Self Studies

Hindi Test - 3

Result Self Studies

Hindi Test - 3
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    5 / -1

    किसी (1) / भूखे-नंगे की (2) / है (3) / सहायता (4) / पाप (5) / न करना (6)

    क्रम संख्या (1) और (2) के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
    Solution
    दिए गए विकल्पों का सही क्रम है ‘किसी भूखे-नंगे की सहायता न करना पाप है’। अतः सही विकल्प ‘4, 6, 5, 3’ है।
    Key Points
    •  ‘किसी भूखे-नंगे की सहायता न करना पाप है’। 
    • इस वाक्य में किसी शब्द 'अनिश्चितवाचक सर्वनाम' है
    • न करना शब्द से निषेध का भाव का बोध होता है 
    • पाप शब्द का अर्थ - धर्म एवं नीति विरुद्ध किया जानेवाला आचरण, गुनाह (जैसे -गौ हत्या जघन्य पाप है)।
  • Question 2
    5 / -1

    टैगोर की (1) / कृतियों का (2) / अनुवाद (3) / किया गया (4) / हिंदी (5) / भाषा में (6)

    क्रम संख्या (1) और (2) के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
    Solution

    दिए गए विकल्पों का सही क्रम है ‘टैगोर की कृतियों का हिंदी भाषा में अनुवाद किया गया’। अतः सही विकल्प ‘5, 6, 3, 4’ हैं।
    Key Points 

    ‘टैगोर की कृतियों का हिंदी भाषा में अनुवाद किया गया।
    की - परसर्ग कारक - सम्बन्ध कारक का सूचक है 
    Additional Information 

    विशेष

    कारक के विभक्ति चिन्ह
    कारकों की पहचान के चिह्न व लक्षण निम्न प्रकार हैं-

    कारक

    लक्षण

    चिह्न

    कारक-चिह्न या विभक्तियाँ

    1. कर्ता

    जो काम करें

    ने

    प्रथमा

    2. कर्म

    जिस पर क्रिया का फल पड़े

    को

    द्वितीया

    3. करण

    काम करने (क्रिया) का साधन

    से, के द्वारा

    तृतीया

    4. सम्प्रदान

    जिसके लिए किया की जाए

    को,के लिए

    चतुर्थी

    5. अपादान

    जिससे कोई वस्तु अलग हो

    से (अलग के अर्थ में)

    पंचमी

    6. सम्बन्ध

    जो एक शब्द का दूसरे से सम्बन्ध जोड़े

    का, की, के, रा, री, रे

    षष्ठी

    7. अधिकरण

    जो क्रिया का आधार हो

    में,पर

    सप्तमी

    8. सम्बोधन

    जिससे किसी को पुकारा जाये

    हे! अरे! हो!

    सम्बोधन

  • Question 3
    5 / -1

    दिए गए वाक्य क्रम सही नहीं हैं। उनके सही क्रम के चार विकल्प दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनिए।

    1) जो नकल के कागज

    2) निरीक्षक ने

    3) रखे हुए था

    4) उसी छ़ात्र को पकड़ा
    Solution

    दिए गये विकल्पों का सही क्रम है - निरीक्षक ने उसी छात्र को पकड़ा जो नक़ल के कागज़ रखे हुए थे। अतः सही विकल्प 2, 4, 1, 3 है।

    अन्य विकल्प

    - इसके अतिरिक्त दिए गये क्रम के अनुसार वाक्यों को जोड़ने पर वह निरर्थक सिद्ध होंगे।

  • Question 4
    5 / -1

    दिए गए वाक्य क्रम सही नहीं हैं। उनके सही क्रम के चार विकल्प दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनिए।

    1) बहुत क्षति हुई

    2) उत्तर काशी में

    3) जान-माल की

    4) इस भूकंप से
    Solution

    दिए गये विकल्पों का सही क्रम है – उत्तर काशी में इस भूकंप से जान-माल की बहुत क्षति हुई। अतः सही विकल्प 2, 4, 3, 1 है।

