Self Studies

विशेषण Test - 2

Result Self Studies

विशेषण Test - 2
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    (i) आदमी, (ii) आकाश, (iii) औरत, (iv) खिड़की।

    नीचे दिए गए सही विकल्पों द्वारा ऊपर के रिक्त स्थानों को पूरा करें।

    Solution
    लंबा
    नीला
    सुंदर
    बड़ी

    लंबा आदमी, नीला आकाश, सुन्दर औरत, बड़ी खिड़की।

    लंबा, नीला, सुन्दर, बड़ी शब्दों द्वारा आदमी, आकाश, औरत व खिड़की की विशेषता बताई गई है।

  • Question 2
    1 / -0

    विशेषण को कितने भागों में बाँटा जाता है?

    Solution

    विशेषण को चार भागों में बाँटा जाता है-

    (1) गुणवाचक विशेषण

    (2) संख्यावाचक विशेषण

    (3) परिमाणवाचक विशेषण

    (4) सार्वनामिक विशेषण

  • Question 3
    1 / -0

    (i) संज्ञा व सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।

    (ii) जो विशेषण शब्द (संज्ञा व सर्वनाम) के गुण व दोष की विशेषता बताए, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।

    (iii) जिन शब्दों से (संज्ञा या सर्वनाम की) संख्या का ज्ञान हो, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

    उपरोक्त वाक्यों को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए।

    Solution

    (i)

    (ii)

    (iii)

    सही

    गलत

    गलत

    (ii) जो विशेषण शब्द (संज्ञा व सर्वनाम) के गुण, दोष, की विशेषता बताए, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

    परन्तु वहाँ लिखा गया है ''संख्यावाचक विशेषण'' इसलिए गलत है।

    (iii) जिन शब्दों से (संज्ञा या सर्वनाम की) संख्या का ज्ञान हो, उसे ''संख्यावाचक विशेषण'' कहते हैं।

    परन्तु वहाँ लिखा गया है ''परिमाणवाचक विशेषण'' इसलिए गलत है।

  • Question 4
    1 / -0

    (i) लक्ष्मण ऊँचे-लंबे व्यक्ति हैं।

    (ii) नीला की आँखें भूरी व बड़ी हैं।

    उपरोक्त वाक्यों में कौन-सा विशेषण है?

    Solution

    (i) लक्ष्मण ऊँचे-लंबे व्यक्ति हैं।

    (ii) नीला की आँखें भूरी व बड़ी है।

    यहाँ पर लक्ष्मण की कद काठी की विशेषता बताई जा रही है, नीला की आँखों के रंग व आकार की विशेषता बताई गई है, इसलिए यहाँ गुणवाचक विशेषण है।

  • Question 5
    1 / -0

    (i) रविन्द्र अपनी कक्षा में प्रथम आया।

    (ii) मिंटू ने 12वीं कक्षा में 51 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

    (iii) शीला द्वितीय श्रेणी के डिब्बे में यात्रा कर रही है।

    उपरोक्त वाक्यों में बताइए, कौन-सा विशेषण है?

    Solution

    ऊपर दिए हुए वाक्यों में संख्यावाचक विशेषण है।

    (i) रविन्द्र अपनी कक्षा में प्रथम आया।

    (ii) मिंटू ने 12वीं कक्षा में 51 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

    (iii) शीला द्वितीय श्रेणी के डिब्बे में यात्रा कर रही है।

    उपर्युक्त वाक्यों में प्रथम, 12वीं, 51, व द्वितीय शब्दों द्वारा संख्या का ज्ञात हो रहा है, इसलिए यहाँ संख्यावाचक विशेषण है।

  • Question 6
    1 / -0

    (i) मेरी कार 80 किलोमीटर चली है।

    (ii) मैं रोज़ आधा लीटर दूध पीता हूँ।

    (iii) दर्ज़ी ने सूट की लंबाई 38 सेंटीमीटर रखी है।

    ऊपर दिए वाक्यों में कौन-सा विशेषण है?

