Self Studies

Hindi Test - 10

Result Self Studies

Hindi Test - 10
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    5 / -1
    'गाड़ी-गाढ़ी' शब्द-युग्म के लिए सही अर्थ-युग्म चुनें |
    Solution

    दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'यान-गहरी' है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

    Key Points

    • दिए गए विकल्पों में से 'गाड़ी-गाढ़ी' शब्द-युग्म के लिए सही अर्थ-युग्म 'यान-गहरी' है। 
    • गाड़ी - पहिये के सहारे चलनेवाली सवारी 
    • गाढ़ी -  गहरी, मोटी, घनी, मजबूत। 
    • अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

    Additional Information

    • जो उच्चारण की दृष्टि से असमान होते हुए भी समान होने का भ्रम पैदा करते हैं, युग्म शब्द अथवा ‘श्रुतिसमभिन्नार्थक’ शब्द कहलाते हैं।

  • Question 2
    5 / -1

    दिए गए शब्द युग्म का सही शब्द युग्म ज्ञात कीजिए।

    अनु : अणु

    Solution
    अनु : अणु का सही शब्द युग्म 'एक उपसर्ग : सूक्ष्म कण'  होगा।
     ध्यान देना चाहिए कि ‘अनु’ का अर्थ ‘एक उपसर्ग ’, तथा ‘अणु’ का अर्थ  ‘सूक्ष्म कण है। शेष सभी विकल्पों में दिए गए अर्थ या उनके क्रम गलत हैं।

    Key Points

    • श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द (परिभाषा) : जिन शब्दों का उचारण समान तथा अर्थ भिन्न हो उन्हें ‘श्रुतिसम भिन्नार्थ’, ‘समध्वनि भिन्नार्थक’ या समोच्चारित भिन्नार्थक’ कहते हैं।

    अन्य शब्द युग्म (श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द)

    शब्द

    अर्थ

    अंचल-आँचल

    किसी क्षेत्र का पार्श्व-कपड़े का छोर

    चंट-चंड़

    चतुर-क्रोधी

    डाँट-डाट

    फटकार-टेक

    तरणि-तरणी

    सूर्य-नौका

  • Question 3
    5 / -1
    अवलंब-अविलम्ब शब्द युग्म का क्या अर्थ है?
    Solution

    ‘अवलंब’ का अर्थ है ‘सहारा’ तथा ‘अविलम्ब’ का अर्थ है ‘शीघ्र’। अतः सही विकल्प ‘सहारा-शीघ्र’ है।

    अन्य उपयोगी शब्द युग्म

    शब्द युग्म

    अर्थ

    अतुल-अतल

    जिसकी तुलना न हो सके-तलहीन

    इत्र-इतर

    सुगंध-दूसरा

    इति-ईति

    समाप्ति-फसल की बाधा

  • Question 4
    5 / -1
    ‘अभय-उभय’ शब्द युग्म का सही अर्थ है।
    Solution

    अभय-उभय’ शब्द युग्म का सही अर्थ ‘निर्भय-दोंनों’ है। हवा-अग्नि’ युग्म का अर्थ अनिल-अनल’ है। शेष विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प निर्भय-दोंनों’ है।

    अन्य विकल्प

    हिंदी के अनेक शब्द ऐसे हैं, जिनका उच्चारण प्रायः समान होता हैं, किंतु उनके अर्थ भिन्न होते है। इन्हे 'श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द , युग्म शब्द या समोच्चरितप्राय भिन्नार्थक शब्द' कहते हैं।

    श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द

    अर्थ

    पवन-पावक

    हवा-अग्नि

    अध्ययन-अध्यापन

    पढ़ना-पढ़ाना

    उभय-अभय

    दोनों-निर्भय

  • Question 5
    5 / -1
    'श्‍वेत-स्वेद' शब्द-युग्म का सही अर्थ-भेद है
    Solution
    श्‍वेत-स्वेद' शब्द-युग्म का सही अर्थ-भेद है - सफ़ेद - पसीना 
    • श्वेत का अर्थ है - सफ़ेद 
    • स्वेद का रथ है - पसीना 
    • अन्य सभी विकल्पों का क्रम परिवर्तन हो गया है 

    Key Points

    युग्म-शब्द: हिंदी के अनेक शब्द ऐसे हैं, जिनका उच्चारण प्रायः समान होता हैं। किंतु, उनके अर्थ भिन्न होते है। इन्हे 'युग्म शब्द' कहते हैं।

  • Question 6
    5 / -1
    'सहर-शहर' का सही शब्द-युग्म चुनें?
    Solution

    उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "सवेरा-नगर" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।

    Key Points
    • 'सहर' शब्द का अर्थ 'सवेरा' तथा 'शहर' शब्द का अर्थ 'नगर' होता है।
    • अतः सहर-शहर युग्म का अर्थ सवेरा-नगर होगा।
    • सहर
      • पुल्लिंग
        • प्रातःकाल, सवेरा।
    • शहर
      • पुल्लिंग
        • नगर।

