Self Studies

Hindi Test - 7

Result Self Studies

Hindi Test - 7
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    5 / -1
    'लकीर का फ़कीर होना' मुहावरे का सही अर्थ है: 
    Solution

    लकीर का फ़कीर होना' मुहावरे का सही अर्थ परम्परावादी होना है

    • वाक्य प्रयोग – तुम तो लकीर के फ़कीर हो, तुम्हे समझाना व्यर्थ है।

    Key Points

    • “मुहावरा” अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “आदि होना” या “अभ्यास होना” कुछ विद्वान इसे वाग्धारा भी कहते है।
    • मुहावरा शब्द सामान्य अर्थ से अलग विशेष अर्थ को प्रकट करता है।
    • इसके प्रयोग मात्र से भाषा, आकर्षक, प्रभावपूर्ण और रोचक बन जाती है।  

    Important Pointsकुछ महत्वपूर्ण मुहावरा,अर्थ और वाक्य प्रयोग:- 

    • कंजूस मक्खी चूस- बहुत कंजूस होना 
    • प्रयोग- उससे उधार वापसी की उम्मीद भी मत रखना वह तो कंजूस मक्खी चूस है।
    • चूड़ियाँ पहनना- डरपोक होना,कायर बन जाना
    • प्रयोग- इतने अपमान पर भी चुप बैठे हो! चूड़ियाँ तो नहीं पहन रखी है तुमने ? 
    • रात-दिन एक करना- कठोर मेहनत करना।
    • प्रयोग- नीलू ने रात-दिन एक करके सी.ए. की परीक्षा पास कर ली ।

    Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण मुहावरा,अर्थ और वाक्य प्रयोग:- 

    • मुहावरा - घोड़े बेचकर सोना
      अर्थ - बेफिक्र होना
      वाक्य प्रयोग - बेटी तो ब्याह दी। अब क्या, घोड़े बेचकर सोओ।
    • मुहावरा - दाल में काला होना
      अर्थ -  संदेह होना
      वाक्य प्रयोग - हम लोगों की ओट में ये जिस तरह धीरे-धीरे बातें कर रहें है, उससे मुझे दाल में काला लग रहा है।
    • मुहावरा - दिन में तारे दिखाई देना
      अर्थ - अधिक दुःख के कारण होश ठिकाने न रहना
      वाक्य प्रयोग - जब रामू की नौकरी छूट गई तो उसे दिन में तारे दिखाई दे गए।
    •  मुहावरा - गिरगिट की तरह रंग बदलना
      अर्थ - बातें बदलना
      वाक्य प्रयोग - गिरगिट की तरह रंग बदलने से तुम्हारी कोई इज्जत नहीं करेगा।
    • मुहावरा - गज भर की छाती होना
      अर्थ - अत्यधिक साहसी होना
      वाक्य प्रयोग - उसकी गज भर की छाती है तभी तो अकेले ने ही चार-चार आतंकवादियों को मार दिया।
  • Question 2
    5 / -1

    निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दी गयी लोकोक्ति का सही अर्थ हो।

    बन्दर क्‍या जाने अदरक का स्वाद -

    Solution

    बन्दर क्‍या जाने अदरक का स्वाद लोकोक्ति का सही अर्थ मूर्ख को गुण की परख न होना।

    Key Points

             लोकोक्ति          अर्थ 
      अक्ल पर पत्थर पड़ना   बुद्धिभ्रष्ट होना
        झटक लेना चालाकी से ले लेना
     टट्टी का ओट में शिकार        खेलनाछिपे ढंग से चाल चलना

    Important Points

    लोकोक्ति एवं अर्थ:-

    • अपने मुँह मियाँ मिट्ठू- अपनी बड़ाई या प्रशंसा स्वयं करने वाला
    • अपनी करनी पार उतरनी- मनुष्य को अपने कर्म के अनुसार ही फल मिलता है
    • अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है- अपने घर या गली-मोहल्ले में बहादुरी दिखाना
    • अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग- कोई काम नियम-कायदे से न करना
    • अक्ल के अंधे, गाँठ के पूरे- बुद्धिहीन, किन्तु धनवान

    Additional Information

    लोकोक्ति, अर्थ एवं प्रयोग:-

    • अन्धों में काना राजा- मूर्खो में कुछ पढ़ा-लिखा व्यक्ति

              प्रयोग- मेरे गाँव में कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति तो है नही; इसलिए गाँववाले पण्डित अनोखेराम को ही सब कुछ समझते हैं। ठीक ही कहा गया है, अन्धों में काना राजा।

    • अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता- अकेला आदमी बिना दूसरों के सहयोग के कोई बड़ा काम नहीं कर सकता।

               प्रयोग- मैं जानता हूँ कि 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता' फिर भी जो काम अपने करने का है, वह जरूर करूँगा।

    • अधजल गगरी छलकत जाय- जिसके पास थोड़ा ज्ञान होता हैं, वह उसका प्रदर्शन या आडम्बर करता है।

               प्रयोग- रमेश बारहवीं पास करके स्वयं को बहुत बड़ा विद्वान समझ रहा है। ये तो वही बात हुई कि अधजल गगरी छलकत जाय।

    • अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत- समय निकल जाने के पश्चात् पछताना व्यर्थ होता है

              प्रयोग- सारे साल तुम मस्ती मारते रहे, अध्यापकों और अभिभावक की एक न सुनी। अब बैठकर रो रहे हो। ठीक ही कहा गया है- अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत।

  • Question 3
    5 / -1

    निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के लिए सही अर्थ वाला विकल्प है।

    एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाना

    Solution
    एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाना  मुहावरे का सही अर्थ है पूरा प्रयत्‍न करना।Key Points
    कलम तोड़नाअत्यन्त अनूठा, मार्मिक या हृदयस्पर्शी वर्णन करना।उस कवी ने कलम तोड़ के कविता लिखी है। 
    काँटों पर लोटनाईर्ष्या से जलना, बेचैन होना।रमेश की तरक्की देखकर सुरेश तो जैसे कांटो पे लेट गया है। 
    झूठ का पुतलाबहुत झूठा व्यक्तिकुछ नेता तो झूठ का पुतला होते है। 
    झपट्टा मारनाझपटकर छीन लेनाभाई की चॉकलेट झपटा मार कर ले लिया। 
    घब्बा लगनाकलंकित करना मोहन ने चोरी करके खुद पर धब्बा लगा लिया।
    छलनी कर डालना शोक-विह्वल कर देना तुम्हारी जली-कटी बातों ने मेरा कलेजा छलनी कर डाला है, अब मुझसे बात मत करो।
    गागर में सागर भरना  गिनती के या थोड़े से शब्दों में बहुत अधिक भाव या विचार सँजोना उस व्यक्ति ने मंच पर आने के बाद तो मानो जैसे गागर में सागर ही भर दी।
    नाम डुबोनाप्रतिष्ठा, मर्यादा आदि खोनासीमा ने घर से भाग कर अपने माँ-बाप का नाम डुबो दिया।
     जख्म पर नमक छिड़कनादुःखी या परेशान को और परेशान करनाजब सोहन भिखारी को बुरा-भला कहने लगा तो मैंने कहा कि हमें किसी के जख्म पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए।
     दीवारों के कान होनाकिसी गोपनीय बात के प्रकट हो जाने का खतरादीवारों के भी कान होते हैं। अतः तुम लोग बात करते समय सावधानी रखा करो।
  • Question 4
    5 / -1
    लोकोक्ति "हाथ कंगन को आरसी क्या" का क्या अर्थ है?
    Solution
    लोकोक्ति "हाथ कंगन को आरसी क्या" का  अर्थ है-प्रत्यक्ष को प्रमाण की क्या आवश्यकता Key Points
    •  वाक्य प्रयोग- मैं बहुत स्वादिष्ट खाना बनाती हूँ। आप खा कर तो देखिये। हाथ कंगन को आरसी क्या।
    • पूत के पांव पालने में दिखते हैं-बचपन से ही लक्षणों का दिखाई देना
    •  वाक्य प्रयोग-जोधा बाई बचपन से ही होशियार थी इसी को कहते है,पूत के पांव पालने में दिखते हैं
    • सीधी उँगली से घी नहीं निकलता-सीधेपन से काम नहीं चलता।
    • वाक्य प्रयोग- दुर्जनों के साथ सज्जनता का व्यवहार ठीक नहीं, क्योंकि सीधी अंगुली से कभी घी नहीं निकला है। 
  • Question 5
    5 / -1

    निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है।

    पापड़ बेलना।

    Solution

    उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "संघर्ष करना" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।

