RBSE 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी – यहाँ देखें अपडेट
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) की ओर से जल्द ही राजस्थान कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
राजस्थान कक्षा 10 और कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का आयोजन 6 अगस्त, 2025 से लेकर 8 अगस्त 2025 तक किया गया था। परीक्षा सुबह की शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गईं थीं।
सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन उन छात्रों के लिए किया जाता है जो मुख्य परीक्षा में प्राप्त हुए अपने रिजल्ट से असंतुष्ट होते हैं और वे अपने परिणाम में इम्प्रूवमेंट के लिए दोबारा से परीक्षा देना चाहते हैं। और जो छात्र मुख्य परीक्षा में फेल हो गए थे और मुख्य परीक्षा किसी कारणवश नहीं दे पाए थे, वे सप्लीमेंट्री परीक्षाएं देते हैं। ऐसे छात्रों के पास 2025-26 शैक्षणिक वर्ष को बचाने का यह आखिरी मौका होता है।
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं मुख्य परीक्षा का पास प्रतिशत 93.06% रहा है। राजस्थान बोर्ड 10वीं मुख्य परीक्षा रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 94.08 फीसदी रहा जबकि लड़कों का रिजल्ट 93.16 फीसदी रहा है।
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं मुख्य परीक्षा में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत कॉमर्स स्ट्रीम का रहा है, कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का पास पसेंटेज 99.07% दर्ज किया गया है। इसके बाद मुख्य परीक्षा आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.78% रहा है। मुख्य परीक्षा साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 94.43% रहा है।
RBSE Board 10th, 12th Supplementary Result 2025: कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
-
RBSE Class 10 & 12 Study Materials
| RBSE Class 10 & 12 Study Materials | |
| RBSE Class 10 | RBSE Class 12 |
| Hindi Medium Books | Hindi Medium Books |
| English Medium Books | English Medium Books |
| Syllabus | Syllabus |
| Previous Year Questions | Previous Year Questions |
Quiz
Get latest Exam Updates
