BSEH 10th, 12th Result 2022 : जारी होने वाला है हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, fastresult.in पर कर सकेंगे चेक
BSEH 10th, 12th Result 2022 : जारी होने वाला है हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, fastresult.in पर कर सकेंगे चेक
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बहुत जल्द 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। परिणाम जारी होते ही स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट fastresult.in वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। हर वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं में करीब 3.5 लाख और 12वीं में 2.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठते हैं। यानी करीब छह लाख विद्यार्थियों को बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 10 जून से 15 जून के बीच जारी किया जा सकता है।
| Haryana Board Class 11th Study Materials | |
| Haryana Board Class 11th Hindi Medium Textbooks | Haryana Board Class 11th English Medium Textbooks |
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 अप्रैल को समाप्त हुई थी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 अप्रैल को समाप्त हुई थी। अब जून के दूसरे सप्ताह में हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की घोषणा हो सकती है।
कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम
- एचबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 की जांच करने के लिए fastresult.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, 'हरियाणा कक्षा 10वीं परिणाम 2022' या 'हरियाणा कक्षा 12वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
- आपका हरियाणा बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
पिछले वर्ष कोरोना के चलते एचबीएसई 10वीं परीक्षा और एचबीएसई 12वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी। एचबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम इंटरनल असेसमेंट के आधार पर और एचबीएसई ( बीएसईएच ) 12वीं परीक्षा का परिणाम 10वीं, 11वीं के प्राप्तांक व 12वीं के इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी किया गया था। हरियाणा बोर्ड ने पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के टॉपरों की लिस्ट और मेरिट लिस्ट जारी नहीं की था क्योंकि बिना परीक्षा रिजल्ट जारी किए गए थे। हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का परिणाम रिकॉर्ड शत-प्रतिशत रहा था। हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा पास करने वाले कुल 2,21,263 विद्यार्थियों में 1,14,416 लड़के और 1,06,847 लड़कियां थीं।



Quiz
Get latest Exam Updates
