Self Studies

JAC Board 12th Economics Exam 2024 : Top 50 (2 Marks) Questions with Answers (Very Short Answer Questions)

JAC Board 12th Economics Exam 2024 : Top 50 (2 Marks) Questions with Answers (Very Short Answer Questions)

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

झारखंड बोर्ड 12वीं की Economics (अर्थशास्त्र) (I.Sc, I.Com & I.A) परीक्षा 10 और 17 फरवरी, 2024 को निर्धारित है। तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में आपको बोर्ड परीक्षा के लिए वो ही प्रश्न दिए गए है जो बोर्ड पेपर में आने जा रहे है।

झारखंड बोर्ड के सभी विद्यार्थिय अब आपकी Economics (अर्थशास्त्र) परीक्षा में कुछ ही घंटे बचे है, विद्यार्थी यहां पर से अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

JAC Jharkhand Board क्लास 12th के Economics (Top 50 Very Short Answer Questions) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए है। महत्वपूर्ण प्रश्नों का एक संग्रह है जो बहुत ही अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयार किये गए है। इसमें प्रत्येक महत्वपूर्ण प्रश्नों को छांट कर एकत्रित किया गया है, जो आपके पेपर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिससे कि विद्यार्थी कम समय में अच्छे अंक प्राप्त कर सके। सभी प्रश्नों के उत्तर साथ में दिए गए हैं

ये भी पढ़े - JAC Jharkhand Board 12th Economics Exam 2024 : VVI Most Important ऑब्जेक्टिव प्रश्‍न (Objective Question) उत्तर के साथ; परीक्षा से पहले रटलो

 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Question Answer) 

 व्यष्टि अर्थशास्त्र 

प्रश्न 1. अर्थव्यवस्था की किन्ही दो केंद्रीय समस्याओं को लिखें ?

उत्तर : किसी अर्थव्यवस्था की दो केंद्रीय समस्याएँ निम्न है - i. किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए और कितनी मात्रा में ?  ii. कैसे उत्पादन किया जाए ?

प्रश्न 2. एक केंद्रीयकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था के अंतर्गत योजना का निर्माण कौन करता है ?

उत्तर : एक केंद्रीयकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था में योजना का निर्माण सरकार या केंद्रीय सत्ता द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 3. अर्थशास्त्र की दो व्यापक शाखाओं का नाम बताएं ?

उत्तर : अर्थशास्त्र की दो व्यापक शाखाएं निम्न है - i. व्यष्टि अर्थशास्त्र तथा  ii. समष्टि अर्थशास्त्र |

प्रश्न 4. किस अर्थशास्त्री के अनुसार अर्थशास्त्र मानव कल्याण का शास्त्र है ?

उत्तर : अल्फ्रेड मार्शल ।

प्रश्न 5. व्यष्टि चर के दो उदाहरण दें।

उत्तर : व्याष्टि चर के दो उदाहरण निम्न है - i. व्यक्तिगत फ़र्म तथा ii. एक उपभोक्ता का व्यवहार ।

प्रश्न 6. समष्टि चर के दो उदाहरण दें।

उत्तर : समष्टि चर के दो उदाहरण निम्न हैं - i. राष्ट्रीय आय तथा ii. कीमत स्तर ।

प्रश्न 7. उपयोगिता की गणना वाचक विश्लेषण के प्रतिपादक कौन है ?

उत्तर : उपयोगिता की गणना वाचक विश्लेषण के प्रतिपादक अलफ्रेड मार्शल है।

प्रश्न 8. एक उपभोक्ता दो वस्तुओं का उपयोग करने का इच्छुक है दोनों वस्तुओं की कीमत क्रमशः रु० 4 तथा रु०5 प्रति इकाई है तथा उपभोक्ता की आय रु० 20 है बजट रेखा के समीकरण को लिखें

उत्तर : बजट रेखा निम्न होगी |  4X + 5Y = 20

प्रश्न 9. मांग क्या है ?

