JAC 12वीं रिजल्ट 2025: साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट 31 मई को सुबह 11:30 बजे होगा जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 31 मई 2025 को सुबह 11:30 बजे जारी करने जा रहा है। छात्र जो इस साल JAC 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट या डायरेक्ट लिंक के जरिए देख सकते हैं।
👉 Direct Link - JAC Board 12th Result 2025
इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 3,50,138 छात्र शामिल हुए थे। इनमें इंटर आर्ट्स के 2,28,832 परीक्षार्थी थे, जबकि साइंस से 99,131 और कॉमर्स से 22,175 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
झारखंड बोर्ड ने जैक बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया था।
JAC 12वीं रिजल्ट 2025 की मुख्य जानकारी:
-
रिजल्ट जारी होने की तारीख: 31 मई 2025 (शुक्रवार)
-
रिजल्ट जारी होने का समय: सुबह 11:30 बजे
-
स्ट्रीम: साइंस और कॉमर्स
-
डायरेक्ट लिंक: fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर उपलब्ध होगा

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025: रिजल्ट ऐसे चेक करें
- वेबसाइट fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
- ‘Intermediate Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी स्ट्रीम (Science/Commerce) चुनें।
- रोल नंबर और अन्य डिटेल भरें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
JAC 12th Result 2025 : रीइवेल्यूएशन व सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका
जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। जैक 12वीं रिजल्ट के बाद अगर कोई स्टूडेंट अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो स्टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा। जैक 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जा सकती है। इसके अलावा रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड से करना होगा।
पिछले साल कैसा था रिजल्ट?
पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.48 फीसदी रहा रहा था। जबकि 2023 में यह 88.67 प्रतिशत परिणाम था। इसमें 3.19 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले साल 12वीं साइंस में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की स्नेहा (491 अंक), कॉमर्स में इसी स्कूल की प्रतिभा साहा (474 अंक) और आर्ट्स में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल कांके की जीनत परवीन (472 अंक) स्टेट टॉपर बनी थीं। इंटर साइंस 72.70 प्रतिशत, कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत, आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत और वोकेशनल में 89.22 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे।
JAC Board Class 12 Study Material
| JAC Board Class 12 Study Material | |
| JAC Board Class 12 Books | JAC Board Class 12 Previous Year Question Paper |
| JAC Board Class 12 Syllabus | JAC Board Class 12 Model Paper |
Quiz
Get latest Exam Updates
