Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, क्या इस साल पास फीसदी में होगी वृद्धि? जाने डिटेल्स
Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, क्या इस साल पास फीसदी में होगी वृद्धि? जाने डिटेल्स
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar board 12th result 2022) आज इंटर का रिजल्ट घोषित कर रहा है। बोर्ड आज दोपहर तीन बजे तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट आजSelfstudy वेबसाइट और मोबाइल APP पर चेक किया जा सकेगा।
इस बार पास ( Pass ) फीसदी मेंं बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले तीन सालों में 12वीं का रिजल्ट 78 फीसदी से 80 फीसदी तक ही आ रहा है। इससे 2017 और 2018 में नतीजे बहुत ही खराब रहे थे। 2017 में 35 फीसदी और 2018 में 52 फीसदी ही रिजल्ट गया था।दरअसल पचास फीसदी आब्जेक्टिव सवालों के कारण भी रिजल्ट में सुधार देखा गया है। इसलिए इस साल रिजल्ट में और भी सुधार होने की संभावना है।
पिछले साल 2020 में 12वीं का रिजल्ट 80.44 फीसदी रहा था वहीं 2021 में रिजल्ट 78.04 फीसदी रहा था। इससे पहले साल 2019 में 79.76 फीसदी रिजल्ट रहा था।
आपको बता दें कि इस साल आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में सबसे अधिक छात्र शामिल हुए हैं। परीक्षा में करीब 13.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

Quiz
Get latest Exam Updates
