Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

एक कुत्ता और एक मैना Test 1

Result Self Studies

एक कुत्ता और एक मैना Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    गुरुदेव लोगों के भय से एकांतवास में चले गए परन्तु एक कुत्ते के द्वारा उनके एकांतवास को भंग करना उन्हें सुखदायी लग रहा था क्योंकि-

    Solution

    गुरुदेव लोगों के भय से एकांतवास में चले गए परन्तु एक कुत्ते के द्वारा उनके एकांतवास को भंग करना उन्हें सुखदायी लग रहा था क्योंकि दोनों के मध्य मूक आत्मीय संबंध था। दोनों चुपचाप स्नेह का संचार कर रहे थे। कोई किसी के एकांतवास को भंग नहीं कर रहा था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 2
    1 / -0

    यह पाठ हमें क्या प्रेरणा देता है?

    Solution

    यह पाठ हमें प्रेरणा देता है कि जीवन में सभी प्राणियों के प्रति प्रेम की भावना रखो।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 3
    1 / -0

    गुरुदेव के व्यक्तित्व में ऐसी क्या खास बात थी जिसका लेखक ने पूरे पाठ में वर्णन किया है?

    Solution

    गुरुदेव के अंदर एक खास बात यह थी कि वह प्राणियों के प्रति बहुत ही संवेदनशील व्यक्ति थे। यह उनके व्यक्तित्व का अहम पक्ष था। लोग अपनों के प्रति संवेदनशील होते हैं परन्तु पशु-पक्षियों के प्रति वह इतने संवेदनशील नहीं होते।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 4
    1 / -0

    1.  स्नेह और भक्ति से पूर्ण भावनाएँ।

    2. विनोद और करुणा से पूर्ण भावनाएँ।

    3. क्रोध और स्वार्थ से पूर्ण भावनाएँ।

    4. हास्य और लालच से पूर्ण भावनाएँ।

     

    ऊपर दिए कथनों की सहायता से बताइए कि पाठ में लेखक ने पशु-पक्षियों में किस प्रकार की मानवीय भावनाओं को व्यक्त किया है?

    Solution

    लेखक ने पशु-पक्षियों में प्रेम, भक्ति, विनोद और करुणा जैसी मानवीय भावनाओं को व्यक्त किया है। उसके अनुसार इस प्रकार की भावनाएँ हम अपना एकाधिकार मानते हैं। परन्तु यह सत्य नहीं है। पशु-पक्षियों में भी ये भावनाएँ समान रूप से विद्यमान होती हैं।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 5
    1 / -0

    गुरुदेव की चिता भस्म के समीप कुत्ता कुछ देर तक बैठा रहा।- यह घटना जानवरों के प्रति किस तथ्य को उजागर करती है?

    Solution

    गुरुदेव की चिताभस्म के समीप कुछ देर तक कुत्ता बैठा रहा था। यह घटना जानवरों के प्रति इस तथ्य का उजागर करती है कि मनुष्य चाहे साथ छोड़ दे परन्तु जानवर साथ नहीं छोड़ते। अपने स्नेहदाता से वह संबंध आखिरी समय तक मनाते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 6
    1 / -0

    हज़ारी प्रसाद द्विवेदी स्वयं एक उच्चकोटि के साहित्यकार थे। परन्तु हरदम वह गुरुदेव के आस-पास रहने का प्रयास क्यों करते थे?

    Solution

    हज़ारी प्रसाद द्विवेदी स्वयं एक उच्चकोटि के साहित्यकार थे। वह गुरुदेव के आस-पास रहना चाहते थे क्योंकि उनका महान व्यक्तित्व लेखक को अपनी और आकर्षित करता था। गुरुदेव के व्यक्तित्व के पहलूओं को जानने, समझने के लिए वह उनके आस-पास रहते थे।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 7
    1 / -0

    क्या यह कथन सत्य है कि पशु-पक्षी मनुष्यों के समान संवेदनशील नहीं होते हैं? हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए।

