RBSE परीक्षा 2022 अपडेट : राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित; अब 24 मार्च से
RBSE परीक्षा 2022 अपडेट : राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित; अब 24 मार्च से
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं कुछ दिनों के लिए टाल दी गई हैं। अब आरबीएसई 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च की बजाय 24 मार्च से शुरू होंगी। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने गुरुवार को विधानसभा में यह घोषणा की। कोरोना के चलते परीक्षा की तिथियां आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। पहले 17 जनवरी से शुरू होने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं अब 15 से 18 फरवरी के बीच होंगी। वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स की प्रायोगिक परीक्षा 21 से 28 फरवरी तक होंगी।
आपको बता दें कि राजस्थान में हर साल करीब 11 से 12 लाख विद्यार्थी 10वीं की और करीब 9 से 10 लाख विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देते हैं। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था। कोरोना के कारण रिजल्ट की घोषणा में काफी देरी हुई थी। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा था। लड़कियां 81.04 फीसदी और लड़के 78.99 फीसदी पास हुए थे। झुंझुनू जिले का रिजल्ट (75.76 फीसदी) सबसे अच्छा रहा था। दूसरे स्थान पर नागौर (74.06 फीसदी) रहा था। तीसरे स्थान पर जालौर (73.68 फीसदी) रहा था। सबसे फिसड्डी सिरोही जिला (5.41 फीसदी) रहा था।
अगर वर्ष आरबीएसई 12वीं रिजल्ट की बात करें तो 12वीं साइंस का परिणाम 91.96 प्रतिशत रहा था। लड़कियों का कुल परिणाम 94.90 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का परिणाम प्रतिशत 90.16 रहा। वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में 94.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। आर्ट्स में कुल 90.70 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
| RBSE Class 10 Study Material | RBSE Class 12 Study Material |
| RBSE Class 10 Model Papers 2022 | RBSE Class 12 Model Papers 2022 |
| RBSE Class 10 Syllabus 2022 | RBSE Class 12 Syllabus 2022 |
| RBSE Class 10 Textbook Solutions | RBSE Class 10 Textbook Solutions |
Quiz
Get latest Exam Updates
