Self Studies

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल 24 मार्च दोपहर 1 बजे होगा जारी – Direct Link से चेक करें

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल 24 मार्च दोपहर 1 बजे होगा जारी – Direct Link से चेक करें

राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं के परिणाम को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आ गई है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि कल यानी 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड के विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना 10वीं का परिणाम चेक कर सकेंगे।

परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा  fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

👉 RBSE Board 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026: परीक्षा और मूल्यांकन की जानकारी

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं पूरे राज्य में 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। RBSE ने कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लगभग 35,000 शिक्षकों को नियुक्त किया था। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी है।

पहले यह रिजल्ट 20 मार्च को आने की उम्मीद थी, लेकिन शुक्रवार-शनिवार-रविवार की छुट्टी के कारण तारीख आगे बढ़ गई। अब बोर्ड ने 24 मार्च सोमवार दोपहर 1 बजे की तारीख और समय दोनों कन्फर्म कर दिए हैं।

RBSE 10th Result 2026: ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट

Step 1: सबसे पहले  fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: होमपेज पर "RBSE 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

Step 4: "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

Step 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

वैकल्पिक माध्यम: परिणाम DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे।

RBSE 10th Result 2026: नंबर कम लगने पर क्या करें? (स्क्रूटनी/री-चेक)

रिजल्ट जारी होते ही अगर कोई विद्यार्थी अपने मार्क्स से खुश नहीं है या परिणामों में गड़बड़ी की आशंका लगे तो वे स्क्रूटनी (Scrutiny) का आवेदन दे सकते हैं।

स्क्रूटनी में क्या होता है:

  • कॉपी में सभी प्रश्नों के नंबर जोड़कर दोबारा चेक किए जाते हैं
  • कोई उत्तर अनचेक तो नहीं रह गया, यह देखा जाता है
  • स्क्रूटनी के लिए रिजल्ट के बाद निर्धारित समय में आवेदन करना होता है

स्क्रूटनी के लिए कैसे Apply करें:

  • राजस्थान बोर्ड की Official Website पर जाएं
  • स्क्रूटनी फॉर्म भरें और फीस जमा करें
  • निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन करें

RBSE 10th Result 2026: कंपार्टमेंट परीक्षा

अगर कोई विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा (Supplementary Exam) देने का मौका मिलता है।

कंपार्टमेंट परीक्षा के नियम:

  • जो विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हुए हैं वे कंपार्टमेंट दे सकते हैं
  • कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख रिजल्ट के बाद घोषित की जाएगी
  • कंपार्टमेंट में पास होने पर Regular छात्र के बराबर माना जाएगा

RBSE 10th Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या करें?

पास होने पर:

  • 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए स्कूल से संपर्क करें
  • Science, Commerce या Arts स्ट्रीम का चुनाव करें
  • Original मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करें

नंबर कम लगने पर:

  • स्क्रूटनी के लिए आवेदन करें
  • निर्धारित फीस और समय सीमा का ध्यान रखें

फेल होने पर:

  • कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख का इंतजार करें
  • कंपार्टमेंट फॉर्म समय पर भरें
  • तैयारी जारी रखें

--

👉 RBSE Class 10 & 12 Study Materials

RBSE Class 10 & 12 Study Materials
RBSE Class 10 RBSE Class 12
Hindi Medium Books Hindi Medium Books
English Medium Books English Medium Books
Syllabus Syllabus
Previous Year Questions Previous Year Questions
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now