    अन्य विकल्प

    - इसके अतिरिक्त दिए गये क्रम के अनुसार वाक्यों को जोड़ने पर वह निरर्थक सिद्ध होंगे।
  • Question 5
    5 / -1

    दिए गए वाक्य क्रम सही नहीं हैं। उनके सही क्रम के चार विकल्प दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनिए।

    1) वश में कर लिया है

    2) घातक रोग तक को भी

    3) बीमारी से लेकर

    4) विज्ञान ने छोटी से छोटी
    Solution

    दिए गये विकल्पों का सही क्रम है – विज्ञान ने छोटी से छोटी बीमारी से लेकर घातक रोग तक को भी वश में कर लिया है। अतः सही विकल्प 4, 3, 2, 1 है।

    अन्य विकल्प

    - इसके अतिरिक्त दिए गये क्रम के अनुसार वाक्यों को जोड़ने पर वह निरर्थक सिद्ध होंगे।
  • Question 6
    5 / -1

    दिए गए वाक्य क्रम सही नहीं हैं। उनके सही क्रम के चार विकल्प दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनिए।

    1) श्रेष्ठ सिद्ध हुई हैं

    2) आलू की उन्नत किस्में

    3) उपज और गुण दोनों में

    4) गेहूँ, धान, मक्का और
    Solution

    दिए गये विकल्पों का सही क्रम है – गेहूँ, धान, मक्का और आलू की उन्नत किस्में उपज और गुण दोनों में श्रेष्ठ सिद्ध हुई हैं। अतः सही विकल्प 4, 2, 3, 1 है।

    अन्य विकल्प

    - इसके अतिरिक्त दिए गये क्रम के अनुसार वाक्यों को जोड़ने पर वह निरर्थक सिद्ध होंगे।
  • Question 7
    5 / -1

    और मानव1/  के जीवन का मूल 2/ जल प्रकृति 3/ आधार है  4/

    इस वाक्य का क्रम सुमेलित कीजिए।
    Solution

    जल प्रकृति और मानव के जीवन का मूल आधार है।

    • 3, 1, 2, 4 यहाँ सही वाक्य क्रम होगा। 
  • Question 8
    5 / -1

    (1) व्यक्ति के/ (3) नहीं कहते हैं/ (2) उपदेश या शिक्षाओं को/ (4) धर्म किसी एक /

     वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
    Solution
    इसका सही क्रम है ‘धर्म किसी एक व्यक्ति के उपदेश या शिक्षाओं को नहीं कहते हैं।’ अत: सही उत्तर क्रम 4, 1, 2, 3 है। 
  • Question 9
    5 / -1

    (1) मन-मस्तिष्क को / (2) सहारा मिलता है / (3) थके हुए  / (4) मनोरंजन से /

    दिए गए वाक्य को सुमेलित कीजिए।
    Solution
    इसका सही क्रम ‘मनोरंजन से थके हुए मन-मस्तिष्क को सहारा मिलता है।’ होगा। अत: क्रम 4, 3, 1, 2 सही उत्तर है I
  • Question 10
    5 / -1

    निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अंतिम अंश,संख्या 1 से 6 के अंतर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) बिना क्रम के हैं​। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर उचित विकल्प चुनें ।

    1. देश में संतुलित क्षेत्रीय विकास 

    (य) केंद्र सरकार द्वारा उन उद्यमों में 

    (र) योजनागत और योजनेत्तर संसाधनों द्वारा 

    (ल) सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों के जरिए 

    (व) की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण कारण 

    6. सीधे निवेश किया जाना है

    Solution

    सही उत्तर 'व ल य र' है।

    Key Pointsवाकयों का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है -

    • देश में संतुलित क्षेत्रीय विकास 
    • की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण कारण 
    • सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों के जरिए 
    • केंद्र सरकार द्वारा उन उद्यमों में 
    • योजनागत और योजनेत्तर संसाधनों द्वारा 
    • सीधे निवेश किया जाना है
Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now