Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

मेरे बचपन के दिन Test 1

Result Self Studies

मेरे बचपन के दिन Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    'मेरे बचपन के दिन' पाठ के आधार पर बताओ कि कवियत्री को किसमें विचित्र आकर्षण लगता है?

    Solution

    कवियत्री को बचपन की स्मृतियों में विचित्र सा आकर्षण लगता है। उनसे जुड़ी स्मृतियाँ मन में प्रसन्नता भर देती है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 2
    1 / -0

    लेखिका को पुरस्कार में एक कटोरा मिला था। वह कटोरा उनसे किसने ले लिया था?

    Solution

    लेखिका को कविता-सम्मेलन में एक चाँदी का कटोरा मिला था। अपना कटोरा गांधीजी को दिखाने के लिए वह लेकर गई थी। गांधीजी को वह इतना पंसद आया कि उन्होंने उसे माँग लिया था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 3
    1 / -0

    हम लोग सब अपने जेब-खर्च में से हमेशा, एक-एक, दो-दो आने देश के लिए बचाते थे और जब बापू आते थे तो वह पैसा उन्हें दे देते थे।

     

    ऊपर दिए कथन से ज्ञात होता है कि बापू स्थान-स्थान पर भ्रमण किया करते थे और धन एकत्र किया करते थे। बताओ इस धन का प्रयोग कहाँ किया जाता होगा?

    Solution

    बापू स्थान-स्थान पर भ्रमण किया करते थे और धन एकत्र किया करते थे। यह धन स्वतंत्रता संग्राम के लिए खर्च किया जाता था। स्वतंत्रता संग्राम को व्यापक तौर चलाने के लिए धन की आवश्यकता थी। अतः शहर-शहर, गाँव-गाँव, गली-गली जाकर धन एकत्र किया गया। इसमें अमीर से लेकर गरीब ने अपना धन दिया।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 4
    1 / -0

    मैं सन् 1917 में यहाँ आई थी। उसके उपरांत गांधी जी का सत्याग्रह आरंभ हो गया और आनंद भवन स्वतंत्रता के संघर्ष का केंद्र हो गया। जहाँ-तहाँ हिंदी का भी प्रचार चलता था। कवि-सम्मेलन होते थे तो क्रास्थवेट से मैडम हमको साथ लेकर जाती थीं।

     

    ऊपर दिए कथन को पढ़ो और सोचकर बताओ कि क्या कारण रहा होगा कि भारत में हिंदी का प्रचार ज़ोर-शोर से हो रहा था?

    Solution

    उस समय के भारत में लोग आज़ादी पाने के लिए कमर कस चुके थे। पूरे भारत को एक करने की बात आ खड़ी हुई थी। भारत में अनगिनत भाषाएँ बोली जाती थीं। परन्तु भारत की स्वयं की कोई राष्ट्रभाषा नहीं थी। तब आवश्यकता पड़ी एक राष्ट्रभाषा की, जिसके तले सारे हिंदुस्तान को एक किया जा सके। हिंदी राष्ट्रभाषा के लिए उपयुक्त जान पड़ी और फिर सबने इसके प्रसार के लिए प्रयास आरंभ कर दिए।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 5
    1 / -0

    'क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज' में लेखिका को पहली साथिन के रुप में कौन मिली थी?

    Solution

    लेखिका को पहली साथिन के रुप में सुभद्रा कुमारी चौहान मिली थी।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 6
    1 / -0
    जो अवध की लड़कियाँ थीं, वे आपस में अवधी बोलती थीं; बुंदेलखंड की आती थीं, वे बुंदेली में बोलती थीं। कोई अंतर नहीं आता था और हम पढ़ते हिंदी थे। उर्दू भी हमको पढ़ाई जाती थी, परंतु आपस में हम अपनी भाषा में ही बोलती थीं। यह बहुत बड़ी बात थी।

    ऊपर दिया गया वाक्य आज़ादी से पूर्व के भारत की कैसी तस्वीर प्रस्तुत करता है?

    Solution

    यह गद्यांश भारत की अनेकता में एकता की तस्वीर प्रस्तुत करता है। आज के भारत की स्थिति भी ऐसी नहीं होगी, जैसी की आज़ादी से पहले हुआ करती थी। सभी आपस में प्रेम से मिलकर रहते थे। किसी के मन में धर्म, जाति, बोली, संस्कृति को लेकर कोई प्रश्न नहीं था। उनके मध्य प्रेम था, जो आज कहीं धूमिल हो गया है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 7
    1 / -0

    लेखिका ने 'क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज' में लिखना आरंभ कर दिया था। वे अपनी आरंभिक कविताएँ कहाँ छपने भेजती थीं?

    Solution

    'क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज' से लेखिका अपनी कविताएँ 'स्त्री दर्पण' में छपने के लिए भेजती थीं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 8
    1 / -0

    सुभद्रा कुमारी चौहान ने महादेवी की कौन-सी चोरी पकड़ ली थी?

    Solution

    सुभद्रा कुमारी चौहान ने महादेवी की कविता लिखने की चोरी पकड़ ली थी। सुभद्रा कुमारी कविताएँ लिखती थीं और लेखन के क्षेत्र में प्रतिष्ठित हो गई थीं। महादेवी के लेखन के विषय में इससे पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने ही महादेवी की चोरी पकड़ ली थी।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 9
    1 / -0

    लेखिका की भेंट गांधीजी से किस स्थान में हुई थी?

