MP Board ने 12वीं में विषय बदलने की सुविधा पर लगाई रोक; पढ़ें आधिकारिक नोटिस
अब से कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को वही विषय पढ़ने होंगे, जो उन्होंने 11वीं में चुने थे। कठिन विषय बदलने का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अगर परीक्षा फॉर्म भरते समय कोई विषय गलती से बदला गया हो, तो स्कूल स्तर पर 31 दिसंबर 2024 तक संशोधन किया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई स्कूल इस नियम का उल्लंघन करता है, तो संबंधित प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी। पहले स्कूलों को विषय बदलने की अनुमति थी, लेकिन अब यह सुविधा पूरी तरह बंद कर दी गई है।

👉 ये भी पढ़ें - MP Board Class 12th Time Table 2025
👉 ये भी पढ़ें - MP Board Class 10th Time Table 2025
👉 ये भी पढ़ें - MP Board Class 10th Sample Paper 2025
👉 ये भी पढ़ें - MP Board Class 12th Sample Paper 2025
MP Board 10th-12th Date Sheet 2025: फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से 24 मार्च 2025 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- कक्षा 10वीं:
पहला पेपर: हिंदी (27 फरवरी 2025)
अंतिम पेपर: विज्ञान (19 मार्च 2025) - कक्षा 12वीं:
पहला पेपर: हिंदी (25 फरवरी 2025)
अंतिम पेपर: गणित (24 मार्च 2025)
छात्रों को परीक्षा नियमों और बोर्ड की नई गाइडलाइंस के अनुसार अपनी तैयारी करने की सलाह दी गई है।
-
MP Board Class 10 & 12 Study Material
| MP Board Class 10 & 12 Study Material | |
| MP Board Class 10 Study Material | MP Board Class 12 Study Material |
Quiz
Get latest Exam Updates
