Rajasthan Board Exam 2023-24 Update : राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों की लगेगी ऑनलाइन क्लास - जानें डिटेल
Rajasthan Board Exam 2023-24 Update : राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों की लगेगी ऑनलाइन क्लास - जानें डिटेल
राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब स्कूल के बाद ऑनलाइन लाइव कक्षा के जरिए बोर्ड परीक्षाओं के महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई करवाई जाएगी। दरअसल, राज्य सरकार की ओर से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर 'स्कूल ऑफ्टर स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके क्रियान्वयन के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
10वीं के तीन विषय और 12वीं के पांच विषयों का होगा अध्ययन 3
इन लाइव कक्षाओं का संचालन सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा। स्कूल के बाद रोजाना शाम 4 बजे से 9 बजे तक ऑनलाइन लाइव क्लास का संचालन होगा। इन कक्षाओं में 10वीं क्लास के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और सामाजिक
अध्ययन तथा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित,जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान सहित सामाजिक अध्ययन विषय के टॉपिक पढ़ाए जाएंगे। ई-कक्षा यूट्यूब चैनल पर यह कक्षाएं नियमित समय पर लाइव होगी।
यही नहीं लाइव कक्षा की रिकॉर्डिंग ई-कक्षा यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध रहेगी। जिसे विद्यार्थी व शिक्षक कभी भी जरूरत के मुताबिक देखकर पढ़ाई कर या करा सकेंगे। लाइव क्लासेस का लिंक विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की होगी।
विषयगत शंकाओं का भी होगा समाधानः लाइव कक्षा के दौरान अध्ययन संबंधित विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का भी समाधान किया जाएगा। विद्यार्थी कमेंट्स बॉक्स में अपने डाउट्स लिख सकेंगे। जिनका शिक्षक के द्वारा किया समाधान आगामी जा सकेगा।
स्कूल ऑफ्टर स्कूल कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का एक अच्छा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में गुणात्मक सुधार करना है। विद्यार्थी के अवकाश पर रहने व शिक्षक का पद रिक्त होने की स्थिति में भी विषय की पढ़ाई निरंतर रखी जा सकेगी।
तीन महीने बाद अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं हैं। मार्च में वार्षिक परीक्षाएं। ऑनलाइन कक्षा का कॉन्सेप्ट अच्छा है। लेकिन राज्य सरकार को व्याख्याता और सेकंड ग्रेड के रिक्त पदों को भी भरने के बारे में सोचना चाहिए। तीन साल की डीपीसी बकाया होने के कारण 30% पद रिक्त चल रहे हैं।
--
| RBSE Class 10 & 12 Study Materials | |
| RBSE Class 10 | RBSE Class 12 |
| Hindi Medium Books | Hindi Medium Books |
| English Medium Books | English Medium Books |
| Syllabus | Syllabus |
| Previous Year Questions | Previous Year Questions |
Quiz
Get latest Exam Updates