उत्तर : प्रभावपूर्ण इच्छा को मांग कहते हैं। अर्थात किसी वस्तु की मांग तब होगी जब उपभोक्ता को उस वस्तु को पाने की इच्छा हो, इच्छा को पूरा करने की योग्यता या साधन हो तथा साधनों को व्यय करने की तत्परता हो।

प्रश्न 10. सामान्य वस्तु से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : जब उपभोक्ता की आय में वृद्धि होने पर वस्तु की मांग में वृद्धि होती है एवं उपभोक्ता की आय में कमी से वस्तु की मांग में कमी होती है तो ऐसी वस्तुएं सामान्य वस्तु कहलाती हैं। इस प्रकार यदि वस्तु सामान्य हो तो उपभोक्ता की आय एवं वस्तु की मांग के बीच धनात्मक संबंध पाया जाता है। उदाहरण- चावल, गेहूँ आदि ।

प्रश्न 11. कुल उत्पाद से क्या समझते हैं ?

उत्तर : उत्पत्ति के साधनों का प्रयोग करके कुल उत्पाद, एक निश्चित समय में उत्पादित वस्तुओं की कुल मात्रा से है।

प्रश्न 12. औसत उत्पाद से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर : औसत उत्पाद, का तात्पर्य- परिवर्तनशील साधन के प्रतिइकाई उत्पादन की मात्रा से हैं।

प्रश्न 13. सीमांत उत्पाद से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर : सीमांत उत्पाद, प्रति इकाई आगत में परिवर्तन के कारण निर्गत में परिवर्तन होता है, जब सभी अन्य आगत स्थिर रखे गये हों ।

प्रश्न 14. लागत से क्या समझते हैं ?

उत्तर : उत्पादन के साधनों के प्रयोग के बदले जो धनराशि व्यय की जाती है, लागत कहलाती है।

प्रश्न 15. औसत लागत तथा सीमांत लागत वक्र कैसे दिखते हैं ?

उत्तर : औसत लागत तथा सीमांत लागत वक्र की आकृति अंग्रेजी के U- आकार की होती हैं।

प्रश्न 16. एक वस्तु की पूर्ति कब लोचदार कहलाती है ?

उत्तर : जब पूर्ति की मात्रा में प्रतिशत परिवर्तन कीमत में प्रतिशत परिवर्तन से अधिक होता है ।

प्रश्न 17. उत्पादक के संतुलन से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर : उत्पादक की संतुलन की अवस्था उस समय होती है जबकि उसके लाभ अधिकतम होते हैं। अधिकतम लाभ के लिए फर्म के कुल आगम (TR) तथा कुल लागत (TC) का अंतर अधिकतम हो ।

प्रश्न 18. उत्पादक कौन है ?

उत्तर : उत्पादक एक आर्थिक एजेंट है जो उत्पत्ति के साधनों को एकत्रित करके अधिकतम लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से वस्तुओं का उत्पादन करता है ।

प्रश्न 19. संतुलन कीमत क्या है ?

उत्तर : संतुलन कीमत, वह कीमत है जिस पर मांग तथा पूर्ति एक दूसरे के बराबर होते हैं इस कीमत पर परिवर्तन के लिए कोई प्रेरक तत्व नहीं होता ।

प्रश्न 20. कीमत रेखा क्या है ?

उत्तर : कीमत रेखा एक फर्म के मांग वक्र को दर्शाती है, वह बाजार कीमत तथा एक फर्म के उत्पादन मात्रा के बीच संबंध को दर्शाती है ।

प्रश्न 21. पूर्ति क्या है ?

उत्तर : पूर्ति से अभिप्राय एक वस्तु की उन विभिन्न मात्राओं से है जो एक बाजार में एक निश्चित समय पर उत्पादक विभिन्न कीमतों पर बेचने के लिए तैयार है।

प्रश्न 22. पूर्ति के विस्तार से क्या समझते हैं ?

उत्तर : पूर्ति के विस्तार से अभिप्राय किसी वस्तु की कीमत बढ़ने के फलस्वरूप उसकी पूर्ति में होने वाली वृद्धि से है ।

प्रश्न 23. संतुलन को परिभाषित करें ?