    Additional Information

    • प्रमुख शब्द युग्म
      • अंचल :- साड़ी का छोर
      • अंचला :- साधुओँ का एक वस्त्र
      • अंचित :- गूंथा हुआ, पूजित
      • अचित् :- जड़, चेतन रहित
      • आकर :- खजाना
        • आकार :- बनावट
        • आभरण :- गहना
        • आवरण :- ढकना
        • इतर :- दूसरा
        • इत्र :- पुष्पसार
      • इति :- समाप्ति
      • ईति :- दैव आपत्ति
      • उद्योत :- प्रकाश
      • उद्योग :- उपाय
      • उतर :- नीचे आना
        • उत्तर :- जवाब
        • ऋत :- सत्य
        • ऋतु :- मौसम
        • ओर :- तरफ
        • और :- दूसरा, तथा
        • कंथा :- गुदड़ी
        • कथा :- कहानी
  • Question 7
    5 / -1
    'बलि - बली' शब्द-युग्म का सही अर्थ है-
    Solution

    उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "बलिदान-वीर" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

    Key Points
    • बलि-बली :- बलिदान-वीर
    • बली
      • विशेषण
        • बलशाली, बलवाला।
    • बलि
      • बलिदान, त्याग 
    Additional Information
    • अन्य युग्म शब्द
      • इत्र-इतर :- सुगंध -दूसरा
      • इति-ईति :- समाप्ति-फसल की बाधा
      • इन्दु-इन्दुर :- चन्द्रमा-चूहा
      • इड़ा-ईड़ा :- पृथ्वी/नाड़ी-स्तुति
      • उपकार-अपकार :- भलाई-बुराई
  • Question 8
    5 / -1

    'नशा - निशा' शब्द-युग्म का सही अर्थ है-

    Solution

    नशा - निशा' शब्द-युग्म का सही अर्थ है मादकता - रात Key Points

    • निशा का अर्थ है रात
    • निशा का समानार्थी शब्द है रात्रि ,रजनी 
    • नशा शब्द अरबी भाषा से लिया गया है 
    • शब्द नशा का वाक्य प्रयोग-नशा करना बुरा होता है ।  

    Additional Information

    शब्द परिभाषा उदहारण
     तत्सम हिंदी में वह शब्द जो संस्कृत से सीधे आ गए है और आज भी प्रयोग हो रहे है उसे तत्सम शब्द कहते है।

    वायु सूर्य

     
    तद्भव

    संस्कृत शब्दों से परिवर्तित हो कर बने शब्द। ऐसे शब्द जिनका जनम संस्कृत से हुआ है। परन्तु समाये क साथ बोलते बोलते उनका स्वरुप बदल गया है उसे तद्भव शब्द कहते है।

     
    क्षत्रिय , नक्षत्र ,शिक्षक ,लक्षय

    Important Points

    • नियम 1- श्र का प्रयोग ज़्यादातर तत्सम (संस्कृत क शब्दों ) में होता है
    • जैसे क्षत्रिय , नक्षत्र ,शिक्षक ,लक्षय।
    • नियम 2-प्राय तत्सम में व वर्ण और तद्भव में ब वर्ण हो जाता है।

     नियम 3- प्राय जिन तत्सम शब्दों में श होता है। उनके तद्भव शब्दों में स हो जाता है

    तद्भव तत्सम
    गिनना गणन
    गुन गुण
    अमावस अमावस्या
    अमोल अमूल्य
  • Question 9
    5 / -1
    ‘उद्धार-उधार’ शब्द-युग्म का सही भेद क्या है? 
    Solution

    दिए गए सभी विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘कष्ट से मुक्ति-कर्ज’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।

    Key Points

    • ‘उद्धार-उधार’ शब्द-युग्म का सही भेद ‘कष्ट से मुक्ति-कर्ज’ होगा।
    • ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न्न होते हैं, श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।

    Additional Information

    • कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा-सा अन्तर होता है।
    • वे बोलचाल में लगभग एक जैसे लगते हैं, परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती है।
    • ऐसे शब्द 'श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द' कहलाते हैं।
    • जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है। घन = बादल, धन = सम्पत्ति। 
  • Question 10
    5 / -1
    ‘नीर-नीड़’ शब्द-युग्म का अर्थ है:-
    Solution

    दिए गये विकल्पों में ‘नीर-नीड़’ शब्द-युग्म का उपयुक्त अर्थ क्रमशः ‘जल-घोंसला’ है। अतः सही विकल्प जल-घोंसला है।

    Key Points

    अन्य विकल्प

    शब्द युग्म

    अर्थ

    पानी – घर

    नीर-भवन

    बादल – वृक्ष

    पयोधर-पेड़

    नदी – भवन

    सरिता-घर

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now