    Key Points
    • पापड़ बेलना
    • अर्थ :- संघर्ष करना।
    • ‌‌‌वाक्य प्रयोग
      • 20 साल तक स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं और उसके बाद नौकरी के लिए पापड़ बेलने पड़ते हैं।
      • यदि अधिकारियों से कुछ काम करवाना होगा तो बहुत सारे पापड़े बेलने होते हैं।
      • ‌‌‌बहुत पापड़ बेला लेकिन पुलिस ने रेप की एफआईआर तक दर्ज नहीं की ।
    Additional Information
    • प्रमुख मुहावरे
      • काँटा निकलना :- बढ़ा दूर होना।
      • चींटी के पर निकलना या जमना :- विनाश के लक्षण प्रकट होना।
      • छक्के छूटना :- बुरी तरह पराजित होना।
      • जल भुनकर पागल हो जाना :- क्रोध से पागल होना।
      • जहर उगलना :- अपमानजनक बातें कहना।
      • जीती मक्खी निगलना :- जानबूझकर अशोभन या अभद्र कार्य करना।
      • तोते की तरह आँखें फेरना :- बेमुरव्वत होना।
      • तीन तेरह होना :- तितर बितर होना।
      • बट्टा लगाना :- कलंक लगाना।
      • बाँछे खिलना :- अत्यधिक प्रसन्न होना।
      • सवा सोलह आने सही :- पूरी तरह सही होना।
      • हाथ मलना :- पछताना।
      • हवा का रुख देखना :- समय की गति पहचान कर काम करना।
  • Question 6
    5 / -1
    'ईंट का जवाब पत्थर से देना' मुहावरे का क्या अर्थ है ?
    Solution

    सही उत्तर 'क्रिया के जवाब में कड़ी प्रतिक्रिया देना' है।

    Key Points

    • 'ईंट का जवाब पत्थर से देना' मुहावरे का अर्थ है- क्रिया के जवाब में कड़ी प्रतिक्रिया देना
    • वाक्य प्रयोग - कल रात सीमा पर शत्रु की फाइरिंग होने पर भारतीय सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया

    अन्य विकल्प - 

    मुहावरे 

    अर्थ 

    दाँत कुरेदने को तिनका (तक) न होना

    सर्वस्व नष्ट करना

    बना बनाया खेल बिगड़ जाना

    अच्छा काम बिगड़ जाना

    ईमान बेचना

    बेईमानी करना

    मुहावरा और लोकोक्ति में निम्न अंतर है-

    1. मुहावरा एक वाक्यांश होता है जबकि लोकोक्ति एक पूरा वाक्य होता है। 
    2. मुहावरे का स्वतंत्र प्रयोग संभव नहीं है लोकोक्ति एक पूरे वाक्य के रूप में होती है इसलिए इसका स्वतंत्र प्रयोग संभव है।

     जैसे- आप डूबे जग डूबा एक लोकोक्ति है जिसका अर्थ है जो स्वयं बुरा होता है, दूसरो को भी बुरा समझता है अतः हम इसका स्वतंत्र प्रयोग कर सकते हैं।

    Additional Information

    मुहावरा परिभाषा

    उदाहरण

    मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर  विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।

    अंक भरना- स्नेह से लिपटा लेना

    वाक्य-माँ ने स्नेह से अपने पुत्र को अंक में भर लिया।  

  • Question 7
    5 / -1
    “आगे कुआँ, पीछे खाई” लोकोक्ति किस अर्थ में प्रयुक्त होती है ?
    Solution

    “आगे कुआँ, पीछे खाई” लोकोक्ति 'जहाँ दोनों ओर संकट हो।' अर्थ में प्रयुक्त होती है।

    • वाक्य प्रयोग: 
      • आगे कुआँ पीछे खाई' कहावत का अर्थ = हर तरफ से हानि का होना ।
      • प्रयोग- रोहित के सामने तब आगे कुआँ, पीछे खाई वाली बात हो गई जब चोरों ने कहा कि या तो वह गोली खा ले या सारा सामान उनको दे दे।

