RBSE Exam Date Sheet 2022 : राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10, 12 परीक्षा कार्यक्रम जारी किया ; देखिए पूरा टाइम-टेबल
RBSE Exam Date Sheet 2022 : राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10, 12 परीक्षा कार्यक्रम जारी किया ; देखिए पूरा टाइम-टेबल
RBSE Board exam dates 2022 जारी कर दी गई है। आरबीएसई 24 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित करेगा और राजस्थान कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएगी। छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तारीख 2022 की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी।12वीं का पहला पेपर 24 मार्च को जहां मनोविज्ञान से शुरू होगा, वहीं 10वीं का पहला पेपर 31 मार्च से अंग्रेजी से शुरू होगा। आरबीएसई बोर्ड सचिव Meghna Choudhary ने 24 फरवरी, 2022 को राजस्थान बोर्ड परीक्षा समय सारणी 2022 की घोषणा की। RBSE Class 12 board exam dates 2022 यहां देख सकेंगे।
छात्र विस्तृत और पूर्ण विषयवार डेट शीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। या छात्र चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी टाइमटेबल चेक कर सकते हैं।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री BD Kalla ने बताया कि इस साल राज्य भर के 6,074 केंद्रों पर 20 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
चूंकि परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी, COVID-19 सावधानियों का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य होगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र सीसीटीवी निगरानी में होंगे।
बीडी कल्ला ने अपने आधिकारिक बयान में कहा “60 answer sheet collection/distribution centres सहित लगभग 300 केंद्रों और सभी संवेदनशील / अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सभी केंद्रों पर बैठै हुए लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा।”
पहले, आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 3 मार्च, 2022 से शुरू होने वाली थी, लेकिन राज्य में संबंधित कोविड-19 स्थिति के कारण स्थगित कर दी गई थी।
| RBSE Class 10 Study Material | RBSE Class 12 Study Material |
| RBSE Class 10 Model Papers 2022 | RBSE Class 12 Model Papers 2022 |
| RBSE Class 10 Syllabus 2022 | RBSE Class 12 Syllabus 2022 |
| RBSE Class 10 Textbook Solutions | RBSE Class 10 Textbook Solutions |
Quiz
Get latest Exam Updates
