Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

अलंकार Test 2

Result Self Studies

अलंकार Test 2
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    मोतिन की जोति मिल्यौ मल्लिका को मकरंद।

    ऊपर दिए गए काव्यांश में कौन-से अलंकार की छटा व्याप्त है?

    Solution

    ऊपर दिए गए काव्यांश में अनुप्रास अलंकार की छटा व्याप्त है। इसमें 'म' वर्ण की आवृत्ति एक से अधिक बार हुई है। अत: यहाँ अनुप्रास अलंकार है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    नीचे दिए गए विकल्पों में से किस पंक्ति में अतिशयोक्ति अलंकार है?

    Solution

    जा दिन जन्म लियो आल्हा ने, धरती धँसी अढ़ाई हाथ- प्रस्तुत पंक्ति में आल्हा नामक वीर ने जन्म की बात की गई है। उनके अनुसार जिस दिन इस वीर ने धरती पर जन्म लिया था, उस दिन धरती अढ़ाई हाथ धँस गई थी। यहाँ पर आल्हा की इतनी प्रशंसा की गई है कि लोक-सीमा की हद पार हो गई है। अत: यहाँ अतिशयोक्ति अलंकार है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 3
    1 / -0

    किस अलंकार में उपमेय में उपमान का आरोप कर अभेद स्थापित किया जाता है?

    Solution

    रूपक अलंकार में अत्यधिक समता के कारण उपमेय में उपमान का आरोप कर अभेद स्थापित किया जाता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 4
    1 / -0

    "गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल 

    में खो चुका होता है।"

    ऊपर दी गई पंक्ति में व्याप्त अलंकार पहचानकर बताइए।

    Solution

    "गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में

    खो चुका होता है"

    प्रस्तुत पंक्ति में रूपक अलंकार है। इसमें तानों (संगीत के तान) को जंगल मान लिया गया है; जैसे जंगल के अंदर मनुष्य वृक्षों की सघनता के कारण खो जाता है, वैसे ही तानों की जटिलता में फंसकर गायक खो जाता है। यहाँ दोनों में अत्यधिक समानता के कारण उपमेय में उपमान का आरोप कर उन्हें एक कर दिया गया है। अत: यहाँ रूपक अलंकार है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 5
    1 / -0

    नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प अर्थालंकार का उदाहरण नहीं है?

    Solution

    अनुप्रास अलंकार अर्थालंकार का उदाहरण नहीं है। यह शब्दालंकार का उदाहरण है। अर्थालंकार में अर्थ के माध्यम से काव्य में चमत्कार उत्पन्न होता है। शब्दालंकार में शब्द के माध्यम से चमत्कार उत्पन्न किया जाता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 6
    1 / -0

    उषा सुनहरे तीर बरसती

    जय लक्ष्मी सी उदित हुई।

    ऊपर दिए गए काव्यांश में उपमा अलंकार के अतिरिक्त कौन-सा दूसरा अलंकार व्याप्त है?

    Solution

    ऊपर दिए काव्यांश में उपमा अलंकार के अतिरिक्त मानवीकरण अलंकार की छटा बिखरी हुई दिखाई दे रही है। यहाँ जड़ प्रकृति को चेतन के समान क्रियाकलाप करते दर्शाया गया है।

     सही उत्तर (ख) है।

  • Question 7
    1 / -0

    उस वक्त मारे क्रोध के तनु काँपने उनका लगा।

    मानो हवा के जोर से सोता हुआ सागर जगा।।

    ऊपर दी पंक्ति में 'मानो' पद किस अलंकार की ओर संकेत कर रहा है?

    Solution

    उस वक्त मारे क्रोध के तनु काँपने उनका लगा।

    मानो हवा के जोर से सोता हुआ सागर जगा।।

    प्रस्तुत पंक्ति में उपमेय में उपमान की कल्पना या संभावना की जा रही है। क्रोध की प्रचंडता की संभावना सागर में आए तुफान से की गई है। अत: यहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार है। काव्यांश में आया 'मानो' शब्द उत्प्रेक्षा अलंकार का सूचक है। उसकी उपस्थिति भी यह स्पष्ट करती है कि यहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार का प्रभाव है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 8
    1 / -0

    नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-से विकल्प में दो अलंकारों का प्रयोग नहीं हुआ है?

    Solution

    हरदम यह हौसला ह्दय में प्रिये! भरा रहता है।–इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार के अतिरिक्त अन्य दूसरे अलंकार का प्रयोग नहीं हुआ है।

    (क) इस पंक्ति के अंदर 'र' वर्ण की दो बार आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है तथा राम और रतन में रूप तथा गुण की समानता के कारण अभेद आरोप किया गया है अर्थात अंतर समाप्त हो गया है जिस कारण से यह रूपक अलंकार है।

    (ख) इसमें 'ब' तथा 'म' वर्ण की दो-दो बार आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है तथा जड़ ऋतु को बसंत के बालक के रूप में चित्रित कर उसका मानवीकरण किया गया है। अत: यहाँ मानवीकरण अलंकार का प्रयोग हुआ है।

    (ग) इसमें 'ब' वर्ण की दो बार आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है तथा बादलों को मनुष्य के समान व्यवहार करते दर्शाने के कारण उसका मानवीकरण किया गया है। अत: यहाँ मानवीकरण अलंकार का प्रयोग हुआ है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 9
    1 / -0

    यमक अलंकार कहलाता है:

    Solution

    मानवीकरण अलंकार कहलाता है: जहाँ एक ही शब्द की आवृत्ति उसी रूप में दो या उससे अधिक बार हुई हो परन्तु उसके अर्थ अलग-अलग हो।

    जैसे-

    कनक-कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय।

    या खाए बौराए जग, वा पाए बौराए।

    (क) जहाँ एक ही शब्द की आवृत्ति उसी रूप में दो बार हुई हो, वहाँ पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार होता है।

    (ख) जहाँ एक ही वर्ण की आवृत्ति दो से अधिक बार हुई हो, वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है।

    (घ) जहाँ एक ही शब्द में एक से अधिक अर्थ चिपके हों, वहाँ श्लेष अलंकार होता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 10
    1 / -0

    शीतल कर दो–बादल, गरजो! – क्या इस पंक्ति में कोई अलंकार विद्यमान है?

    Solution

    नहीं इस पंक्ति में कोई अलंकार विद्यमान नहीं है।

    सही उत्तर (ख) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now