    Solution

    लेखिका की भेंट गांधीजी से 'आनंद भवन' में हुई थी। 'आनंद भवन' आज़ादी से पहले इलाहाबाद में स्थित जवाहरलाल नेहरू का निवास स्थान था। इनके पिता मोतीलाल नेहरू ने इसे 7 अगस्त 1899 में बीस हज़ार रुपए में राजा जयकिशन दास से खरीदा था। स्वतंत्रता संग्राम के समय यह कांग्रेस का मुख्यालय था और आज इसे संग्रहालय का रुप दे दिया गया है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 10
    1 / -0

    महादेवी वर्मा ने प्रस्तुत पाठ में आज़ादी की लड़ाई का उल्लेख किया है। उस समय गांधीजी के आह्वान पर आंदोलन आरंभ हो गया था। पाठ के आधार पर बताओ कि इसमें वर्णित आंदोलन कौन-सा था?

    Solution

    महादेवी वर्मा ने प्रस्तुत पाठ में आज़ादी की लड़ाई का उल्लेख किया है। उस समय गांधीजी के आह्वान पर सत्याग्रह आंदोलन आरंभ हो चुका था। गांधीजी आज़ादी की लड़ाई के लिए स्वयं जगह-जगह जाकर धन एकत्रित कर रहे थे।   

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 11
    1 / -0

    लेखिका को कविता सम्मेलन में पुरस्कार स्वरुप क्या मिला था?

    Solution

    लेखिका को कविता सम्मेलन में पुरस्कार स्वरुप चाँदी का कटोरा मिला था।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 12
    1 / -0

    लेखिका को उस समय के भारत में धर्मों के बीच क्या देखने को नहीं मिलता था?

    Solution

    लेखिका को उस समय के भारत में धर्मों के बीच सांप्रदायिकता देखने को नहीं मिलती थी। प्रेम, स्नेह, मित्रता, सद्भावना, एकता और भाईचारा का रस सभी धर्मों के मध्य व्याप्त था। सब मिल-जुलकर साथ रहते थे।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 13
    1 / -0

    पाठ में 'सुभद्रा कुमारी' का उल्लेख किया गया है। बताइए वह कौन-थी?

    Solution

    सुभद्रा कुमारी चौहान भारत की महान कवियत्रियों में से एक थी। इनकी कविता 'खुब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।' सुभद्रा कुमारी के द्वारा रचित है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 14
    1 / -0

    प्रोफ़ेसर मनमोहन वर्मा का नाम किसने रखा था?

    Solution

    प्रोफ़ेसर मनमोहन वर्मा का नाम लेखिका की पड़ोसी बेगम साहिबा ने रखा था। वह स्वयं को लेखिका की ताई मानती थी और ताई के नाते नाम रखना अपना अधिकार समझती थीं। यह बात भारत में दो धर्मों के बीच विशुद्ध प्रेम का प्रमाण है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 15
    1 / -0

    प्रोफ़ेसर मनमोहन वर्मा से लेखिका का क्या संबंध था?

    Solution

    प्रोफ़ेसर मनमोहन वर्मा से लेखिका का संबंध भाई-बहन का था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 16
    1 / -0

    लेखिका के परिवार से जुड़ी कौन-सी बात हैरत में डाल देती है?

    Solution

    लेखिका के परिवार से जुड़ी यह बात हैरत में डाल देती है कि दो सौ वर्षों से कन्या जन्म पर रोक लगी हुई थी। यदि कोई कन्या परिवार में जन्म ले भी लेती थी, तो उसे तुरंत मार दिया जाता था। लेखिका के पिता ने इस पाबंदी को तोड़ दिया। 

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 17
    1 / -0

    लेखिका पहले किसी और भाषा में कविता लिखने का प्रयास करती थीं। परन्तु सुभद्रा कुमारी से प्रेरणा पाकर वह कौन-सी भाषा में लिखने लगी थीं?

    Solution

    लेखिका अपनी माताजी के प्रभाव के कारण ब्रज में कविता लिखने का प्रयास करती थीं। परन्तु सुभद्रा कुमारी से प्रेरणा पाकर वह खड़ी बोली में लिखने लगी थीं। सुभद्रा कुमारी की प्रभावशाली कविताएँ उनकी प्रेरणा का आधार बनी। आगे चलकर लेखिका ने खड़ी बोली को ही अपना कर्मक्षेत्र बना लिया और अंत तक उसी में लिखती रहीं।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 18
    1 / -0

    लेखिका को किसके माध्यम से ब्रजभाषा सीखने का सौभाग्य मिला?

    Solution

    लेखिका को माताजी के माध्यम से ब्रज भाषा सीखने का सौभाग्य मिला था। उनकी माँ सदैव ब्रजभाषा के पद पूजा के समय गाया करती थीं और वह इसी भाषा में लिखती भी थीं। लेखिका के लिए उनकी माँ सबसे पहली गुरू थीं, जिनके कारण उनका संस्कृत और ब्रजभाषा से परिचय हुआ।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 19
    1 / -0

    लेखिका गांधीजी की कौन-सी बात से दुखी थी?

    Solution

    लेखिका, गाँधी जी की इस बात से दुखी नहीं हुई थी कि उन्होंने उसका कटोरा ले लिया था। बल्कि इस बात से दुखी थी कि उन्होंने कविता सुनाने के लिए नहीं कहा। लेखिका अपनी कविता गांधीजी को सुनाना चाहती थी। परन्तु उन्होंने इसके प्रति कोई रुचि नहीं दिखाई।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 20
    1 / -0

    कौन-सी भाषा लेखिका कभी सीख नहीं पाई?

    Solution

    लेखिका उर्दू-फ़ारसी नहीं सीख पाई। मौलवी साहब को देखकर ही वह डर जाती थीं।

    सही उत्तर (क) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now