JAC 9th Result 2023 Out: झारखंड बोर्ड जैक 9वीं रिजल्ट जारी, 97.83 फीसदी पास
JAC 9th Result 2023 Out: झारखंड बोर्ड जैक 9वीं रिजल्ट जारी, 97.83 फीसदी पास
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 9वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है। विद्यार्थी अपना परिणाम वेबसाइट FastResult.in और मोबाइल ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं। कुल 97.83 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। कोडराम का रिजल्ट 99.452 प्रतिशत नतीजों के साथ सबसे अच्छा रहा है। हजारीबाग 99.062 प्रतिशत रिजल्ट के साथ दूसरे नंबर पर हैं और ई सिंहभूम 98.759 प्रतिशत रिजल्ट के साथ तीसरे पर हैं। सिंहभूम में 99.062 फीसदी बच्चे पास हुए।
झारखंड 9वीं रिजल्ट - जिलों का नाम पास प्रतिशत
- कोडरमा - 99.452 प्रतिशत
- हजारीबाग - 99.062 प्रतिशत
- ई. सिंहभूम - 98.759 प्रतिशत
- गिरिडीह - 98.646 प्रतिशत
- बोकारो - 98.616 प्रतिशत
- चतरा - 98.501 प्रतिशत
- रामगढ़ - 98.471 प्रतिशत
- रांची - 98.431 प्रतिशत
- पलामू - 98.293 प्रतिशत
- गुमला - 98.243 प्रतिशत
- धनबाद - 98.214 प्रतिशत
- गढ़वा - 98.098 प्रतिशत
- सरायकेला - 97.995 प्रतिशत
- गोड्डा - 97.956 प्रतिशत
- सिमडेगा - 97.376 प्रतिशत
- पाकुड़ - 97.294 प्रतिशत
शनिवार को जारी किया गया था 8वीं का रिजल्ट इससे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने शनिवार को आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसमें 94.94 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे। परीक्षा में 5,43,164 छात्र-छात्रा शामिल हुए, जिनमें 5,15,688 सफल रहे। फेल कर गए बच्चों के लिए जैक विशेष परीक्षा लेगा।
इसके लिए जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। अब 11वीं का परिणाम भी इसी सप्ताह तक जैक जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने के साथ 12 जून से स्कूल खुलने के बाद नामांकन का दौर शुरू होगा। इससे पहले जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक का परिणाम घोषित हुआ था जिसमें 95.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट 81.45 फीसदी रहा था।
--
| JAC Board Class 10 Study Material | |
| Jharkhand Board Previous Year Paper | Jharkhand Board Syllabus |
| Jharkhand Board Model Paper | |
Quiz
Get latest Exam Updates
