Self Studies

UP Board 10th 2022 : Science (विज्ञान) Most Important Objective + Subjective Question With Solution

UP Board 10th 2022 : Science (विज्ञान) Most Important Objective + Subjective Question With Solution

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

UP Board 10th 2022 : Science (विज्ञान) Most Important Objective + Subjective Question With Solution

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा में बहुत ही कम दिनों का समय बचा हुआ है। डेटशीट के अनुसार, यह एग्जाम 04 अप्रैल, 2022 को कराया जाएगा। यहां पर आप सभी को 10th परीक्षा के लिए विज्ञान के सभी Most Important Question उत्तर के साथ दिए गए है जिसमे ऑब्जेक्टिव ( MCQs) और सब्जेक्टिव प्रश्न भी दिए गए है जिसे पढ़कर आप अपने पेपर तैयारी को और भी बेहतर कर सकते हैं |

UP Board Class 10 Study Material 

UP Board क्लास 10 स्टडी मटेरियल 2022
UP Board Class 10 Syllabus  UP Board Class 10 Books 
UP Board Class 10 Previous Year Question Paper UP Board Class 10 Model Paper 2022

Objective Question

प्रश्न 1. मानव नेत्र द्वारा किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है :

(i) कार्निया पर
(ii) आइरिस पर
(iii) पुतली पर
(iv) रेटिना पर

प्रश्न 2. विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति है:

(i) जनित्र
(ii) गैल्वेनोमीटर
(iii) अमीटर
(iv) मोटर

प्रश्न 3.एक अश्वशक्ति का मान वाट में होगा :

(i) 1.34
(ii) 746
(iii) 786
(iv) 7.46

प्रश्न 4.निम्नलिखित में से कौन लेन्स बनाने के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है :

(i) जल
(ii) काँच
(iii) प्लास्टिक
(iv) इनमें से सभी

प्रश्न 5.जस्ता धातु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से क्रिया करके कौन-सी गैस निष्कासित करती है:

 (i) ओजोन
(ii) ऑक्सीजन
(iii) हाइड्रोजन
(vi) नाइट्रोजन

प्रश्न 6.निम्नलिखित में कौन अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व है :

(i) I
(ii) Na
(iii) Br
(iv) Mg

प्रश्न 7. निम्नलिखित में एल्काइन है :

(i) C₃ H₈
(ii) C₄H₁₀
(iii) C₃H₆
(iv) C₃H₄

प्रश्न 8. समजात अंगों का उदाहरण है :

(i) हमारा हाथ तथा कुत्ते का अग्रपाद
(iii) आलू एवं घास के उपरिभूस्तारी
(ii) हमारे दाँत तथा हाथी के दाँत
(iv) ये सभी

प्रश्न 9. मनुष्य के शुक्राणु में आटोसोम की संख्या कितनी होती है :

(i) 22
(ii) 24
(iii) 42
(iv) 44

प्रश्न 10. हरित लवक के स्ट्रोमा में कौन-सी क्रिया होती है :

(i) प्रकाश अभिक्रिया
(ii) अप्रकाशीय अभिक्रिया
(iii) (i) और (ii) दोनों अभिक्रिया
(iv) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 11. द्विनिषेचन पाया जाता है :

(i) सभी जीवों में
(ii) सभी पादपों में
(iii) आवृत्तबीजी पौधों में
(iv) केवल जलीय पौधों में

प्रश्न 12. उद्यान मटर में अप्रभावी लक्षण है:

(i) लम्बे तने
(ii) झुर्रीदार बीज
(iii) रंगीन बीज कवच
(iv) गोल बीज

प्रश्न 13. अन्तरावस्था के दौरान केन्द्रक में किसका जाल होता है:

(i) हिस्टोन का
(ii) क्रोमेटिन धागा का
(iii) गुणसूत्रों का
(iv) RNA का

प्रश्न 14. दो DNA तन्तु आपस में जुड़े होते हैं :

(i) पेप्टाइड बन्ध द्वारा
(ii) संयोजी बन्ध द्वारा
(iii) ग्लाइकोसिडिक बन्ध द्वारा
(iv) हाइड्रोजन बन्ध द्वारा

प्रश्न 15. जैव विकास का मूल स्त्रोत है:

(i) उत्परिवर्तन
(iii) प्राकृतिक चयन
(ii) लैंगिक चयन
(iv) कृत्रिम चयन

प्रश्न 16. एक उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 10 सेमी है। दर्पण के उत्तल पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या होगी :

