Self Studies

JAC Jharkhand Board 12th Geography Exam 2024 : VVI Most Important अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Questions) उत्तर के साथ; परीक्षा से पहले रटलो

JAC Jharkhand Board 12th Geography Exam 2024 : VVI Most Important अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Questions) उत्तर के साथ; परीक्षा से पहले रटलो

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

झारखंड अकैडेमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा की भूगोल परीक्षा को 12 फरवरी, 2024 को निर्धारित किया है। यह आलेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें वही अति लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं जो पेपर में आ सकते हैं।

झारखंड बोर्ड के सभी विद्यार्थियों के लिए आपकी Geography परीक्षा के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं, जिनमें विद्यार्थी इस से बोर्ड परीक्षा की तैयारी को आसानी से कर सकते हैं।

 झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की Geography परीक्षा के महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

इस संग्रह में झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की Geography परीक्षा से संबंधित बहुत महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इन प्रश्नों को अनुभवी शिक्षकों ने तैयार किया है, जो आपके पेपर के लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी प्रश्नों के साथ उत्तर दिए गए हैं।

 JAC Board 12th Geography Question Answer 2024  - अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

 भाग - 'अ' मानव भूगोल के मूलभूत सिद्धांत 

प्रश्न 1 पर्यावरण निश्चयवाद क्या है?

उत्तर- प्रकृति के अनुसार अपने को ढालने की कोशिश करना ही पर्यावरण निश्चयवाद कहलाता है।

प्रश्न 2 आधुनिक मानव भूगोल का जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर-  जर्मन विद्वान फ्रेडरिक रैटजेल को आधुनिक मानव भूगोल का जनक कहा जाता है।

प्रश्न 3 जनसंख्या शून्य क्षेत्र किसे कहते हैं?

उत्तर-  विश्व के जिन क्षेत्रों में जनसंख्या बहुत कम अति विरल, या अनुपस्थित हैं, उन्हें जन शून्य क्षेत्र कहते हैं।

प्रश्न 4 जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन से है?

उत्तर-  जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक जन्म दर, मृत्यु दर और प्रवास है।

प्रश्न 4 लिंगानुपात शब्द का परिभाषा दीजिए।

उत्तर-  जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है।

प्रश्न 6 विश्व में सबसे अधिक नगरीकृत देश कौन सा है?

उत्तर-  ग्रेट ब्रिटेन ।

प्रश्न 7 विश्व में सबसे अधिक प्रजनन दर वाला देश कौन है ?

उत्तर-  नाइजर |

प्रश्न 8 मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता क्या है ?

उत्तर - वैसी आवश्यकताएं जिसके बिना मानव का जीवन संभव नहीं है।

जैसे:- भोजन, वस्त्र, आवास, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि ।

प्रश्न 9 विकास किसे कहते हैं ?

उत्तर - विकास का अर्थ किसी राष्ट्र के ऐसे परिवर्तन से है, जो गुणात्मक हो और हमेशा धनात्मक उन्नति को दर्शाता हो 

प्रश्न 10 आखेट से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-  परंपरागत शैली से अर्थात पत्थर तथा लकड़ी से निर्मित औजारों एवं तीरों का उपयोग कर जंगली पशुओं तथा मछलियों का शिकार करना।

प्रश्न 11 चलवासी पशुचारण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-  चलवासी पशुचारण में लोगों को अपने पशुओं के लिए चारागाह की तलाश में बार- बार एक स्थान से दूसरे स्थान पर अपने निवास को स्थानांतरित करना पड़ता है।

प्रश्न 12 खनन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-  भूगर्भ से प्राकृतिक अवस्था में स्थित खनिजों को खुदाई करके प्राप्त करने की प्रक्रिया खनन कहलाती है।

प्रश्न 13 'लाल कॉलर श्रमिक' से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-  प्राथमिक क्रियाकलाप में सम्मिलित लोग, जिनका कार्यक्षेत्र घर से बाहर होता है। लाल श्रमिक कहलाते हैं। जैसे- कृषक, दैनिक, मजदूर

प्रश्न 14 आधारभूत उद्योग क्या है ?

उत्तर - आधारभूत उद्योग के अन्य उद्योगों को अपने उत्पादों के द्वारा कच्चा माल प्राप्त कराते हैं। जैसे लोहा इस्पात उद्योग अन्य मशीनरी उद्योगों के लिए इस्पात रूपी कच्चा माल उपलब्ध कराता है। इसलिए लोहा इस्पात उद्योग आधारभूत उद्योग कहलाता है।

प्रश्न 15 द्वितीयक क्रिया से क्या समझते हैं?

