BSEH 10th 12th October Exam 2023: जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल, डाउनलोड करें डेटशीट
हरियाणा बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी (BSEH October Practical Exam) खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 10वीं 12वीं अक्टूबर परीक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 9 नवंबर और 10 नवंबर 2023 को विभिन्न पालियों में आयोजित की जाएगी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं अक्टूबर प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईएच 10वीं, 12 अक्टूबर परीक्षा 2023 के लिए डाउनलोड लिंक
BSEH 10th 12th October Exam 2023: डाउनलोड करें डेटशीट
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEH 10th 12th October exam 2023 Date Sheet लिंक पर क्लिक करें।
- डेटशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BSEH 10th 12th October Practical Exam: यहां देखें संशोधित शेड्यूल
बता दें बीते दिनों इससे पहले बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं अक्टूबर 2023 परीक्षा की तारीख में बदलाव किया था। संशोधित शेड्यूल के अनुसार 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाली मैथ्स की परीक्षा 19 अक्टूबर को निर्धारित है। साथ ही 20 अक्टूबर को कक्षा 10वीं की मैथ्स की परीक्षा अब 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
-
Quiz
Get latest Exam Updates
