Self Studies

स्मृति Test 1

Result Self Studies

स्मृति Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    लेखक को इस बात का कब अहसास हुआ कि कुएँ से चिट्ठियाँ लेना आसन नहीं होगा?

    Solution

    लेखक का जब कुएँ में साँप से सामना हुआ, तब उसे पता चला कि कुएँ से चिट्ठियाँ लेना आसन नहीं होगा।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    दीवार से पैर लगाते ही कुछ मिट्टी नीचे गिरी।

     

    ऊपर दिए गए वाक्य में से कुछ शब्द चुनकर नीचे दिए गए हैं। बताइए इनमें से कौन-सा शब्द निपात कहलाएगा?

    Solution

    'से' कारक शब्द है। 'लगाते' तथा 'गिरी' क्रिया शब्द हैं। 'ही' निपात शब्द है। यह किसी शब्द को बल देने के लिए लगाए जाते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 3
    1 / -0

    "मनुष्य का अनुमान और भावी योजनाएँ कभी-कभी कितनी मिथ्या और उल्टी निकलती हैं।"

     

    ऊपर दिया कथन लेखक की किस स्थिति को दर्शाता है?

    Solution

    लेखक ने कुएँ में जाने से पहले अनुमान लगाया था कि कुएँ में साँप की उपस्थिति में चिट्ठियाँ लाना अधिक कठिन नहीं होगा। डंडे की सहायता से वह साँप पर काबू पा लेगा और सरलतापूर्वक चिट्ठियाँ ले आएगा। परन्तु कुएँ में पहुँचकर उसे पता चला कि यह कितना कठिन था। उसका अनुमान और योजनाएँ वहाँ जाकर बेकार सिद्ध हुई। 

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 4
    1 / -0

    कुएँ में साँप से हुई मुठभेड़ से लेखक के विषय में क्या पता चलता है?

    Solution

    कुएँ में साँप से हुई मुठभेड़ से लेखक के विषय में पता है कि वह एक बहादुर लड़का था। उसने प्रयास किया और साहसपूर्वक साँप से लड़ा तथा अपनी चिट्ठियाँ भी ले आया। उसका यह कार्य बहुत खतरनाक था। परन्तु उसने हार नहीं मानी और साँप का जमकर सामना किया।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 5
    1 / -0

    लेखक किसके सहारे कुएँ में गया था?

    Solution

    लेखक डंडे के सहारे कुएँ में गया था। उसने सोचा था कि वह डंडे के सहारे साँप को परास्त कर पाएगा। परन्तु ऐसा हुआ नहीं कुएँ का व्यास इतना छोटा था कि डंडा चलाने की पर्याप्त जगह वहाँ उपबल्ध ही नहीं थी।  

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 6
    1 / -0

    "मैं स्वयं चक्षु:श्रवा हो रहा था।"- इसका आशय स्पष्ट कीजिए।

    Solution

    "मैं स्वयं चक्षु:श्रवा हो रहा था।"- इसका आशय है कि मैं आँखों से सुनने लगा था। अर्थात् अपनी आँखों पर मेरा पूरा ध्यान था ताकि साँप की हर हरकत को स्पष्ट रूप से समझ पाऊँ।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 7
    1 / -0

    लेखक ने कुएँ में उतरने के लिए रस्सी का इंतज़ाम कहाँ से किया था?

    Solution

    लेखक ने कुएँ में उतरने के लिए रस्सी का इंतज़ाम अपनी धोतियों से किया था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 8
    1 / -0

    आकाश-कुसुम से लेखक का क्या अभिप्राय है?

    Solution

    आकाश-कुसुम से लेखक का अभिप्राय ख्याली बातें है। जैसे आकाश में फूल नही खिल सकते, वैसे ही ख्याली बातें ख्यालों में ही होती है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 9
    1 / -0

    लेखक ने इस पाठ के घटनाक्रम को किस शैली में लिखा है-

    Solution

    लेखक ने इस पाठ के घटनाक्रम को रोमांचक शैली में लिखा है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 10
    1 / -0

    लेखक हाथों के सहारे से ही कितने फुट के कुएँ को पार कर गया था?

    Solution

    लेखक हाथों के सहारे से ही 36 फुट के कुएँ को पार कर गया था। एक ग्यारह वर्ष के बच्चे के लिए यह असंभव था जोकि लेखक ने पूरा कर दिखाया था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 11
    1 / -0

    बच्चों के लिए मक्खनपुर से आते और जाते समय कौन-सा स्थान कौतुहल का विषय था?

