RBSE 12th Result 2024 : पासिंग मार्क्स, ग्रेडिंग सिस्टम, कॉपी री-चेक, सप्लीमेंट्री परीक्षा और मार्कशीट में करेक्शन प्रोसेस; डिटेल चेक करे

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज (20 मई) दोपहर 12:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा, जिसमें 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम का लिंक fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। विद्यार्थी रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE 12th Result 2024 - Direct Link
छात्रों की अधिक संख्या के चलते रिजल्ट के वक्त बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो सकती है या उसमें कोई तकनीकी समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको वेबसाइट fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्पकी मदद से रिजल्ट चेक करने का तरीका भी आना चाहिए। नीचे दिए गए स्टेप (RBSE Board Result 2024 ) से फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते है।
RBSE Board Results 2024: उत्तीर्ण मानदंड/ पासिंग मार्क्स, और न्यूनतम अंक आवश्यक
आरबीएसई के लिए उत्तीर्ण मानदंड के अनुसार, छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा वाले विषयों में, 70 में से न्यूनतम 23 अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि बिना प्रैक्टिकल परीक्षा वाले वैकल्पिक विषयों के लिए, छात्रों को 80 में से कम से कम 26 अंक प्राप्त करने होंगे।
RBSE Board Results 2024: कम्पार्टमेंट परीक्षा
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।
RBSE board 12th Result 2024 : कॉपी रीचेकिंग (स्क्रूटनी)
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 जारी हो जाने के बाद अगर कोई छात्र अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे पुनर्मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकते है।
RBSE 12th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं
राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर कोई छात्र आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस परीक्षा या फिर 10वीं में फेल हो जाता है तो उसे अगले साल ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर एमपी बोर्ड में रुक जाना नहीं योजना के तहत पास होने का चांस दिया जाता है।
RBSE 12th Result 2024 : स्कोरकार्ड पर चेक करें ये विवरण
आरबीएसई मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण या असफल स्थिति और कोई टिप्पणी जैसे विवरण होंगे। ऑनलाइन उपलब्ध आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 अनंतिम है और छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
RBSE 12th Result 2024 :ग्रेडिंग सिस्टम क्या है?
बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजूकेशन राजस्थान, अजमेर: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे छात्रों को अधिकारियों द्वारा निर्धारित ग्रेडिंग मानदंडों से परिचित होना चाहिए। नीचे ग्रेड और ग्रेड बिंदुओं के आधार पर अंक सीमा देखें।
मार्क्स रेंज | ग्रेड | ग्रेड बिंदु |
91-100 | ए 1 | 10 |
81-90 | ए2 | 9 |
71-80 | बी 1 | 8 |
61-70 | बी2 | 7 |
51-60 | सी 1 | 6 |
41-50 | सी2 | 5 |
33-40 | डी | 4 |
21-32 | ई 1 | सी |
00-20 | ई2 | सी |
RBSE 12th Result 2024 :पिछले 5 वर्षों के आँकड़े
2019 और 2023 के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा में बैठने वाले और उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या जानने के लिए निम्नलिखित तालिका पर एक नज़र डालें:
विवरण | 2023 | 2022 | 2021 | 2020 | 2019 |
कुल उपस्थिति | 2,77,375 | 2,30,191 | 2,36,030 | 237305 | 2,57,719 |
कुल पास | 2,65,297 | 2,22,210 | 2,35,954 | 218232 | 2,39,367 |
कुल मिलाकर पास प्रतिशत | 95.65 | 96.53% | 99.48% | 91.96 | 92.88 |
लड़कियों का पास प्रतिशत | 97.39% | 97.57% | - | 94.90 | 95.86 |
लड़कों का पास प्रतिशत | 94.72% | 95.98% | - | 90.61 | 91.59 |