JAC 10th ,12th Result 2022 Updates : कल जारी हों सकते है झारखंड 10वीं, 12वीं के नतीजे - जाने डिटेल्स
JAC 10th ,12th Result 2022 Updates : कल जारी हों सकते है झारखंड 10वीं, 12वीं के नतीजे - जाने डिटेल्स
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची के मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित कल मंगलवार को जारी किए जा सकते है । स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 21 जून 2022 को दोपहर 2:30 बजे जैक बोर्ड के रिजल्ट जारी करेंगे।
छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहां fastresult.in Website And Fastresult APP पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हुई थीं। मैट्रिक की परीक्षाएं 20 अप्रैल तक जबकि इंटर की परीक्षाएं 25 अप्रैल तक चलीं थीं। जैक बोर्ड 10वीं 12वीं में कुल 6,80,446 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 10वीं के लिए सभी जिलों में कुल 1256 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 3,99,010 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
12वीं के लिए 680 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 2,81,436 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट इस माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ अनिल महतो ने बताया था कि इसी माह मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने की तैयारी है।
ऐसे चेक कर सकेंगे JAC का रिजल्ट:
1- fastresult.in Website And Mobile APP पर जाएं।
2- वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर और 12वीं के छात्र Inter Result लिंक पर क्लिक करें।
3- जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा।
4- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।



Quiz
Get latest Exam Updates
