Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

साँवले सपनों की याद Test 1

Result Self Studies

साँवले सपनों की याद Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    प्रस्तुत पाठ में 'लॉरेंस' नाम का उल्लेख किया गया है। बताइए यह व्यक्ति कौन हैं?

    Solution

    प्रस्तुत पाठ में लॉरेंस नाम का उल्लेख किया गया है। यह एक प्रसिद्ध उपन्यासकार थे। इन्होंने प्रकृति संबंधी अनेक उल्लेखनीय कविताएँ लिखी हुई हैं इसलिए सालिम अली से इनकी तुलना की गई है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    सालिम की मृत्यु से सबसे बड़ा नुकसान किसे हुआ होगा?

    Solution

    सालिम की मृत्यु से सबसे बड़ा नुकसान प्रकृति को और पक्षियों को हुआ होगा। इनके योगदान से ही इनके अस्तित्व को बचाया गया था परन्तु आज इनकी चिंता करने वाला कोई नहीं है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 3
    1 / -0

    "गाँव की मिट्टी पर पड़ने वाली पानी की पहली बूँद का असर जानने वाले नेता थे।"- यह पंक्ति किसके सम्मान में कही गई है?

    Solution

    यह पंक्ति जाबिर जी चौधरी चरण सिंह के लिए कहते हैं। चौधरी चरण सिंह जी उस समय के प्रधानमंत्री थे। सालिम अली की बातें सुनकर वह भावुक हो गए। उनका भावुक होना उनके सादे व्यक्तित्व का परिचय देता है। आज इस प्रकार के राजनेता मिलना दुर्लभ है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 4
    1 / -0

    सालिम अली किस विषय में प्रधानमंत्री से मिलने गए थे?

    Solution

    सालिम अली साइलेंट वैली को बचाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने गए थे। प्रदूषण के कारण साइलेंट वैली का वातावरण प्रभावित हो रहा था। सालिम अली इसे देख नहीं पाए और प्रधानमंत्री से इसे बचाने के लिए गुहार लगाने हेतु गए थे।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 5
    1 / -0

    कौन-सी बातें सालिम अली के स्वभाव में कौन सी दो विशेषताएँ कूट-कूटकर भरी हुई थीं, जिनके बिना उनके स्वभाव का वर्णन करना अधूरा जान पड़ता है?

    Solution

    सालिम अली के स्वभाव में यायावरी और भ्रमणशीलता के गुण इस प्रकार कूट-कूटकर भरे हुए थे कि जिनके बिना सालिम अली के स्वभाव का वर्णन अधूरा ही रह जाता है। वह चाहे विनम्र, विचारशील, भावुक, धैर्य, संवेदशील, गंभीर जैसे भी गुणों से युक्त रहे हों परन्तु यदि इन दो गुणों की अनदेखी कर दी जाए, तो सालिम अली का स्वभाव कभी पूरा नहीं हो पाएगा। इन दो स्वभावगत विशेषताओं के कारण ही वह पक्षी जगत के लिए सराहनीय कार्य कर पाए थे।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 6
    1 / -0

    सालिम अली ने चौधरी जी को पर्यावरण के संभावित खतरों से अवगत कराया था। चौधरी जी को इस विषय में अवगत कराने का उनका निर्णय सही था। हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए।

    Solution

    चौधरी जी को पर्यावरण के संभावित खतरों से अवगत कराने का उनका निर्णय बिलकुल उचित था। सालिम अच्छी तरह जानते थे कि चौधरी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं। इस नाते उनके पास अधिकार है कि वह भारत से जुड़े किसी भी क्षेत्र के लिए निर्णय ले सके। उनके अतिरिक्त कोई अन्य इस विषय में उनकी सहायता नहीं कर सकता था। अत: इसका उत्तर हाँ हैं।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 7
    1 / -0

    सालिम अली की जीवन-संगिनी का क्या नाम था?

    Solution

    सालिम अली की जीवन-संगिनी का नाम तहमीना था। उनकी कामयाबी के पीछे उनका विशेष योगदान रहा था।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 8
    1 / -0

    सालिम अली को एक और नाम से जाना जाता है। बताइए वह नाम क्या है?