    Solution

    यह कथन सही नहीं है पशु-पक्षी मनुष्यों के समान ही संवेदनशील होते हैं। उनमें भी प्रेम, स्नेह, करुणा के भाव समान रुप से विद्यमान होते हैं। वे अपनी भावनाओं को मुँह से बोल नहीं सकते परंतु अपनी शारीरिक चेष्टाओं से व्यक्त अवश्य करते हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 8
    1 / -0

    (i) मर्मभेदी दृष्टि।

    (ii) संवेदशीलता की कमी।

    (iii) लेखन में सार्थकता की कमी।

    (iv) प्रेम और स्नेह की कमी।

     

    हज़ारी प्रसाद द्विवेदी एक अच्छे लेखक हैं परन्तु उनमें गुरुदेव के समान किस प्रकार के गुणों का अभाव है?

    ऊपर दिए कथनों के आधार पर बताओ।

    Solution

    हज़ारी प्रसाद द्विवेदी एक अच्छे लेखक हैं परन्तु उनमें गुरुदेव के समान मर्मभेदी दृष्टि और संवेदनशीलता की कमी है। इन गुणों के अभाव को लेखक स्वयं भी महसूस करता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 9
    1 / -0

    'मूक हृदय' कवि ने किसके लिए प्रयुक्त किया है?

    Solution

    'मूक हृदय' कवि ने पशु-पक्षियों के लिए प्रयोग किया है

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 10
    1 / -0

    (i) रवींद्रनाथ की जन्म स्थली के कारण।

    (ii) रवींद्रनाथ की कार्यस्थली के कारण।

    (iii) रवींद्रनाथ द्वारा बनाए गए शिक्षा संस्था के कारण।

    (iv) रवींद्रनाथ की पैतृक सम्पति के कारण।

    (v) रवींद्रनाथ के लेखन से संबंधित लेखों के कारण।

     

    ऊपर दिए कथनों की सहायता से बताइए कि शांतिनिकेतन का उल्लेख इतिहास में मिलता है। यह किस कारण से प्रसिद्ध था?

    Solution

    शांतिनिकेतन का उल्लेख इतिहास में मिलता है। यह निम्नलिखित कारणों से जाना जाता है; यह रवींद्रनाथ की कार्यस्थली थी, उन्होंने यहाँ शिक्षा संस्थान की स्थापना की थी और यह रवींद्रनाथ की पैतृक सम्पत्ति भी थी। आज भी यह शिक्षा संस्थान विद्यमान है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 11
    1 / -0

    लेखक ने पाठ में 'गुरुदेव' शब्द बार-बार प्रयुक्त किया है। यह शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया गया है?

    Solution

    लेखक ने रवींद्रनाथ ठाकुर के लिए 'गुरुदेव' शब्द का प्रयोग किया है। लोग रवींद्रनाथ जी को सम्मान देते हुए गुरुदेव कहते थे।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 12
    1 / -0

    “मुझे इसकी चाल में एक करुण-भाव दिखाई देता है।"- प्रस्तुत पंक्ति किसके लिए कही गई है?

    Solution

    यह पंक्ति लँगड़ी मैना के लिए कही गई थी। उसकी टूटी हुई टाँग उसके साथ हुई किसी दुर्घटना की कहानी दर्शाती थी। गुरुदेव पशु-पक्षियों के लिए इतने संवेदनशील थे कि उनसे जुड़ी छोटी-से-छोटी बात का आभास उन्हें हो जाता था। वह उनके दुख और सुख को भी समझ लेते थे।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 13
    1 / -0

    लेखक ने अपने द्वारा बोले जाने वाली बांग्ला भाषा की क्या विशेषता बताई थी?

    Solution

    लेखक ने अपने द्वारा बोले जाने वाली बांग्ला भाषा की यह विशेषता बताई थी कि वह हिन्दी मुहावरों का अनुवाद हुआ करती थी।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 14
    1 / -0

    गुरुदेव ने किसलिए श्री निकेतन में रहने का निश्चय किया था?

