RBSE 10th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट से पहले छात्रों की धड़कनें तेज, सबसे पहले यहां मिलेगा लिंक
RBSE 10th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट से पहले छात्रों की धड़कनें तेज, सबसे पहले यहां मिलेगा लिंक
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) की 10वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी होने की घड़ी करीब आ गई है। राजस्थान बोर्ड की ओर से कुछ ही देर में परीक्षा परिणाम जारी हो रहे हैं। रिजल्ट की उत्सुकता में छात्रों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। छात्रों को बेसब्री से इंतजार है उनके मार्क्स क्लास में पढ़ने वाले दोस्त से कम आते हैं या ज्यादा। वहीं कई पैरेंट्स भी अपने बच्चे के रिजल्ट का बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद छात्र यहां दिए लिंक पर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 : Direct Link
| RBSE Class 11 Study Material | |
| RBSE Class 11 Books in English Medium | RBSE Class 11 Syllabus |
| RBSE Class 11 TextBooks Solutions | RBSE Class 11 Books in Hindi Medium |
पिछले वर्ष बिना परीक्षा पास हुए थे 80.63 % छात्र
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था। कोरोना के कारण 10वीं की परीक्षाएं रद्द हो गई थी और रिजल्ट में भी रिजल्ट की घोषणा में काफी देरी हुई थी। 2021 में आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
घोषित हो चुके हैं इन कक्षाओं के रिजल्ट
राजस्थान 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम 8 जून 2022 को घोषित किए जा चुके हैं। वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के परिणाम भी 6 जून 2022 को घोषित किए जा चुके हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 95.44 रहा, जबकि छात्राओं का सफलता प्रतिशत 97.21 रहा। वहीं वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी छात्र सफल हुए थे।
11 लाख छात्रों ने दी सेंकडरी की परीक्षा
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थीं। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 11 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। पिछले साल कोरोना के कारण राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। पिछली बार आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2 कुल 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
शिक्षा मंत्री कल्ला ने छात्रों को शुभकानाएं:
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी किए जाने से पहले ही रविवार की शााम को राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने बताया कि राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम कल दोपहर बाद 3 बजे घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को एडवांस में शुभकामनाएं भी दीं।
कैसे डाउनलोड करे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022
राजस्थान बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।


Quiz
Get latest Exam Updates
