JAC Board 12th Arts Topper List 2025 : टॉपर्स नाम, पास प्रतिशत और जिलेवार टॉपर सूची देखें

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज, 5 जून 2025 को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाकर देख सकते हैं। छात्र अपना जैक 12वीं रिजल्ट आर्ट्स नीचे दिए गए लिंक पर जाकर चेक कर सकते है।
👉 Direct Link - JAC Board 12th Arts Result 2025
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 की औपचारिक घोषणा रांची स्थित ज्ञानदीप परिसर, बरगवां, नामकुम में की गई है। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की गई है।
जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में साहिबगंज के देव दिवारी ने 500 में से 481 अंक हासिल कर टॉप किया है। देव तिवारी +2 जेके हाई स्कूल राजमहल स्कूल का छात्र है। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा के लिए 228959 आवेदन किया था। इनमें से 227222 ने परीक्षा दी।
इनमें से 217273 पास हुए। यानी पास प्रतिशत 95.62 फीसदी रहा। 107867 की फर्स्ट डिविजन आई है। 104314 की सेकेंड डिविजन और 5091 की थर्ड डिविजन आई है। 1 पास कैटेगरी में है। कुल 227222 परीक्षार्थी एग्जाम में बैठे थे। इस वर्ष इंटर साइंस और कॉमर्स की तरह आर्ट्स के रिजल्ट में भी सुधार हुआ है। इस वर्ष 95.62 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जबकि बीते वर्ष 93.16 फीसदी पास हुए थे।
JAC 12th Arts Result 2025: कुल आँकड़े, डिवीजन वाइज रिजल्ट और टॉपर
विवरण | आँकड़े/जानकारी |
---|---|
कुल पंजीकृत विद्यार्थी | 2,28,959 |
परीक्षा में शामिल हुए | 2,27,222 |
पास हुए छात्र | 2,17,273 |
कुल पास प्रतिशत | 95.62% |
पिछला वर्ष का पास प्रतिशत | 93.16% |
फर्स्ट डिवीजन | 1,07,867 |
सेकेंड डिवीजन | 1,04,314 |
थर्ड डिवीजन | 5,091 |
अन्य पास (1 छात्र) | 1 |
टॉपर का नाम | देव तिवारी |
टॉपर के अंक | 481/500 |
टॉपर का जिला | साहिबगंज |
टॉपर का स्कूल | +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल |
JAC 12th Result 2025 Arts Topper List 2025 : झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपरों की लिस्ट
Rank | Name | Marks | School Name |
---|---|---|---|
1 | देव तिवारी | 481 | +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल |
2 | प्रेरणा कुमारी | 470 | आर एन +2 हाई स्कूल, पद्मा |
3 | सूरज कुमार दास | 466 | +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल |
3 | कुमारी ऋतम्वारा | 466 | उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कुम्हरलालो |
4 | श्रेया आनंद | 464 | आर एन +2 हाई स्कूल, पद्मा |
5 | अनन्य पाल | 463 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
5 | उषा रानी | 463 | राजकीय इंटर कॉलेज, बालूमाथ |
5 | शिवानी कुमारी | 463 | डॉ ए एन +2 हाई स्कूल, कैरो लोहरदगा |
6 | तनु प्रिया शाही | 461 | आर एन शाही प्रोजेक्ट +2 एच/एस, गोविंदपुर |
7 | स्वीटी बरनवाल | 460 | उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केंदुआदेवीपुर |
7 | आयुषी कुमारी | 460 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
7 | तन्नु कुमारी | 460 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
7 | लीपा गराई | 460 | एल बी एस +2 हाई स्कूल, जयपुरा |
7 | शान प्रताप सिंह | 460 | सेंट जेवियर्स कॉलेज |
7 | आलोक कुमार दास | 460 | यूपी +2 बी पी हाई स्कूल, भैया |
8 | अभिया शर्मा | 459 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
8 | मीनू पॉल | 459 | तारामणि मेमोरियल +2 एच/एस, कराडुबा घाटशिला, ई. सिंहभूम |
9 | रईस शेख | 458 | राजकीय +2 विद्यालय, सोनारायथारी |
10 | तृषा प्रमाणिक | 457 | +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल |
JAC 12th Arts District-Wise Performance 2025 : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में खूंड अव्वल, देखें जिलेवार प्रदर्शन
Rank | District | Pass Percentage |
---|---|---|
1 | खूंटी | 99.530% |
2 | सिमडेगा | 99.130% |
3 | हज़ारीबाग | 98.550% |
4 | गुमला | 98.320% |
5 | लातेहार | 98.030% |
6 | धनबाद | 97.640% |
7 | प. सिंहभूम | 97.500% |
8 | लोहरदगा | 97.250% |
9 | रांची | 97.190% |
10 | बोकारो | 97.170% |
11 | रामगढ़ | 96.790% |
12 | कोडरमा | 96.740% |
13 | चतरा | 96.400% |
14 | सरायकेला | 96.070% |
15 | पू. सिंहभूम | 95.610% |
16 | गिरिडीह | 94.570% |
17 | दुमका | 94.160% |
18 | जामताड़ा | 94.080% |
19 | देवघर | 93.240% |
20 | गढ़वा | 92.630% |
21 | पाकुड़ | 92.420% |
22 | साहेबगंज | 92.230% |
23 | गोड्डा | 89.560% |
24 | पलामू | 88.560% |
JAC Board 12th Arts Result 2025: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
- fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
- "JAC 12th Arts Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- "Submit" पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।
JAC 12th Arts Result 2025 : रीइवेल्यूएशन व सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका
जैक 12वीं रिजल्ट के बाद अगर कोई स्टूडेंट अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो स्टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा। जैक 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जा सकती है। इसके अलावा रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड से करना होगा।
-
JAC Board Class 12 Study Material
JAC Board Class 12 Study Material | |
JAC Board Class 12 Books | JAC Board Class 12 Previous Year Question Paper |
JAC Board Class 12 Syllabus | JAC Board Class 12 Model Paper |