    Solution

    बीमारी के कारण गुरुदेव का शरीर क्षीण हो रहा था। लोगों का आना-जाना उनकी शांति को भंग कर रहा था। अत: वह एकांत में रहने के लिए श्री निकेतन चले गए।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 15
    1 / -0

    प्रस्तुत पाठ के माध्यम से लेखक क्या दर्शाने का प्रयास करता है?

    Solution

    प्रस्तुत पाठ में लेखक मानव और पशु-पक्षियों के बीच आत्मीय संबंध को दर्शाने का प्रयास करते हैं।  पशु-पक्षियों के मानव के प्रति विशुद्ध प्रेम का सुंदर रूप इसमें देखने को मिलता है। जो लोग यह मानते हैं कि पशु-पक्षियों के अंदर मानवीय करुणा विद्यमान नहीं है, यह पाठ उन्हें गलत सिद्ध कर देता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 16
    1 / -0

    गुरुदेव और कुत्ते के मध्य उत्पन्न 'स्नेह संबंध' किस कारण उपजा होगा?

    Solution

    गुरुदेव और कुत्ते के मध्य उत्पन्न 'स्नेह संबंध' स्नेह देने के कारण उपजा होगा। गुरुदेव से वह भोजन पाने या रक्षा करवाने के लिए नहीं आया था। वह तो उनके सम्मुख आकर चुपचाप बैठ गया। गुरुदेव का स्पर्श पाकर वह आनंद का अनुभव कर रहा था। यहाँ स्वार्थ नहीं था। दो लोगों के बीच स्नेह का मूक संबंध था। जिससे यह सहर्ष ही अनुभव लगाया जा सकता है कि यह संबंध स्नेह की देन है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 17
    1 / -0

    आँखे मूँदकर अपने रोम-रोम से उस स्नेह रस का अनुभव करने लगा।

     

    ऊपर दी पंक्ति को पढ़िए और बताइए कि यह पंक्ति किसकी ओर संकेत करती है?

    Solution

    ऊपर दी पंक्ति कुत्ते के आनंद की ओर संकेत करती है। अपने आश्रयदाता के स्नेह से युक्त स्पर्श को पाकर वह कुत्ता असीम आनंद का अनुभव कर रहा था। उसकी मुख मुद्रा को देखते ही उसके असीम आनंद को देखा जा सकता था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 18
    1 / -0

    लेखक के अनुसार मनुष्य का सच्चा परिचय क्या होना चाहिए?

    Solution

    लेखक के अनुसार स्नेह, करुणा और उदारता से युक्त व्यक्तित्व मनुष्य का सच्चा परिचय है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 19
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताओ कि लेखक ने किस सर्वव्यापक कहा है?

    Solution

    लेखक ने कौआ को सर्वव्यापक कहा है। उनके अनुसार यह ऐसा पक्षी है, जो हर जगह पाया जाता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 20
    1 / -0

    कवि की किस प्रकार की दृष्टि ने भाषाहीन प्राणी की 'करुण दृष्टि' के भीतर विशाल मानव-सत्य को देखा है?

    Solution

    कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने भाषाहीन प्राणी की 'करुण दृष्टि' के भीतर विशाल सत्य को देख लिया है। जो कवि मर्म को भेद सकता है, वह भाषाहीन प्राणी की आँखों में करुणा के विशाल सागर को सरलतापूर्वक देख सकता है। इस पंक्ति का आशय ही यही है कि एक जीव जिसे हम पशु या पक्षी कहकर नकार दिया करते हैं। उनके अंदर मानवीय करुणा भी विद्यमान होती है। हम स्वयं को दया, ममता, स्नेह, करुणा से युक्त मानते हैं। और इन मूक जीवों को इन भावों से रहित मानते हैं। गुरुजी इस बात को झुठला देते हैं और हमें इनमें छिपे इस सत्य से अवगत कराते हैं। यह क्षमता उनमें मर्मभेदी दृष्टि के कारण आई है।

    सही उत्तर (ख) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now