    Solution

    (i) मेरी कार 80 किलोमीटर चली है।

    (ii) मैं रोज़ आधा लीटर दूध पीता हूँ।

    (iii) दर्ज़ी ने सूट की लंबाई 38 सेंटीमीटर रखी है।

    यहाँ 80 किलोमीटर, आधा लीटर व 38 सेंटीमीटर शब्दों द्वारा परिमाण का ज्ञान (बोध) हो रहा है, इसलिए यहाँ परिमाणवाचक विशेषण है।

  • Question 7
    1 / -0

    श्याम (i) लड़का है। उसके (ii) भाई हैं। वह अपनी कक्षा में (iii) आता है। आज वे सब मिलकर शिमला जाएँगे। वह (iv) दूर है।

    नीचे दिए गए विकल्पों द्वारा ऊपर के रिक्त स्थानों को पूरा करें।

    Solution

    i

    ii

    iii

    iv

    होनहार

    दो

    प्रथम

    280 किलोमीटर

    श्याम होनहार लड़का है। उसके दो भाई हैं। वह अपनी कक्षा में प्रथम आता है। आज वे सब मिलकर शिमला जाएँगे। वह 280 किलोमीटर दूर है।

    उपर्युक्त अनुच्छेद में होनहार श्याम के गुणों की ओर इशारा करता है, इसलिए यहाँ गुणवाचक विशेषण है। उसके दो भाई हैं वहाँ संख्या की विशेषता बताई जा रही है, इसलिए संख्यावाचक विशेषण है। 280 किलोमीटर परिमाण का ज्ञान करा रहे हैं, इसलिए यहाँ परिमाणवाचक विशेषण है।

  • Question 8
    1 / -0

    दिए गए उदाहरणों को देखें -

    (i) मेरी कार ने कई किलोमीटर का सफर तय किया।

    (ii) बेंच पर कुछ लड़के बैठे हैं।

    बताइए ऊपर दिए वाक्यों में कौन-से दो विशेषण दिए गए हैं?

    Solution

    (i) मेरी कार ने कई किलोमीटर का सफर तय किया।

    (ii) बेंच पर कुछ लड़के बैठे हैं।

    उपर्युक्त वाक्यों में कई किलोमीटर अनिश्चित परिमाण का बोध कराता है, इसलिए यहाँ अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण है।

    दूसरी ओर कुछ लड़के अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण है।

    जिन संख्या या परिमाण का हमको पता नहीं होता, उसे हम अनिश्चित संख्यावाचक और अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

  • Question 9
    1 / -0

    (i) वह हाथी बहुत बड़ा है।

    (ii) कोई निलेश तुमसे मिलने आया था।

    ऊपर दिए वाक्यों में कौन-सा विशेषण दिया हुआ है?

    Solution

    (i) वह हाथी बहुत बड़ा है।

    (ii) कोई निलेश तुमसे मिलने आया था।

    यहाँ वह, कोई, हाथी व निलेश (संज्ञा) से पहले लगकर उसकी विशेषता बता रहे हैं, इसलिए यहाँ सार्वनामिक विशेषण है।

  • Question 10
    1 / -0

    (i) संज्ञा व सर्वनाम आदि शब्दों से मात्रा अथवा नाप-तोल का ज्ञान हो, उन्हें (i) विशेषण कहते हैं।

    (ii) संज्ञा व सर्वनाम आदि शब्दों से संख्या का ज्ञान हो, उन्हें (ii) विशेषण कहते हैं।

    (iii) संज्ञा व सर्वनाम आदि शब्दों से गुणों की विशेषताओं का ज्ञान हो, उन्हें (iii) विशेषण कहते हैं।

    (iv) जो शब्द सर्वनाम संकेत द्वारा संज्ञा से पहले लगकर विशेषता बताए, उसे (iv) विशेषण कहते हैं।

    ऊपर दिए रिक्त स्थानों को नीचे दिए गए सही विकल्पों के द्वारा पूरा कीजिए।

    Solution
    i ii iii iv
    परिमाणवाचक विशेषण संख्यावाचक विशेषण गुणवाचक विशेषण सार्वनामिक विशेषण

    (i) संज्ञा व सर्वनाम आदि शब्दों से मात्रा अथवा नाप-तोल का ज्ञान हो, उन्हें परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

    (ii) संज्ञा व सर्वनाम आदि शब्दों से संख्या का ज्ञान हो, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।

    (iii) संज्ञा व सर्वनाम आदि शब्दों से गुणों की विशेषताओं का ज्ञान हो, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

    (iv) जो शब्द सर्वनाम संकेत द्वारा संज्ञा से पहले लगकर विशेषता बताए, उसे सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now