Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

साखियाँ एवं सबद Test 1

Result Self Studies

साखियाँ एवं सबद Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    'सूर्य' को कबीर ने किसकी संज्ञा दी है?

    Solution

    सूर्य को कबीर ने ज्ञान की संज्ञा दी है। उनके अनुसार ज्ञान रूपी सूर्य के उदय होने से अज्ञान रूपी अंधकार गायब हो गया है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 2
    1 / -0

    कबीर, मनुष्य को ईश्वर को कहाँ ढूँढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं?

    Solution

    कबीर मनुष्य को अपनी साँस में ढूँढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके अनुसार हमारी साँस में ईश्वर वास करता है। उसे मंदिर, मस्जिद या अन्य स्थान में ढूँढने की आवश्यकता नहीं है। उसे तो हम अपनी साँसों में महसूस कर सकते हैं।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 3
    1 / -0

    मुकताफल मुकता चुगैं

     

    ऊपर दी पंक्ति में 'मुकताफल' शब्द का अर्थ मोती होता है। बताइए साखी में इसका दूसरा अभिप्राय क्या निकलता है?

    Solution

    इसका दूसरा अभिप्राय है 'मुक्ति रूपी फल'। कबीर के अनुसार जब मनुष्य ज्ञान को प्राप्त कर लेता है, तो वह ह्दय रूपी मानसरोवर में ही प्रसन्न हो जाता है। यहाँ पर आकर उसे ज्ञान प्राप्त होता है और वह मुक्ति रूपी फल अर्थात मोती को चख कर समस्त बंधनों से मुक्त हो जाता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 4
    1 / -0

    कबीर के लिए 'ह्दय' किसके समान है?

    Solution

    कबीर के अनुसार ह्दय मानसरोवर के समान है। वह साधक को ह्दय में झाँकने के लिए कहते हैं क्योंकि साधक ह्दय रूपी मानसरोवर में क्रीड़ा करके स्वयं को तृप्त करते हैं और ज्ञान पाते हैं।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 5
    1 / -0

    कबीर के अनुसार कौन-सा मनुष्य सही मायनों में जीवित कहलाता है?

    Solution

    कबीर के अनुसार सबसे बड़ा अज्ञान यही है कि मुनष्य धर्म व आडंबरों से स्वयं को दूर रखे। मनुष्य हिन्दू-मूस्लिम के झगड़ों में उलझकर स्वयं को भक्ति और ईश्वर से दूर रखता है। वह सारी उम्र व्रत, पूजा, नमाज रोज़े इत्यादि को करके मानता है कि वह सच्ची भक्ति कर रहा है। परन्तु यह भक्ति नहीं है बल्कि यह तो आडंबर हैं, जिससे ईश्वर प्राप्त नहीं होते हैं। थोड़ी देर की शांति मिल सकती है, परन्तु ईश्वर के दर्शन नहीं मिल सकते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 6
    1 / -0

    कबीर ने हाथी को ही ज्ञान की संज्ञा क्यों दी होगी?

    Solution

    हाथी एक विशाल जानवर है। परन्तु इसकी विशालता के कारण ज्ञान के रूप में हाथी को दर्शाना तर्क संगत नहीं लगता है। हाथी एक मस्तमौला जानवर है। जब वह अपनी मस्ती में चलता है, तो कुत्ते भौंकते रहे उसकी चाल में कोई परिवर्तन नहीं आता है। वह उन्हें अनदेखा कर उसी मस्तमौला चाल में अपने में मग्न होकर चलता रहता है। ज्ञानी व्यक्ति भी कुछ ऐसा ही होता है। लोग उसे अनेक प्रकार की बातें कहते हैं। कोई तो उसे दुत्कार भी देता है। परन्तु वह लोगों की बातों को अनसुना करके ज्ञान के मार्ग पर निरन्तर बढ़ता चला जाता है। इसलिए कबीर ने हाथी को ज्ञान की संज्ञा दी है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 7
    1 / -0

    माया लोगों को भ्रमित करके मोह के बंधनों में बाँध देती है। साखी के आधार पर बताओ 'माया' का बंधन लोगों को कब नहीं सताता?

    Solution

    माया का बंधन तब लोगों को नहीं सताता, जब आँखों के आगे से अज्ञान रूपी अंधेरा हट जाता है। इसके बाद तो मनुष्य के लिए हर इच्छा समाप्त हो जाती है, संसार मिथ्या जान पड़ता है और सुख-सुविधाएँ की गुलामी समाप्त होजा है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 8
    1 / -0

    कबीर किसे सच्चा संत कहलाने का अधिकारी मानते हैं?

    Solution

    कबीर उस व्यक्ति को सच्चा संत कहलाने का अधिकारी मानते हैं, जो पक्ष-विपत्र के फेर में नहीं पड़ता। कबीर के अनुसार लोग पक्ष-विपक्ष के फेर में पड़कर ईश्वर को भूल जाते हैं। वह सारी उम्र बस इसी बहस में पड़े रहते हैं। जो मनुष्य स्वयं को इनसे अलग रखता है, वही सच्चा संत हैं क्योंकि वह हर बात को एक ही नज़रिए से देखता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 9
    1 / -0

    कबीर के काव्य की भाषा दो नामों से जानी जाती है। यदि इसका पहला नाम 'सधुक्कड़ी' है, तो दूसरा नाम क्या होगा?

    Solution

    कबीर के काव्य की भाषा सधुक्कड़ी और पंचमेल खिचड़ी के नाम से जानी जाती है। उनके पदों में पाँच भाषाओं का मेल देखने को मिलता है। अवधी, ब्रज, राजस्थानी, पंजाबी तथा पूर्वी हिंदी का मिश्रण देखने को मिलता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 10
    1 / -0

    कबीर ने आंधी के बाद होने वाली वर्षा का किस रूप में वर्णन किया है?

    Solution

    कबीर ने आंदी के बाद होने वाली वर्षा का प्रेमरूपी वर्षा के रूप में वर्णन किया है। जिसके आते ही साधक लोग तृप्त हो जाते हैं, उनका अपने प्रभु से मिलन हो जाता है।

    सही उत्तर (ख) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now