Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

दिये जल उठे Test 1

Result Self Studies

दिये जल उठे Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    वल्लभभाई पटेल कहाँ पहुँचे थे?

    Solution

    वल्लभभाई पटेल दांडी कूच की तैयारी के कारण रास में पहुँचे थे।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 2
    1 / -0

    गांधीजी का तिलक एक वृद्धा ने किस स्थान पर किया?

    Solution

    गांधीजी का तिलक एक सौ पाँच वर्ष की एक वृद्धा ने कनकपुरा में किया था। वह गांधीजी को स्वराज लाने के लिए प्रेरित करती है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 3
    1 / -0

    सत्याग्रहियों ने किस प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली थी?

    Solution

    सत्याग्रहियों ने दांडी यात्रा की तैयारी पूर्ण कर ली थी। उनके अनुसार अब यह यात्रा अपनी मंजिल पर जाकर ही समाप्त होनी चाहिए थी। सरकार के लिए यह देश की ओर से करारा जवाब था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 4
    1 / -0

    पूरे रास में किस बात को लेकर लोगों में नाराज़गी नज़र आ रही थी?

    Solution

    पटेल जी की गिरफ़्तारी को लेकर पूरे रास के लोगों में नाराज़गी नज़र आ रही थी। वे इस बात से हैरान थे कि आखिर सरकार ने किस अपराध में उन्हें गिरफ़्तार किया है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 5
    1 / -0

    नेहरु जी किससे मिलना चाहते थे?

    Solution

    नेहरु जी गांधीजी से आवश्यक वार्ता के लिए मिलना चाहते थे।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 6
    1 / -0

    गांधीजी ने किस समुदाय के लोगों की प्रशंसा की?

    Solution

    गांधीजी ने दरबारी या दरबार समुदाय के लोगों की प्रशंसा की थी। दरबारी समुदाय के लोगों ने समस्त सुख-सुविधाएँ छोड़कर स्वयं को देश की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनका उठाया गया यह कदम लोगों के लिए मिसाल था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 7
    1 / -0

    'ब्रितानी' शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया गया है?

    Solution

    'ब्रितानी' शब्द अंग्रेज़ी सरकार के लिए प्रयुक्त किया गया है। यह ब्रिटेन शब्द से निकला शब्द है, जिसे ब्रितानी कहा गया है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 8
    1 / -0

    रास की आबादी तीन हज़ार थी लेकिन उनकी जनसभा में ........... लोग आए हुए थे।- रिक्त स्थान की पूर्ति सही शब्द द्वारा कीजिए।

    Solution

    रास की आबादी तीन हज़ार थी लेकिन उनकी जनसभा में 20 हज़ार लोग आए हुए थे।

    सही उत्तर (ग) है

  • Question 9
    1 / -0

    नदी पार करवाने की ज़िम्मेदारी किसे सौंपी गई थी?

    Solution

    नदी पार करवाने की ज़िम्मेदारी रघुनाथ काका को सौंपी गई थी। उन्हें निषादराज भी पुकारा जाने लगा। रामायण में निषादराज ने भगवान राम को सरयू नदी पार करवाई थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 10
    1 / -0

    सभा पहले कहाँ समाप्त हो जानी थी?

    Solution

    सभा पहले कनकापुरा में समाप्त हो जानी थी। परंतु बाद में परिवर्तन कर दिया गया था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 11
    1 / -0

    रघुनाथ काका किस गाँव के थे?

    Solution

    रघुनाथ काका बदलपुर गाँव के थे। उन्हें गांधीजी को महानदी पार करवाने की ज़िम्मेदारी दी गई थी।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 12
    1 / -0

    लोगों के बीच सरकार के विरुद्ध क्यों प्रतिक्रिया तेज़ हो रही थी?

    Solution

    पटेल जी की गिरफ़्तारी से लोगों के बीच सरकार के विरुद्ध प्रतिक्रिया तेज़ हो गई थी। बिना किसी अपराध के उन्हें गिरफ़्तार कर लेना और दण्ड देना लोगों के अनुसार सरकार के द्वारा किया गया अनुचित कार्य था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 13
    1 / -0

    लेखक ने हुक्मरानों शब्द का प्रयोग किया है। इसका क्या अभिप्राय है?

    Solution

    लेखक ने हुक्मरानों शब्द का प्रयोग किया है। इसका अभिप्राय ब्रिटिश सरकार है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 14
    1 / -0

    गांधीजी किस बात से नाराज़ थे?

    Solution

    गांधीजी पटेल की गिरफ़्तारी पर नाराज़ थे। उनके अनुसार सरकार को कोई अधिकार नहीं था कि बिना कारण उन्हें गिरफ़्तार किया जाए।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 15
    1 / -0

    पटेल पर उस समय कितने रुपये का ज़ुर्माना लगाया गया था?

    Solution

    पटेल पर 500 रुपये का ज़ुर्माना लगाया गया और तीन महीने का कारावास का दण्ड दिया गया था।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 16
    1 / -0

    वल्लभभाई पटेल किस कार्य के लिए रास आए थे?

    Solution

    वल्लभभाई दांड़ी कूच की यात्रा की तैयारी के सिलसिले में रास आए थे। उनकी देखरेख में सभी कार्य हो रहे थे।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 17
    1 / -0

    इस पाठ में किस घटना का उल्लेख मिलता है?

    Solution

    इस पाठ में दांडी कूच का उल्लेख मिलता है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 18
    1 / -0

    इस पाठ के लेखक का उद्देश्य है:

    Solution

    इस पाठ के लेखक का उद्देश्य है कि वह एक अद्भुत घटना से उपजी क्रांति से सबको अवगत कराए। हमारे बच्चे अपने देश के उन स्वर्णिम पलों से अवगत हो सकें, जिन्होंने देश का रूख ही बदल दिया और देश को स्वतंत्रता दिलाई।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 19
    1 / -0

    कौन-से समय में नदी पार करने की बात सोची गई थी?

    Solution

    आधी रात के समय में नदी में समुद्र का पानी चढ़ने पर उसे पार करने का सोचा गया था क्योंकि आधी रात को समुद्र का पानी चढ़ने पर कीचड़ और दलदल में कम चलना पड़ता है, जिससे उसे पार करना सरल हो जाता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 20
    1 / -0

    रास की आबादी कितनी थी?

    Solution

    रास की आबादी तीन हज़ार थी।

    सही उत्तर (ग) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now