Rajasthan Board Exam 2023-24 Update : आरबीएसई 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के आवेदन अब छह अक्टूबर तक होंगे
Rajasthan Board Exam 2023-24 Update : आरबीएसई 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के आवेदन अब छह अक्टूबर तक होंगे
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन भरने से प्रदेश के 10 हजार से अधिक स्टूडेंट्स वंचित रह गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा ने मंगलवार को ही आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ाने के आदेश दिए।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन - Direct Link
बोर्ड की परीक्षाओं के लिए आवेदन की विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 27 सितंबर तय की गई थी। इस तिथि तक जिन स्कूलों ने अपने स्टूडेंट्स के आवेदन भर लिए और चालान निकाल लिया उन्हें 4 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क जमा कराने के लिए कहा गया था।
जिन स्कूलों के चालान जनरेट हो गए थे, उन्होंने फीस जमा कर दी। प्रदेश के 600 से अधिक स्कूलों के 10 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के चालान जनरेट नहीं हुए। इसके चलते इनके फॉर्म नहीं भरे जा सके। चालान जनरेट नहीं होने और स्टूडेंट्स के फॉर्म नहीं भरने की समस्या को देखते हुए स्कूल संचालक राजस्थान प्राइवेट एजुकेशन महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा के नेतृत्व में प्रशासक मीणा (संभागीय आयुक्त, अजमेर) से मिले थे।
---
--
| RBSE Class 10 & 12 Study Materials | |
| RBSE Class 10 | RBSE Class 12 |
| Hindi Medium Books | Hindi Medium Books |
| English Medium Books | English Medium Books |
| Syllabus | Syllabus |
| Previous Year Questions | Previous Year Questions |
Quiz
Get latest Exam Updates
