JAC 8th,9th,11th Exam 2022 Dates : झारखंड 8वीं 9वीं और 11वीं टर्म-2 परीक्षा की डेटशीट; यहां देखें
JAC 8th,9th,11th Exam 2022 Dates : झारखंड 8वीं 9वीं और 11वीं टर्म-2 परीक्षा की डेटशीट; यहां देखें
झारखंड एकेडमिक काउंसिल, राँची ( जैक ) ने कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की टर्म-2 परीक्षाओं की डेटशीट ( Jharkhand Class 8th 9th and 11th term-2 exam time table ) जारी कर दी है। कक्षा 9वीं की टर्म-2 परीक्षा 15 जून 2022 से और कक्षा 11वीं की 16 जून 2022 से शुरू होगी। कक्षा 8वीं की टर्म-2 परीक्षा 28 जून से शुरू होगी।
टर्म-1 परीक्षा में छात्र जिस विषय की परीक्षा में शामिल हुए थे, उसी विषय की टर्म-2 परीक्षा में वह सम्मिलित होंगे। 8वीं, 9वीं और 11वीं तीनों कक्षाओं में अतिलघुत्तरीय, लघुत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय मिश्रित प्रश्नों पर आधारित परीक्षा होगी। तीनों कक्षाओं के सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा।
यहां देखें तीनों कक्षाओं का डेटशीट
8वीं कक्षा की डेटशीट
एग्जाम एक शिफ्ट में होंगे - सुबह 9.45 से 11.30 तक।
| 28 जून | गणित |
| 3 जुलाई | संस्कृत |
| 5 जुलाई | विज्ञान |
| 7 जुलाई | सामाजिक विज्ञान |
| 9 जुलाई | अंग्रेजी |
| 11 जुलाई | हिंदी |
9वीं कक्षा की डेटशीट
9वीं कक्षा की परीक्षा एक शिफ्ट में होगी - दोपहर 2 बजे से 3.45 बजे तक।
| 15 जून | हिंदी |
| 17 जून | अंग्रेजी |
| 21 जून | गणित |
| 28 जून | सामाजिक विज्ञान |
| 5 जुलाई | विज्ञान |
| 7 जुलाई | संस्कृत/उर्दू/बंग्ला/अरीब/फारसी |
11वीं कक्षा की परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से सवा ग्यारह तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से सवा तीन बजे तक होगी।

एडमिट कार्ड कब से मिलेंगे
1. जैक ने कहा है कि स्कूल 9वीं कक्षा के छात्रों के एडमिट कार्ड 10 जून से वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे और इन्हें छात्रों को सौंपेंगे। स्कूल 9वीं के इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स की एंट्री 8 जुलाई से 25 जुलाई के बीच जैक की वेबसाइट पर ऑनलाइन करेंगे।
2. वहीं 11वीं के छात्रों के एडमिट कार्ड 11 जून से वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे और इन्हें छात्रों को सौंपेंगे। स्कूल 9वीं के इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स की एंट्री 13 जुलाई से 27 जुलाई के बीच जैक की वेबसाइट पर ऑनलाइन करेंगे।
3. 8वीं के छात्रों के एडमिट कार्ड 15 जून से वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे और इन्हें छात्रों को सौंपेंगे। स्कूल 9वीं के इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स की एंट्री 12 जुलाई से 26 जुलाई के बीच जैक की वेबसाइट पर ऑनलाइन करेंगे।


Quiz
Get latest Exam Updates
