HBSE Compartment Exam 2022 : हरियाणा बोर्ड 10वी और 12वीं एडमिट कार्ड जारी - डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
HBSE Compartment Exam 2022 : हरियाणा बोर्ड 10वी और 12वीं एडमिट कार्ड जारी - जाने डिटेल्स
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, हरियाणा ने कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। HBSE 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड 2022 वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया गया है। हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के लिए एचबीएसई एक दिवसीय कंपार्टमेंट / अतिरिक्त / सुधार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया। छात्र नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपना कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते है I
HBSE कंपार्टमेंट परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 लिंक : यहां क्लिक करें
बता दें की Hbse 10th result 17 जून को और hbse 12th का रिजल्ट 15 जून को जारी हुआ था और अब यह कंपार्टमेंट एग्जाम 2022 जुलाई में होंगे जिसका रिजल्ट दिसंबर तक आ जाएगा।
एचबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'डाउनलोड एडमिट कार्ड सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी एक दिवसीय परीक्षा जुलाई 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया वेब पेज प्रदर्शित होगा।
- अब पूछे गए क्रेडेंशियल जैसे आवेदन का नाम, पिछले वर्ष का रोल नंबर, पंजीकरण संख्या आदि दर्ज करें।
- जिन छात्रों को अपना रोल नंबर नहीं पता है, वे अपना नाम, पिता का नाम और माता का नाम दर्ज कर सकते हैं।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एचबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
हरियाणा बोर्ड के एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट लें और निर्दिष्ट स्थान पर हाल ही में पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकाएं। इसके बाद, एडमिट कार्ड को स्कूल अधिकारियों से सत्यापित करवाएं।


Quiz
Get latest Exam Updates