उत्तर : वह स्थिति जिसमें परिवर्तन की कोई प्रवृत्ति नहीं पाई जाती है । बाजार उस स्थिति में संतुलन में माना जाता है जब बाजार मांग एवं बाजार पूर्ति बराबर होती है।

प्रश्न 24. बाजार कीमत किसे कहते हैं ?

उत्तर : वह कीमत जो बाजार में एक निश्चित समय पर पाई जाती है । बाजार कीमत सामान्य कीमत के ऊपर नीचे घूमती रहती है।

प्रश्न 25. कीमत निर्धारण करने वाली शक्तियां लिखें ?

उत्तर : कीमत निर्धारण करने वाली दो शक्तियां (i) मांग शक्ति तथा (ii) पूर्ति शक्ति है ।

 समष्टि अर्थशास्त्र 

प्रश्न 1. आर्थिक एजेंट से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : आर्थिक एजेंट से तात्पर्य उन व्यक्तियों अथवा संस्थाओं से है, जो आर्थिक निर्णय लेते हैं।जैसे - उपभोक्ता, सरकार, निगम, तथा बैंक आदि।

प्रश्न 2. पारिवारिक क्षेत्र का क्या अभिप्राय है ?

उत्तर : पारिवारिक क्षेत्र अर्थव्यवस्था के वैसे क्षेत्र है जो अन्य क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करती है तथा आय उपार्जन कर उपभोग पर व्यय करती है, अथवा बचत करती है और कर अदा करती है।

प्रश्न 3. समष्टि अर्थशास्त्र के अनुसार अर्थव्यवस्था के कितने क्षेत्र होते हैं ?

उत्तर : चार क्षेत्र होते हैं - फर्म, सरकार, परिवार तथा वाह्य क्षेत्र ।

प्रश्न 4. समष्टि अर्थशास्त्र में किसका अध्ययन है ?

उत्तर : समष्टि अर्थशास्त्र संपूर्ण अर्थव्यवस्था का अध्ययन है।

प्रश्न 5. समष्टि अर्थशास्त्र में किन समस्याओं का अध्ययन किया जाता है ?

उत्तर : समष्टि अर्थशास्त्र में सामूहिक स्तर पर आर्थिक समस्याओं का अध्ययन किया जाता है । जैसे कुल उपभोग, राष्ट्रीय आय तथा सामान्य कीमत स्तर आदि ।

प्रश्न 6. परंपरावादी अर्थशास्त्रियों के सिद्धांत में किन बातों की प्रधानता पाई जाती है ?

उत्तर : परंपरावादी अर्थशास्त्रियों के सिद्धांत का प्राबल्य था कि सारे श्रमिक जो काम करने के इच्छुक हैं, उन्हें काम मिलेगा और सारे कारखाने अपनी पूर्ण क्षमता के साथ काम करते रहेंगे।

प्रश्न 7. पूंजीवादी देशों में उत्पादन के साधन (कारक) का आय सृजन प्रक्रिया को बताइये।

उत्तर : पूंजीवादी देशों में उत्पादन के साधन अपनी आय का सृजन उत्पादन की प्रक्रिया एवं उससे प्राप्त निर्गत को बाजार में बेचकर करते हैं।

प्रश्न 8. बचत की परिभाषा दें ?

उत्तर : आय का वह भाग जो उपभोग पर भी व्यय नहीं किया जाता, बचत कहलाता है ।

प्रश्न 9. ब्याज क्या है ?

उत्तर : ब्याज वह कीमत है जो पूंजी की सेवा के बदले में दी जाती है।

प्रश्न 10. सकल घरेलू उत्पाद की परिभाषा दें ?

उत्तर : एक लेखा वर्ष में किसी घरेलू सीमा के अंदर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के बाजार मूल्य के जोड़ को सकल घरेलू उत्पाद कहते हैं ।

प्रश्न 11. राष्ट्रीय आय से क्या समझते हैं ?

उत्तर : राष्ट्रीय आय एक लेखा वर्ष की अवधि के दौरान एक देश के सामान्य निवासियों तथा द्वारा अर्जित कारक आय का कुल जोड़ है।

प्रश्न 12. वैयक्तिक आय की परिभाषा दें ?

