JAC Board Exams 2025 : झारखंड कक्षा 8वीं, 9वीं वार्षिक परीक्षाओं की तिथि जारी – देखें पूरा टाइम-टेबल
झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड में कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर झारखंड बोर्ड 8th और 9th क्लास का टाइम टेबल अपलोड किया गया है।
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सिर्फ 3 दिन में पूरी कर ली जाएंगी। जिसमें से आठवीं कक्षा के लिए तो एक ही दिन में सभी विषयों की परीक्षा ले ली जाएगी। जैक बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक एग्जाम्स तय तिथियों में दो पालियों में लिए जाएंगे।
👉 जैक बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का टाइम टेबल 2025 PDF
झारखंड बोर्ड 8th क्लास डेटशीट 2025
जैक परीक्षा कैलेंडर 2025 के अनुसार, झारखंड बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में 8वीं की परीक्षा 28 जनवरी से शुरू होगी. इस साल 8वीं की परीक्षा के लिए 5,18,002 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है.
| डेट | शिफ्ट टाइमिंग | सब्जेक्ट |
| 28 जनवरी 2025 | पहली शिफ्ट (सुबह 9.45 से दोपहर 1 बजे तक) | हिन्दी, इंग्लिश, अतिरिक्त विषय |
| 28 जनवरी 2025 | दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक) | गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान |
👉 जैक बोर्ड कक्षा 9वीं परीक्षा का टाइम टेबल 2025 PDF
झारखंड बोर्ड कक्षा 9 एग्जाम टाइम टेबल 2025
जैक परीक्षा कैलेंडर 2025 के अनुसार, झारखंड बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में 9वीं की परीक्षा 29 व 30 जनवरी से शुरू होगी. इस साल 9वीं की परीक्षा के लिए 4,77,096 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है.
| डेट | शिफ्ट टाइम | विषय |
| 29 जनवरी 2025 | फर्स्ट शिफ्ट (सुबह 9.45 से दोपहर 1 बजे तक) | हिन्दी ए, हिन्दी बी, अंग्रेजी |
| 29 जनवरी 2025 | सेकंड शिफ्ट (दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक) | मैथ्स और साइंस |
| 30 जनवरी 2025 | फर्स्ट शिफ्ट (सुबह 9.45 से दोपहर 1 बजे तक) | सोशल साइंस, एडिशनल सब्जेक्ट्स |
ध्यान दें- ये परीक्षाएं ओएमआर शीट पर ली जाएंगी। इसमें बहुविकल्पीय सवाल यानी MCQ पूछे जाएंगे। जेएसी ने बताया है कि झारखंड बोर्ड क्लास 8 एग्जाम का एडमिट कार्ड 18 जनवरी 2025 को जारी कर दिया जाएगा। जबकि झारखंड बोर्ड 9वीं कक्षा की परीक्षा के प्रवेश पत्र 20 जनवरी 2025 को ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।
--
JAC Class 9th Study Material
| JAC Class 9th Study Material | |
| Jharkhand Board Syllabus | Jharkhand Board Textbooks (English Medium) |
| Jharkhand Board Textbooks (Hindi Medium) | Jharkhand Board Previous Year Question Paper |
---
JAC Class 8 Study Material
| JAC Class 8 Study Material | |
| Jharkhand Board Syllabus | Jharkhand Board Textbooks (English Medium) |
| Jharkhand Board Textbooks (Hindi Medium) | |
Quiz
Get latest Exam Updates