(i) 5 सेमी
(ii) 10 सेमी
(iii) 15 सेमी
(iv) 20 सेमी

प्रश्न 17. 1 इलेक्ट्रॉन-वोल्ट तुल्य है :

(i) 1.6x10-¹⁹ जूल
(ii) 3.2x10-²⁴ जूल
(iii) 3.6x10¹⁶ जूल
(iv) 1.6x10¹⁹ जूल

प्रश्न 18. चुम्बकीय फ्लक्स का मात्रक है :

(i) वेबर
(ii) वेबर/मीटर
(iii) वेबर/मीटर²
(iv) वेबर-मीटर

प्रश्न 19. यूरेनियम है :

(i) क्षार धातु
(ii) अधातु
(iii) स्थायी तत्त्व
(iv) अन्त: संक्रमण धातु

प्रश्न 20. कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, इसका pH संभवत: क्या होगा?

(i) 1
(ii) 4
(iii) 5
(iv) 10

प्रश्न 21. ऐसीटोन का आई०यू०पी०ए०सी० नाम है :

(i) ब्यूटेनोन
(ii) प्रोपेनोन
(iii) ब्यूटेनॉल
(iv) प्रोपेनॉल

प्रश्न 22. निम्नलिखित में से कौन-सा त्वचा का कार्य नहीं है:

(i) संवेदना
(ii) सुरक्षा
(iii) लैंगिक लक्षण
(iv) उत्सर्जन

प्रश्न 23. 'जीन' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया:

(i) मेण्डल ने
(ii) जोहैन्सन ने
(iii) वीज़मान ने
(iv) ऐवरी ने

प्रश्न 24. आनुवंशिकता के प्रयोग के लिए मेण्डल ने निम्नलिखित में से कौन-से पौधे का उपयोग किया :

(i) पपीता
(ii) आलू
(iii) मटर
(iv) अंगूर

Subjective Question

प्रश्न 1. वृक्क के अतिरिक्त दो सहायक उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए।

उत्तर– वृक्क के अतिरिक्त दो सहायक उत्सर्जी अंग हैं- त्वचा, यकृत।

प्रश्न 2. अपघटक क्या हैं? दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर– वे सूक्ष्मजीव जो मृत जीवों के जीवद्रव्यों को अपघटित कर अपना भोजन प्राप्त करते हैं, वे अपघटक कहलाते हैं।
उदाहरण- बैक्टीरिया, कवक आदि।

प्रश्न 3.मूत्र निर्माण की प्रक्रियाओं के केवल नाम लिखिए।
उत्तर- मूत्र निर्माण की प्रक्रियाएँ हैं
(i) छनन (Filtration),
(ii) वरणात्मक पुनः अवशोषण (Selective reabsorption),
(iii) नलिकीय स्रावण (Tubular secretion)

प्रश्न 4. पादप में प्रकाश-संश्लेषण के विलेय उत्पादों का स्थानान्तरण करने वाले ऊतक का नाम लिखिए।
उत्तर- फ्लोएम।

प्रश्न 5. पोषण के आधार पर जीवों को कितने समूहों में बाँटा गया
उत्तर- पोषण के आधार पर जीवों को दो समूहों में बाँटा गया है
(i) स्वपोषी पोष
(ii) विषमपोषी पोषण

प्रश्न 6. पादपों में जल और खनिज का स्थानांतरण करने वाले ऊतक का नाम लिखिए।
उत्तर- जाइलम ऊतक

प्रश्न 7. हमारी पेशी कोशिका में अवायवीय श्वसन के उत्पादों के नाम बताइए।
उत्तर- लैक्टिक अम्ल तथा ऊर्जा

प्रश्न 8. एक परजीवी पुष्पी पादप का नाम बताइए।
उत्तर- अमरबेल ।

प्रश्न 9. कौन-सी शिरा में शुद्ध रक्त पाया जाता है ?
उत्तर- पल्मोनरी शिरा में।

प्रश्न 10. हृदय के किस भाग में (i) शुद्ध रक्त, (ii) अशुद्ध रक्त प्रवेश करता है?
उत्तर- (i) बायें अलिन्द में, (ii) दाहिने अलिन्द में।

