Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

गिल्लू Test 1

Result Self Studies

गिल्लू Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    लेखिका को कौन-सा स्थान गिल्लू की समाधि बनाने के लिए उपयुक्त लगा?

    Solution

    लेखिका को सोनजूही की लता के नीचे वाला स्थान गिल्लू की समाधि बनाने के लिए उपयुक्त लगा था। उन्होंने वहीं पर उसकी समाधि बना दी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 2
    1 / -0

    गिल्लू किस प्रकार की रचना है?

    Solution

    लेखिका की यह रचना संस्मरणात्मक है। यह संस्मरण पर आधारित होती है। लेखिका ने किसी जीव का उल्लेख अपनी यादों के आधार पर किया है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 3
    1 / -0

    गिल्लू का हटना लेखिका को किसके समान लगता था?

    Solution

    गिल्लू का हटना लेखिका को अपनी सेविका के समान हटना लगता था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 4
    1 / -0

    लेखिका ने गिल्लू के बाहर जाने का रास्ता खिड़की की जाली हटाकर ही क्यों बनाया था?

    Solution

    लेखिका ने गिल्लू के बाहर जाने का रास्ता खिड़की की जाली हटाकर ही बनाया था क्योंकि घर के अन्य पालतू जानवरों से उसे खतरा हो सकता था। वहाँ तक अन्य जानवरों की पहुँच नहीं थी इसलिए वही मार्ग उसके लिए सुरक्षित था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 5
    1 / -0

    कौवे किस कारण से गिल्लू के पीछे पड़े हुए थे?

    Solution

    कौवे उदरपूर्ति हेतु गिल्लू के पीछे पड़े हुए थे।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 6
    1 / -0

    कितनी अवधि तक लेखिका और गिल्लू का साथ बना रहा?

    Solution

    दो वर्ष तक की अवधि तक लेखिका और गिल्लू का साथ बना रहा। गिलहरी की उम्र दो वर्ष की ही होती है। अत: गिल्लू भी दो वर्ष तक जीवित रहा।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 7
    1 / -0

    लोग प्राय: जानवरों को बंधक बनाकर घर में रखते हैं। महादेवी ऐसा नहीं करती हैं। वह ऐसा क्यों करती होगीं?

    Solution

    महादेवी उनको समान रूप से जीने का अधिकार देने के कारण ऐसा करती हैं। वह उन्हें पूरी आज़ादी देती हैं ताकि वह हमारी तरह स्वतंत्रतापूर्वक जी सकें।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 8
    1 / -0

    गिल्लू पाठ गद्य की किस विधा का अनुसरण करता है?

    Solution

    गिल्लू पाठ गद्य की संस्मरणात्मक विधा का अनुसरण करता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 9
    1 / -0

    लेखिका को किस प्रकार का विश्वास संतोष देता है?

    Solution

    लेखिका को यह विश्वास संतोष देता है कि गिल्लू जुही के पीले रंग के फूल के रूप में खिल रहा होगा।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 10
    1 / -0

    लेखिका के अनुसार पितरपक्ष के रूप में आत्मा किसका जन्म लेती है?

    Solution

    पितरपक्ष के रूप में आत्मा कौआ का जन्म लेती है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार कौआ पक्षी पितर होते हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 11
    1 / -0

    लेखिका गिल्लू को किस कारण से अपवाद कहती है?

    Solution

    लेखिका, गिल्लू को अपवाद कहती हैं क्योंकि वह उनके द्वारा पाले गए पशु-पक्षियों में से एक मात्र ऐसा जीव था, जो उनकी थाली में से भोजन करता था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 12
    1 / -0

    महादेवी के अतिरिक्त गिल्लू को और क्या सबसे अधिक प्रिय था?

    Solution

    लेखिका के अनुसार गिल्लू को सोनजुही की लता सबसे अधिक प्रिय थी।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 13
    1 / -0

    गिल्लू एक जानवर होकर भी लेखिका की देखभाल मनुष्य के समान करता था। बताइए इससे क्या पता चला है?

    Solution

    इससे पता चलता है कि गिल्लू में भी मानवीय संवेदना विद्यमान है। गिल्लू एक जानवर है। हम मनुष्यों में प्राय: इस बात को लेकर गलफहमी बनी रहती है कि संवेदना मात्र मनुष्य के पास है। जानवर और अन्य पशु-पक्षियों में इस प्रकार की संवेदना होती ही नहीं है। गिल्लू का लेखिका के पास रहना इस बात का प्रमाण है कि उनमें भी संवेदना विद्यमान है। बस उनके व्यक्त करने के तरीके भिन्न हैं।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 14
    1 / -0

    'लघुगात' शब्द का प्रयोग लेखिका ने गिल्लू के लिए किया है। इसका क्या तात्पर्य है?

    Solution

    'लघुगात' का तात्पर्य है छोटा शरीर।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 15
    1 / -0

    वह मेरे पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेज़ी से उतरता।

     

    गिल्लू का यह नित्य का क्रियाकलाप हो गया था। गिल्लू का ऐसा करने के पीछे क्या कारण था?

    Solution

    गिल्लू इस तरह का क्रियाकलाप लेखिका का ध्यान अपनी ओर आकर्षिक करने के लिए करता था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 16
    1 / -0

    गिल्लू पाठ से क्या शिक्षा मिलती है?

    Solution

    गिल्लू पाठ से शिक्षा मिलती है कि अन्य प्राणियों के साथ सद्व्यवहार करें तथा उन्हें स्वच्छंद रहने दें।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 17
    1 / -0

    गिल्लू प्राय: लेखिका को चौंका देता था। वह ऐसा क्या करता था कि लेखिका चौंक जाती थी?

    Solution

    गिल्लू प्राय: चीज़ों के पीछे छिपकर लेखिका को चौंका देता था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 18
    1 / -0

    गिल्लू पाठ लेखिका की किस रचना से लिया गया है?

    Solution

    गिल्लू पाठ लेखिका की रचना मेरा परिवार से लिया गया है। इस रचना में लेखिका ने उन सभी पशु-पक्षियों का वर्णन किया है, जो उनके द्वारा रक्षित थे।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 19
    1 / -0

    नीचे दिए गए विकल्पों मे से कौन-सा शब्द सही व्यक्तिवाचक संज्ञा को इंगित करता है?

    Solution

    'पक्षी' जातिवाचक संज्ञा है। 'मैंने' सर्वनाम शब्द है। 'पीली' विशेषण शब्द है और 'महादेवी' व्यक्तिवाचक संज्ञा है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 20
    1 / -0

    यह पाठ लेखिका के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रणियों का उल्लेख ही नहीं करता अपितु-

    Solution

    यह पाठ लेखिका के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रणियों का उल्लेख ही नहीं करता अपितु उनके क्रियाकलापों का सूक्ष्म अवलोकन भी करता है।

    सही उत्तर (क) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now