    Solution

    सालिम अली 'बर्ड वाचर' के नाम से भी जाने जाते हैं। वह जंगलों में अपनी दूरबीन लेकर पक्षियों के क्रिया-कलापों पर पैनी नज़र रखते थे। उनकी इस कर्मण्ठता के कारण ही उन्हें बर्ड वाचर के नाम से पुकारा जाता था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 9
    1 / -0

    लेखक ने सालिम अली की तुलना डी. एच. लॉरेंस से की है। दोनों में ऐसी कौन-सी बात विशेष थी, जिसके कारण उनकी तुलना आपस में की गई?

    Solution

    लेखक ने सालिम अली की तुलना डी. एच. लॉरेंस से की है क्योंकि दोनों को ही प्रकृति से प्रति विशष लगाव था। इसी लगाव के कारण जाबिर जी ने सालिम अली की तुलना डी.एच.लॉरेंस से की है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 10
    1 / -0

    पाठ को पढ़िए और बताइए सालिम अली किस प्रकार के व्यक्ति थे?

    Solution

    पाठ को पढ़ने से पता चलता है कि वे धुन के पक्के व्यक्ति थे। यह उनके व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण पक्ष था। कोई व्यक्ति तभी अपने कार्य को निपुणता के साथ कर सकता है, जब वह अपनी धुन का पक्का हो। पक्षियों के जीवन के विषय में जानने की उत्सुकता उन्हें पक्षियों के समीप जंगलों में खींच ले जाती थी, जो  अपने काम के प्रति उनकी धुन का सूचक है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 11
    1 / -0

    ऊबड़-खाबड़ ज़मीन पर जन्मे मिथक का नाम है:

    Solution

    ऊबड़-खाबड़ ज़मीन पर जन्मे मिथक का नाम सालिम अली है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 12
    1 / -0

    सालिम अली का प्रकृति में विलीन होने से क्या तात्पर्य है?

    Solution

    लेखक का सालिम अली का प्रकृति में विलीन होने से तात्पर्य मृत्यु की गोद में सो जाने से है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 13
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताइए कि सालिम अली क्यों जाने जाते हैं?

    Solution

    सालिम अली प्रसिद्ध पक्षी वैज्ञानिक के रुप में जाने जाते हैं। इन्होंने अपना सारा जीवन पक्षियों के लिए समर्पित कर दिया था। पक्षी जगत के लिए इनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 14
    1 / -0

    सालिम अली ने अपनी आत्मकथा लिखी थी। बताइए उस पुस्तक का क्या नाम था?

    Solution

    सालिम अली ने "फॉल ऑफ ए स्पैरो" नामक पुस्तक लिखी थी। यह पुस्तक उनके जीवन पर आधारित थी।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 15
    1 / -0

    सालिम अली की तुलना किससे की गई है?

    Solution

    सालिम अली की तुलना प्रसिद्ध उपन्यासकार लॉरेंस से की गई है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 16
    1 / -0

    सालिम अली की मृत्यु किस कारण से हुई थी?

    Solution

    सालिम अली की मृत्यु कैंसर के कारण हुई थी।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 17
    1 / -0

    "साइलेंट वैली" किसे कहा गया है?

    Solution

    "साइलेंट वैली" केरल के वर्षा वन हैं। जो आज साइलेंट वैली नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 18
    1 / -0

    सालिम अली के जीवन को किसने शब्दों में उकेरा था?

    Solution

    सालिम अली के जीवन को जाबिर हुसैन ने शब्दों में उकेरा था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 19
    1 / -0

    फ्रीडा को लोग किस विषय में अनुरोध किया करते थे?

    Solution

    फ्रीडा लॉरेंस को लोग डी. एच. लॉरेंस के विषय में लिखने के लिए अनुरोध करते थे। वह उनकी जीवन-संगिनी थी। लोगों के अनुसार वह लॉरेंस के सबसे करीब थी। अत: वही उनके विषय में एक अच्छी पुस्तक लिख सकती थी।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 20
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताओ सालिम अली कैसे व्यक्ति थे?

    Solution

    सालिम अली प्रकृति प्रेमी थे। इन्होंने अपनी सारी जिंदगी प्रकृति से प्रेम किया, प्रकृति और पक्षियों के प्रति ये सदा भावुक रहे। वन-वन घुमकर पक्षियों के जीवन के विषय में विस्तृत जानकारियाँ एकत्र की। इनके योगदान को हम सदैव याद करते रहेंगे।

    सही उत्तर (क) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now