से कवि समाज की उस संकीर्णता पर प्रहार करता है, जो छोटी और बड़ी जाति का भेद बनाते हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 7
    1 / -0

    'बड़ा तिमिर आया' किसकी ओर संकेत करता है?

    Solution

    'बड़ा तिमिर आया' यमराज की ओर संकेत करता है। कवि के अनुसार बीमारी के कारण सुखिया बीमार थी और यह आभास होने लगा था कि उसकी मृत्यु समीप ही है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 8
    1 / -0

    हाथ में प्रसाद देखकर कवि के मन का भाव कैसा था?

    Solution

    हाथ में प्रसाद देखकर कवि के मन में हर्ष का भाव व्याप्त था।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 9
    1 / -0

    कवि के भीतर किस प्रकार का डर विद्यमान था?

    Solution

    कवि के भीतर डर था कि कहीं सुखिया भी महामारी की शिकार न हो जाए। अंतत: उसका डर सही हो गया।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 10
    1 / -0

    कवि का शरीर शिथिल क्यों पड़ गया था?

    Solution

    कवि का शरीर शिथिल पड़ गया था क्योंकि एक तो सुखिया की दशा गिर रही थी और दूसरे उसकी इच्छा सुनकर। यह दोनों बातें उसके हाथों से बाहर थी।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 11
    1 / -0

    कवि ने किसके शरीर को 'ताप-तप्त' पाया था?

    Solution

    कवि ने अपनी बेटी का शरीर ताप-तप्त पाया था। उसकी बेटी भी महामारी का शिकार हो गई थी, जिसके कारण उसे बुखार आ गया था। उसका शरीर बुखार से तप रहा था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 12
    1 / -0

    शिथिल हुए 'अवयव सारे' से कवि का क्या आशय है?

    Solution

    इसका आशय है चिंता से 'शरीर के अंग ऐसे लगते हैं मानो बेज़ान हो गए हों'। सुखिया की बीमारी और उसकी इच्छा ने कवि को चिंता में डाल दिया था। उसे लग रहा था मानो उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 13
    1 / -0

    'सुखिया' ने पिता से क्या कामना की थी?

    Solution

    'सुखिया' ने देवी के प्रसाद की कामना की थी। वह बीमार थी और बीमारी में अपने गाँव के समीप बने दुर्गा के मंदिर का फूल चाहती थी।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 14
    1 / -0

    "अटल शांति-सी धारण कर" पंक्ति किसके लिए कही गई है?

    Solution

    बीमारी के कारण चहकने वाली सुखिया चुपचाप थी। ऐसा प्रतीत होता था मानो सुखिया ने अटल शांति धारण कर ली थी। उसके चुपचाप रहने को ही उसने अटल शांति कहा गया है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 15
    1 / -0

    सुखिया किस कारण से बीमार थी?

    Solution

    सुखिया महामारी के प्रकोप के कारण बीमार थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 16
    1 / -0

    अछूत शब्द का प्रयोग कविता में किसके लिए किया गया था?

    Solution

    सुखिया के पिता अपनी पुत्री की इच्छा पूरी करने के लिए मंदिर में घुस गए थे। मंदिर में उन्हें पहचान लिया गया था और उनके लिए ही अछूत शब्द का प्रयोग किया गया था।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 17
    1 / -0

    "पतित-तारिणी पाप-हारिणी"- यह पंक्ति किसके सम्बोधन में कही गई है?

    Solution

    पतित-तरिणी पाप-हारिणी यह पंक्तियाँ मंदिर में स्थित देवी दुर्गा के लिए कही गई है। दुर्गा पतितों को तारने वाली है और पापियों के पाप हरने वाली है, ऐसा कहा जाता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 18
    1 / -0

    सुखिया के पिता को किस ज़ुर्म के लिए दण्ड मिला था?

    Solution

    सुखिया के पिता को मंदिर में प्रवेश करने के लिए दण्ड दिया गया था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 19
    1 / -0

    कवि किसे बाहर जाने से रोकता था?

    Solution

    कवि सुखिया को बाहर जाने से रोकता था। गाँव में महामारी फैली हुई थी, जो बच्चों को अपना शिकार बना रही थी। कवि सुखिया को बाहर जाने से रोकता था ताकि उसे महामारी की मार से बचाया जा सके।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 20
    1 / -0

    इस कविता का मूलभाव क्या है?

    Solution

    इस कविता का मूलभाव जाति-पाति भेदभाव है। इस कविता के माध्यम से लोगों को समाज में हो रहे जाति-पाति भेदभाव के नाम हो रहे अत्याचारों से अवगत कराया जा सके।

    सही उत्तर (क) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now