प्रश्न 11. हृदय के किस भाग से (i) शुद्ध रक्त, (ii) अशुद्ध रक्त बाहर जाता है ?
उत्तर- (i) बायें निलय से, (ii) दाहिने निलय से।

प्रश्न 12. ताप नियमन, ग्लूकोज मात्रा का नियमन, सोडियम, पोटैशियम का नियमन एवं जल की मात्रा का नियमन किस क्रिया द्वारा सम्पन्न होता है?
उत्तर- यह परासरण नियन्त्रण क्रिया द्वारा सम्पन्न होता है।

प्रश्न 13. एंजाइम पेप्सिन तथा लाइपेज किस माध्यम में सक्रिय रूप से क्रिया करते हैं?
उत्तर- अम्लीय माध्यम में

प्रश्न 14. खाद्य (आहार) शृंखला किसे कहते हैं? एक सरल आहार उत्तर श्रृंखला का उदाहरण लिखिए।
उत्तर- खाद्य श्रृंखला-जीवों की वह क्रमबद्ध शृंखला जो भोजन के आधार पर एक दूसरे से सम्बन्धित रहती है, खाद्य शृंखला कहलाती है। एक सरल खाद्य शृंखला नीचे दर्शायी गई है घास हिरण शेर

प्रश्न 15. ऊर्जा के सन्दर्भ में कौन-सी आहार श्रृंखला लाभप्रद है?
उत्तर– ऊर्जा के सन्दर्भ में कम-से-कम स्तर वाली आहार श्रृंखला अधिक लाभप्रद है।
उदाहरण- पौधे मनुष्य

प्रश्न 16. पारिस्थितिक पिरामिड किसे कहते हैं?
उत्तर- आहार श्रृंखला की ऊर्जागतिकी को समझाने हेतु ऊर्जा स्थानान्तरण का पिरामिड के रूप में ग्राफीय निरूपण किया जा सकता है। इसे ही पारिस्थितिक पिरामिड कहते हैं।

प्रश्न 17. ऊर्जा प्रवाह से क्या तात्पर्य है?
उत्तर – किसी पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा स्रोत से ग्रहण की गई ऊर्जा का उत्पादकों से विभिन्न उपभोक्ताओं की तरफ क्रमशः स्थानान्तरित
होने की क्रमबद्ध प्रणाली ही ऊर्जा प्रवाह है।

प्रश्न 18. पारिस्थितिक तन्त्र के जैव घटकों को सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर- पारिस्थितिक तन्त्र के जैव घटक हैं
(i) उत्पादक- हरे पौधे
(ii) उपभोक्ता-समस्त जन्तु
(iii) अपघटक

प्रश्न 19. पृथ्वी पर जैव जीवों को पोषण करने वाले भागों के नाम लिखिए।
उत्तर- पृथ्वी पर जैव जीवों को पोषण करने वाले भाग हैं
(i) स्थलमण्डल
(ii) जलमण्डल
(iii) वायुमण्डल ।

प्रश्न 20. उपभोक्ता से क्या अर्थ है ?
उत्तर : उपभोक्ता का अर्थ उन जीवों से है जो खाद्य पदार्थ का उपभोग करते हैं। समस्त जन्तु उपभोक्ता होते हैं।

प्रश्न 21. उत्पादक किसे कहते हैं?
उत्तर– वे जीव जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, उत्पादक कहलाते हैं। हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं अतः हरे पौधे उत्पादक होते हैं।

प्रश्न 22- खाद्य जाल क्या है?
उत्तर- जीवमण्डल में प्रतिपादित होने वाली आहार श्रृंखलाएँ आपस में अनेक प्रकार से जैसे आड़े-तिरछे जुड़कर एक जाल-सा बनाती है। खाद्य शृंखलाओं के इस जाल को खाद्य जाल कहते हैं।

प्रश्न 23. नाइट्रोजन स्थिरीकरण का क्या अर्थ है ?
उत्तर- वायुमण्डल के स्वतन्त्र नाइट्रोजन को नाइट्रोजन के सरल घुलनशील लवणों में बदलने की प्रक्रिया नाइट्रोजन स्थिरीकरण कहलाती है।

प्रश्न 24. कोई चार पारिस्थितिक तंत्र का नाम लिखिए।
उत्तर- चार पारिस्थितिक तंत्र हैं-
(i) तालाब,
(ii) झील,
(iii) प्राकृतिक जंगल,
(iv) खेत ।

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now