उत्तर : व्यक्तियों तथा परिवारों को सभी स्रोतों से जो आय वास्तव में प्राप्त होती है उसके जोड़ को वैयक्तिक आय कहते हैं ।

प्रश्न 13. प्रयोज्य आय (Personal disposable) से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर : वैयक्तिक आय में से प्रत्यक्ष करों तथा सरकारी प्रशासनिक विभागों की विविध प्राप्तियों जैसे फीस, जुर्माना आदि को घटाकर जो आय शेष बचती है वह प्रयोज्य आय कहलाती है।

प्रश्न 14. आर्थिक सहायता (सब्सिडी) से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर : आर्थिक सहायता से अभिप्राय सरकार द्वारा उद्यमों को दी गई आर्थिक सहायता या अनुदान है। सरकार द्वारा किसानों उद्योगों, उपभोक्ताओं को समय-समय पर बिजनेस लोन और उपकरणों की खरीद करने पर सब्सिडी दिया जाता है।

प्रश्न 15. दोहरी गणना से बचने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाना चाहिए ?

उत्तर : दोहरी गणना से बचने के लिए मूल्यवृद्धि विधि का प्रयोग किया जाना चाहिए |

प्रश्न 16. ATM का पूर्ण रूप क्या है ?

उत्तर : ऑटोमेटेड टेलर मशीन (Automated Teller Machine)

प्रश्न 17. अधिविकर्ष से क्या समझते हैं ?

उत्तर : अधिविकर्ष प्रणाली में चालू खाते के जमा कर्ताओं को अपनी जमा राशि के ऊपर भी एक निश्चित सीमा तक रकम निकालने की अनुमति दे दी जाती है। बैंक अधिविकर्ष की राशि निश्चित कर देता है, और ऋणी इस राशि के भीतर राशि निकाल सकता है। ऋणी वास्तविक रूप में निकाली गई रकम पर ब्याज देता है ।

प्रश्न 18. 1936 में प्रकाशित कीन्स के ग्रंथ का नाम क्या है ?

उत्तर : 'द जेनेरल थ्योरी ऑफ इम्पलाइमेंट, इंटरेस्ट एण्ड मनी (The General Theory of Employment Interest and Money).

प्रश्न 19. बचत फलन की परिभाषा दें।

उत्तर : बचत (S) तथा आय (Y) के बीच के फलनात्मक सम्बन्ध को बचत फलन कहते हैं। S=f(Y)

प्रश्न 20. विनियोग क्या है ?

उत्तर : एक अर्थव्यवस्था में एक वित्तीय वर्ष में पूंजीगत वस्तुओं के स्टॉक मैं वृद्धि को विनियोग कहते हैं। जैसे मशीन, औजार, भवन, आदि के भंडारों में वृद्धि।

प्रश्न 21. उपभोग फलन किन चरों के बीच संबंध को व्यक्त करता है ?

उत्तर : उपभोग फलनु, आय (Y) एवं उपभोग (C) के बीच के संबंध को व्यक्त करता है। C = f(Y)

प्रश्न 22. सार्वजनिक वस्तुओं से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : सामूहिक आवश्यकताओं को संतुष्ट करने के लिए जिन वस्तुओं व सेवाओं का उत्पादन किया जाता है, उन्हें सार्वजनिक वस्तुएँ कहा जाता है।

प्रश्न 23. बजट से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर: बजट, प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्ययों का एक लेखा-जोखा होता है।

प्रश्न 24. प्रगतिशील कर क्या है ?

उत्तर : जैसे-जैसे व्यक्ति की आय बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे कर की दर ऊंची होती जाती है एसा कर प्रगतिशील कर कहलाती है।

प्रश्न 25. कर राजस्व से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : कर राजस्व में कर की प्राप्तियाँ और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए अन्य शुल्क शामिल होते हैं।

--

JAC Board Class 12 Study Material

JAC Board Class 12 Study Material
JAC Board Class 12 Books JAC Board Class 12 Previous Year Question Paper
JAC Board Class 12 Syllabus JAC Board Class 12 Model Paper

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now