BSEB 12वीं परीक्षा 2022 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर तक करेक्शन करने का मौका
BSEB 12वीं परीक्षा 2022 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर तक करेक्शन करने का मौका
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किए हैं. जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.जिन अभ्यर्थियों के डमी एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि होगी वे इसमें अपने स्कूल के माध्यम से ठीक करा सकेंगे. बिहार बोर्ड द्वारा डमी एडमिट कार्ड जारी करने का मकसद फाइनल एडमिट कार्ड को त्रुटि रहित बनाना है.
बता दें कि बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 सितंबर तक निर्धारित थी. लेकिन बोर्ड ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 04 अक्टूबर तक कर दी थी. इस तरह अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है.
ऐसे डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड
- पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं
- अब डमी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना स्कूल कोड, नाम और जन्मतिथि एंटर करें
- अब एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें
- अब इसे डाउनलोड कर के प्रिंट कर लें
Quiz
Get latest Exam Updates
