Jharkhand Board 10th 12th Result 2022: कैसा था पिछले वर्ष का रिजल्ट - जाने डिटेल्स
Jharkhand Board 10th 12th Result 2022: कैसा था पिछले वर्ष का रिजल्ट - जाने डिटेल्स
झारखण्ड मैट्रिक परीक्षा एवं झारखण्ड इंटर परीक्षा (साइंस स्ट्रीम) के परिणाम का इंतज़ार कर रहे स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों के इंतज़ार की घड़ी आज ख़त्म होने वाली है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 21 जून 2022 को दोपहर 2:30 बजे झारखंड बोर्ड ( JAC) 10वीं और झारखण्ड बोर्ड ( JAC) 12वीं (साइंस स्ट्रीम) का परिणाम 2022 घोषित करेगा.
छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक fastresult.in Website And Fastresult APP पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कैसा था पिछले वर्ष का रिजल्ट
पिछले वर्ष कोरोना के चलते जैक 10वीं 12वीं परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका था। 10वीं 12वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी किया गया था। पिछले वर्ष जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.93 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। कोरोना के चलते परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। ऐसे में ज्यादातार स्टूडेंट्स प्रमोट कर दिए गए थे।
वहीं जैक 12वीं रिजल्ट की बात करें तो साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन जारी कर दिया गया। साइंस स्ट्रीम में 86.89 फीसदी, कॉमर्स में 90.33 फीसदी और आर्ट्स में 90.71 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।
जैक 10वीं रिजल्ट में पिछली बार 2.70 लाख की आई थी फर्स्ट डिविजन
पिछले साल जैक 10वीं रिजल्ट में 2,70,931 फर्स्ट डिवीजन, 113924 सेकेंड डिवीजन और 11009 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पास हुए थे।
ऐसे चेक कर सकेंगे JAC का रिजल्ट:
- fastresult.in Website And Mobile APP पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर और 12वीं के छात्र Inter Result लिंक पर क्लिक करें।
- जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।



Quiz
Get latest Exam Updates
