राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राजस्थान शिक्षा निदेशालय ने अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है।
यह बदलाव एक अनिवार्य प्रशासनिक कारण से किया गया है, जिसकी वजह से पहले से निर्धारित कुछ परीक्षाओं की तारीखें अब बदल गई हैं। सभी विद्यार्थी और अभिभावक संशोधित टाइम टेबल (New Datesheet) को ध्यान से देखें ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।
टाइम टेबल में यह बदलाव 22 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा के कारण किया गया है। चूंकि, इस दिन बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों और परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता होगी, इसलिए 22 नवंबर को होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं को अब 2 दिसंबर 2025 को करवाने का आदेश जारी किया गया है। इस संशोधन से 22 नवंबर को होने वाली कोई भी परीक्षा अब 2 दिसंबर को ही होगी।
RBSE राजस्थान बोर्ड संशोधित अर्धवार्षिक परीक्षा डेटशीट 2025
कक्षा 9 (शिफ्ट 1: सुबह 09:30 से 12:45 बजे तक)
| दिनांक |
विषय |
| 20 नवम्बर |
अंग्रेजी |
| 21 नवम्बर |
विज्ञान |
| 23 नवम्बर |
रविवार का अवकाश |
| 24 नवम्बर |
सामाजिक विज्ञान |
| 25 नवम्बर |
तृतीय भाषा (पंजाबी, संस्कृत, सिंधी और उर्दू) |
| 26 नवम्बर |
राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा |
| 27 नवम्बर |
गणित |
| 28 नवम्बर |
स्वास्थ्य शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा |
| 29 नवम्बर |
सूचना एवं प्रौद्योगिकी की अवधारणा |
| 2 दिसंबर |
हिंदी (संशोधित तिथि) |
कक्षा 10 (शिफ्ट 2: दोपहर 01:15 से 04:30 बजे तक)
| दिनांक |
विषय |
| 20 नवम्बर |
अंग्रेजी |
| 21 नवम्बर |
विज्ञान |
| 23 नवम्बर |
रविवार का अवकाश |
| 24 नवम्बर |
सामाजिक विज्ञान |
| 25 नवम्बर |
तृतीय भाषा (पंजाबी, संस्कृत, सिंधी और उर्दू) |
| 26 नवम्बर |
राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा |
| 27 नवम्बर |
गणित |
| 28 नवम्बर |
स्वास्थ्य शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा |
| 29 नवम्बर |
सूचना एवं प्रौद्योगिकी की अवधारणा |
| 2 दिसंबर |
हिंदी (संशोधित तिथि) |
कक्षा 11वीं (दोनों पारियों में अलग-अलग)
| दिनांक |
प्रथम पारी (9:30 AM - 12:45 PM) |
द्वितीय पारी (1:15 PM - 4:30 PM) |
| 20 नवम्बर |
अंग्रेजी |
|
| 21 नवम्बर |
विज्ञान |
|
| 23 नवम्बर |
रविवार का अवकाश |
रविवार का अवकाश |
| 24 नवम्बर |
कृषि विज्ञान, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास |
|
| 25 नवम्बर |
ऐच्छिक गणित |
भूगोल |
| 26 नवम्बर |
कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, टंकण-अंग्रेजी |
लोक प्रशासन |
| 27 नवम्बर |
संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान |
चित्रकला और टंकण हिंदी |
| 28 नवम्बर |
कम्प्यूटर विज्ञान |
गृह विज्ञान |
| 29 नवम्बर |
आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत |
अर्थशास्त्र |
| 30 नवम्बर |
रविवार का अवकाश |
रविवार का अवकाश |
| 1 दिसम्बर |
अंग्रेजी साहित्य |
समाजशास्त्र |
| 2 दिसंबर |
कोई परीक्षा नहीं |
हिंदी/उर्दू/पंजाबी/राजस्थानी/सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान |
कक्षा 12वीं (दोनों पारियों में अलग-अलग)
| दिनांक |
प्रथम पारी (9:30 AM - 12:45 PM) |
द्वितीय पारी (1:15 PM - 4:30 PM) |
| 20 नवम्बर |
कोई परीक्षा नहीं |
अंग्रेजी |
| 21 नवम्बर |
कोई परीक्षा नहीं |
हिंदी |
| 23 नवम्बर |
रविवार का अवकाश |
रविवार का अवकाश |
| 24 नवम्बर |
कोई परीक्षा नहीं |
कृषि विज्ञान, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास |
| 26 नवम्बर |
लोक प्रशासन |
कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान और टंकण हिंदी |
| 27 नवम्बर |
चित्रकला व टंकण अंग्रेजी |
संस्कृत साहित्य व कृषि विज्ञान |
| 28 नवम्बर |
गृह विज्ञान |
कम्प्यूटर विज्ञान |
| 29 नवम्बर |
आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत |
कोई परीक्षा नहीं |
| 30 नवम्बर |
रविवार का अवकाश |
रविवार का अवकाश |
| 1 दिसम्बर |
समाजशास्त्र |
अंग्रेजी साहित्य |
| 2 दिसंबर |
कोई परीक्षा नहीं |
हिंदी/उर्दू/पंजाबी/राजस्थानी/सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र |
--
RBSE Class 10 & 12 Study Materials