RBSE 12th Result 2022 : आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट, fastresult.in पर सबसे पहले चेक कर सकेंगे नतीजे
RBSE 12th Result 2022 : आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट, fastresult.in पर सबसे पहले चेक कर सकेंगे नतीजे
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट आज दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट fastresult.in और fastresult mobile app पर चेक किए जा सकते हैं। एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी करेंगे। इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। दरअसल राजस्थान बोर्ड टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है।
12वीं साइंस की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 32 हजार 5 और कॉमर्स के लिए 27 हजार 339 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। स्टूडेंट्स अपना परीक्षा परिणाम fastresult.in वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। अभी आर्ट्स वर्ग के और दसवीं के स्टूडेंट्स को भी रिजल्ट का इंतजार करना होगा। वहीं 5वीं और 8वीं के 25 लाख स्टूडेंट्स भी रिजल्ट का इंतजार कर रहे है।
RBSE Board 10th, 12th Result 2022 : चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें
1. Fastresult.in की वेबसाइट पर जाएं या App डाउनलोड करें।
2. होम पेज पर दिए गए 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया वेब पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करें.
4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और चेक करें और प्रिंट आउट लें.



Quiz
Get latest Exam Updates