    Key Points

    • उत्तम विद्या लीजिए, जदपि नीच पै होय : छोटे व्यक्ति के पास यदि कोई ज्ञान है, तो उसे ग्रहण करना चाहिए। 
    • उतर गई लोई तो क्या करेगा कोई : जब इज्जत ही नहीं है तो डर किसका?
    • उधार का खाना और फूस का तापना बराबर है : फूस की आग बहुत देर तक नहीं ठहरती। इसी प्रकार कोई व्यक्ति बहुत दिनों तक उधार लेकर अपना खर्च नहीं चला सकता।
      • उमादास जोतिष की नाई, सबहिं नचावत राम गोसाई : मनुष्य का किया कुछ नहीं होता। मनुष्य को ईश्वर की इच्छा के अनुसार काम करना पड़ता है। 
      • उल्टा चोर कोतवाल को डांटे: अपना अपराध स्वीकार न करके पूछने वाले को डांटने-फटकारने या दोषी ठहराने पर उक्ति(कथन)। 
      • उसी की जूती उसी का सिर : किसी को उसी की युक्ति(वस्तु)से बेवकूफ बनाना। 
      • ऊंची दुकान फीके पकवान : जिसका नाम तो बहुत हो, पर गुण कम हो।
    • ऊंट के गले में बित्ली: अनुचित, अनुपयुक्त या बेमेल संबंध विवाह। 
  • Question 8
    5 / -1
    'थाली का बैंगन' मुहावरे का अर्थ हैः
    Solution

    सही उत्तर अस्थिर विचार वाला है।  

    Key Points

    • 'थाली का बैंगन' मुहावरे का अर्थ अस्थिर विचार वाला है। 
    • वाक्य प्रयोग - रमेश तो थाली का बैंगन है जिधर फायदा देखता है वहीं लुड़क जाता है।  

    अन्य विकल्प -

    • बहुत चतुर होना - कान काटना 
    • वाक्य प्रयोग – वह ऑफिस में अभी नया आया है, फिर भी सबके कान काटता है।  
    • एकमात्र सहारा  -  अंधे की लाठी
    • वाक्य प्रयोग - राम ही अब अपनी माँ की अंधे की लाठी बना हुआ है।
    • ललचाना - मन मोहित करना 
    • वाक्य प्रयोग - अच्‍छी-अच्‍छी बातों से मन मोहित कर लेना।
  • Question 9
    5 / -1
    'सॉंप मरे, न लाठी टूटे' लोकोक्ति का सही अर्थ नीचे दिए विकल्‍पों में से चुनें।
    Solution

    'सॉंप मरे न लाठी टूटे' लोकोक्ति का सही अर्थ बिना बल प्रयोग के काम हो जाए होता है। अन्य सभी विकल्प गलत हैं। 

    Key Points

    •  साँप से संबन्धित अन्य कहावतें : 
    • साँप को दूध पिलाना : दुष्ट व्यक्ति का हित करना। 
    • आस्तीन का साँप होना : साथ में रहने वाला ऐसा व्यक्ति जो ऊपर से मित्र या वफादार बना रहता हो परंतु अंदर ही अंदर जड़ काटने में लगा हो‌‌‌‌‌‌। 

    Important Points

    • साँप के पर्यायवाची शब्द :
    • साँप = नाग, सर्प, भुजंग 

    Additional Information              पर्यायवाची शब्द : 

    • बल = ताकत, दम, शक्ति 
    • विघ्‍न = रुकावट, बाधा 
    • दशा = हालत, स्थिति 
  • Question 10
    5 / -1
    'मूर्खों में कुछ पढ़ा लिखा व्यक्ति' अर्थ के लिए उचित लोकोक्ति है -
    Solution

    उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "अंधों में काना राजा" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

    Key Points
    • अंधों में काना राजा:- मूर्खों में कुछ पढ़ा लिखा व्यक्ति
    • वाक्य प्रयोग: मोहन छोटे बच्चों के साथ हुए प्रतियोगिता में जीत कर अपने को अपने को अंधों में अंधों में काना राजा सिद्ध कर दिया।
    Additional Information
    • चिराग तले अंधेरा होना:- अपनी बुराई दिखाई न देना । 
    • वाक्य प्रयोग:- साथियो अगर किसी को अपनी बुराई नही दिख रही हो और वह किसी और को गलत बताता जा रहा है तो यह कहा जाता है की इसके तो चिराग तले अंधेरा है।
    • अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता:- अकेला मनुष्य अपने दम पर किसी बड़े काम को अंजाम नहीं दे सकता।
    • वाक्य प्रयोग:- यह काम किसी एक आदमी के बस का नहीं है तुम्हें पता होना चाहिए अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
    • होनहार बिरवान के होत चिकने पात:- होनहार के लक्षण पहले से ही दिखायी पड़ने लगते है।
    • वाक्य प्रयोग:- लाल बहादुर शास्त्री की सरलता और विद्वता बचपन में ही दिख गई थी।होनहार बिरवान के होत चिकने पात वाली कहावत उन्होंने चरितार्थ की थी।
Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now