    Solution

    बच्चों के लिए मक्खनपुर से आते और जाते समय एक पुराना कुआँ कौतुहल का विषय था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 12
    1 / -0

    "ठीक वैसे जैसे घायल शेर शिकारी को पेड़ पर चढ़ते देख उस पर हमला करता है। पर वे तो पहुँच से बाहर हो चुकी थीं। "

     

    ऊपर दी गई बात लेखक किसके विषय में कह रहा है? पाठ के आधार पर बताइए।

    Solution

    ऊपर दी गई बात लेखक अपनी चिट्ठियों के विषय में कह रहा है। उसके बड़े भाई साहब ने उसे कुछ चिट्ठियाँ डाकखाने में डालने के लिए दी थीं। परन्तु अपनी गलती से उसने उसे कुएँ में गिरा दिया था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 13
    1 / -0

    लेखक की किस आदत ने उसे बहुत बड़ी मुसीबत में डाल दिया था?

    Solution

    लेखक की कुएँ में रोज़ ढेला फेंकने की आदत ने उसे बहुत बड़ी मुसीबत मे डाल दिया था।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 14
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताइए कब दुविधा की बेड़ियाँ कट जाती हैं?

    Solution

    जब मन में दृढ़ संकल्प कर लिया जाता है, तब दुविधा की बेड़ियाँ कट जाती हैं। दुविधा तब तक विद्यमान रहती हैं, जब तक मनुष्य कुछ तय नहीं कर पाता। परन्तु जब वह ठान लेता है, तो दुविधा गायब हो जाती है। उसे स्पष्ट हो जाता है, उसे क्या करना है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 15
    1 / -0

    "कितना भयंकर निर्णय था। पर जो मरने को तैयार हो, उसे क्या?"

     

    ऊपर दिए गए वाक्य में लेखक किस निर्णय की बात कर रहा है?

    Solution

    ऊपर दिए गए वाक्य में लेखक कुएँ में उतरकर चिट्ठियाँ लाने के निर्णय को भयंकर निर्णय कहता है। क्योंकि उस कुएँ में एक विषधर वास करता था।
    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 16
    1 / -0

    लेखक का प्रतिद्वंद्वी कौन था?

    Solution

    लेखक का प्रतिद्वंद्वी विषधर था। लेखक को अपनी चिट्ठियों को प्राप्त करने के लिए उसका सामना करना पड़ रहा था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 17
    1 / -0

    कुएँ में पहुँचकर लेखक की अक्ल क्यों चकरा गई थी?

    Solution

    लेखक ने जब कुएँ में जाने का निर्णय लिया था। उसने अपने मन से स्थिति का अंदाज़ा लगाया और नीचे उतर गया। उसे कुएँ में पहुँचकर सही स्थिति का अंदाज़ा हुआ। अत: कुएँ मे पहुँचकर उसकी अकल चकरा गई थी। उसकी सोच की तुलना में कुएँ की स्थिति अधिक भयानक थी।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 18
    1 / -0

    चिट्ठियाँ गिरने पर लेखक का कहीं भाग जाने का मन कर रहा था। परन्तु वह भागा नहीं क्योंकि-

    Solution

    चिट्ठियाँ गिरने पर लेखक का कहीं भाग जाने का मन कर रहा था। परन्तु वह भागा नहीं क्योंकि  पिटाई का भय तथा ज़िम्मेदारी रूपी तलवार उसे डराए हुए थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 19
    1 / -0

    इस पाठ से पता चलता है कि साहस हर मनुष्य में विद्यमान है। परन्तु उसकी पहचान कब हो पाती है?

    Solution

    एक व्यक्ति को अपने अंदर छिपे साहस की पहचान तब हो पाती है, जब वह विषम परिस्थितियों में होता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 20
    1 / -0

    कुएँ में लेखक ने किस बात पर अधिक बल दिया था?

    Solution

    कुएँ में लेखक ने अपनी एकाग्रचित्तता पर अधिक बल दिया था। वह जानता था कि अपने प्रतिद्वंद्वी से लड़ते समय उसे बहुत सावधानी बरतनी पड़ेगी। वह उसके हर वार को तभी समझ सकता है जब उसका ध्यान एकाग्रचित्त हो और उसने वैसा ही किया।

    सही उत्तर (क) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now