Self Studies

BSEB Bihar Board 12th Scrutiny 2026 शुरू: बिहार बोर्ड 12वीं री-चेकिंग आवेदन शुरू – फीस, प्रक्रिया और लास्ट डेट जानें

BSEB Bihar Board 12th Scrutiny 2026 शुरू: बिहार बोर्ड 12वीं री-चेकिंग आवेदन शुरू – फीस, प्रक्रिया और लास्ट डेट जानें

बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की कॉपियों की स्क्रूटिनी को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. जिन छात्रों को अपने किसी विषय के नंबर से असंतोष है, वे अब अपनी आंसर शीट को फिर से चेक करा सकते हैं. इसमें ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

BSEB की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी किया गया था. रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र अपने नंबरों को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं. ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने स्क्रूटिनी की सुविधा उपलब्ध कराई है.

👉 Direct Link - BSEB Bihar Board 12th Scrutiny 2026

BSEB 12th Scrutiny 2026 के लिए कब तक करें अप्लाई?

बिहार बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इंटर स्क्रूटिनी के लिए 25 मार्च 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र 2 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवदेन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

BSEB 12th Scrutiny 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की स्क्रूटिनी वेबसाइट- intermediate.biharboardscrutiny.com पर जाएं.
  • वहां Apply for Scrutiny (Intermediate Annual Examination 2026) लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • नया पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा.
  • जिस विषय की स्क्रूटिनी करानी है उसे चुनें.
  • अंत में ऑनलाइन फीस जमा कर आवेदन सबमिट कर दें.

सब्जेक्ट वाइज देनी होगी फीस

स्क्रूटिनी के लिए छात्रों को प्रति विषय 120 रुपये फीस देनी होगी. अगर किसी छात्र को एक से अधिक विषयों में नंबर को लेकर संदेह है तो वह सभी विषयों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकता है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

स्क्रूटिनी के दौरान छात्र की कॉपी को दोबारा जांचा जाता है. इसमें मुख्य रूप से यह देखा जाता है कि कहीं किसी सवाल के अंक जोड़ने में गलती तो नहीं हुई है या कोई उत्तर जांचने से छूट तो नहीं गया है. बिहार बोर्ड के अनुसार स्क्रूटिनी के बाद छात्रों के नंबर बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं.

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की स्क्रूटनी के लिए आवश्यक दस्तावेज़

बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के लिए आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखनी होती है। बिना सही जानकारी के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती, इसलिए पहले से सभी विवरण तैयार रखना बेहद जरूरी है।

स्क्रूटनी आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होता है, इसलिए आपको फॉर्म भरते समय अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी सही-सही दर्ज करनी होती है, जो की कुछ इस प्रकार हो सकते है:

  • Roll Code
  • Roll Number
  • Admit Card
  • Registration Number
  • Date of Birth
  • Active Mobile Number
  • Valid Email ID
  • Address Details

--

👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 12 Study Material

Bihar Board Class 12 Study Material
BSEB Class 12 Books Bihar Board Class 12 Objective Questions
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper BSEB Class 12 Model Papers
BSEB Class 12 Syllabus  
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now