BSEB Class 11th Annual Exam 2024 : बिहार बोर्ड 11वीं कक्षा की भी लेगा वार्षिक परीक्षा, शिक्षा विभाग की घोषणा
बिहार में अब 11वीं की भी वार्षिक परीक्षा होगी। शिक्षा विभाग सत्र 2023-24 से ही परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है। यह परीक्षा बिहार बोर्ड लेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी डीईओ को पत्र लिखा है। इस पर होने वाले खर्च का भुगतान शिक्षा विभाग करेगा। परीक्षा परिणाम को अपलोड करने के लिए बिहार बोर्ड एप का निर्माण करेगा।
विभाग ने यह भी कहा है कि 11वीं की परीक्षा परिणामों के विश्लेषण के बाद जिस विद्यालय का परीक्षाफल असंतोषजनक पाया जायेगा, उस विद्यालय पर विभागीय अफसर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि संबंधित विद्यालय का परीक्षाफल भी बेहतर किया जा सके।
अन्य बोर्ड वालों के लिए11वीं में पंजीयन जरूरी
पटना, मुख्य संवाददाता। बिहार बोर्ड ने सीबीएसई और आईसीएससी के छात्र को सत्र 2023-25 के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया है। पंजीयन के बाद ही छात्र वर्ष 2025 की इंटर परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। सत्र 2023-25 के नामांकन के आधार पर आगामी सत्र 2024-26 के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा सकेगा। अगर छात्र इस सत्र के नामांकन के आधार पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाएंगे तो उन्हें सत्र 2024-26 में ग्यारहवीं कक्षा में दुबारा नामांकन कराना होगा।
इसकी जानकारी बिहार बोर्ड ने सीबीएसई और आईसीएससी के छात्रों को दी है। वहीं यह नियम मदरसा बोर्ड और संस्कृत शिक्षा बोर्ड के छात्रों पर भी लागू होगा। ये ऐसे छात्र हैं जो मैट्रिक तो अपने बोर्ड से किया है, लेकिन 11वीं में बिहार बोर्ड में दाखिला लिया है। हर साल दो लाख के लगभग छात्र अन्य बोर्ड से 11वीं में दाखिला लेते हैं। कई बार ऐसा होता है कि अन्य बोर्ड के छात्र नामांकन तो ले लेते हैं, लेकिन वो 11वीं में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं। इसको देखते हुए बिहार बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
Bihar Board Class 11 Study Material
| Bihar Board Class 11 Study Material | |
| Bihar Board Class 11 Books |
Quiz
Get latest Exam Updates