उत्तर-  द्वितीयक क्रिया में प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का प्रत्यक्ष उपयोग ना करके उसे साफ परिष्कृत अथवा उनका रूप परिवर्तित कर उपयोग किया जाता है। इसमें प्राथमिक उत्पादों से नए वस्तुएँ तैयार की जाती है इसलिए इन वस्तुओं को तैयार करने वाले उद्योग गौण या द्वितीयक व्यवसाय कहा जाता है।

प्रश्न 16 ग्रामीण विपणन केंद्र क्या है ?

उत्तर-  ग्रामीण विपणन केंद्र के अंतर्गत अर्द्ध- नगरीय व्यापारिक केंद्रों को शामिल किया जाता है, जो अपने आस पास अवस्थित ग्रामीण बस्तियों को संग्रहण और वितरण जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं।

प्रश्न 17 चिकित्सा पर्यटन क्या है ?

उत्तर - जब चिकित्सा उपचार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन से जोड़ दिया जाता है, तो इसे चिकित्सा पर्यटन कहते हैं।

प्रश्न 18 पाइपलाइन परिवहन की दो विशेषताओं को लिखें।

उत्तर- क. पाइपलाइन तरल एवं गैसीय पदार्थों के परिवहन का सर्वाधिक सुगम व सस्ता माध्यम है।

ख. पाइपलाइन को असमतल क्षेत्रों तथा जल के अंदर भी बिछाया जा सकता है।

प्रश्न 19 पार महाद्वीपीय रेलमार्ग क्या है ?

उत्तर-  पार महाद्वीपीय रेलमार्ग ऐसे रेल मार्गों को कहा जाता है जो पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए महाद्वीप के दो छोरों को एक दूसरे से जोड़ते हैं।

प्रश्न 20 कौन सा बस्ती प्रतिरूप सड़कों व नदियों के किनारे विकसित होता है?

उत्तर-  रेखिक प्रतिरूप ।

प्रश्न 21 मेगालोपोलिस शब्द का क्या अर्थ है ? इसका प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?

उत्तर-  मेगालोपोलिस का अर्थ 'विशाल नगर होता है, यह एक यूनानी शब्द है इसका प्रयोग सबसे पहले 1857 ईस्वी में जीन गटमेन नामक विद्वान ने किया था।

प्रश्न 22 100% प्रतिशत नगरीय जनसंख्या वाले देश का नाम बताइए ।

उत्तर-  सिंगापुर |

प्रश्न 23 उच्च भूमि के क्षेत्र से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-  वैसे क्षेत्र जहां बाढ़ के समय होने वाली क्षति से बचा जा सके एवं मकान व जीवन सुरक्षित रह सके उच्च भूमि क्षेत्र कहलाते हैं।

प्रश्न 24 ग्रामीण बस्तियों का प्रतिरूप के आधार पर किन - किन आकृतियों में बांट सकते हैं ?

उत्तर-  ग्रामीण बस्तियों को उनके प्रतिरूप के आधार पर गोलाकार वर्गाकार, रैखिक, टी आकार, वाई आकार, तारे के आकार तथा क्रास आकृति में बांटा जा सकता है।

प्रश्न 25 नगरों को किस रूप में जाना जाता है?

उत्तर-  नगरों को निर्माण, खुदरा एवं थोक व्यापार व व्यवसायिक सेवाओं के केंद्र के रूप में जाना जाता हैं।

 भाग - 'ब' भारत : लोग और अर्थव्यवस्था 

प्रश्न 1 कृषि जनसंख्या के अंतर्गत सम्मिलत होते हैं?

उत्तर - कृषि जनसंख्या के अंतर्गत कृषक, कृषि मजदूर और उनके परिवार के सदस्य सम्मिलत होते हैं।

प्रश्न 2 कुल श्रमजीवी जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत कृषक और कृषि मजदूर हैं?

उत्तर - 54.6% 

प्रश्न 3 उत्प्रवासी किसे कहते हैं?

उत्तर-  एक स्थान से दूसरे स्थान पर बसने वाला व्यक्ति उत्प्रवासी कहलाता है

प्रश्न 4 भारत की जनगणना में प्रवास की गणना के दो आधार कौन- कौन थे?

उत्तर-  जन्म का स्थान और निवास का स्थान दो आधार थे।

प्रश्न 5 सामाजिक सशक्तिकरण क्या है?

उत्तर-  समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की सामर्थ्य और विकल्पों के अवसर में वृद्धि तथा भूख, गरीबी, दासता, अज्ञानता तथा निरक्षरता से मुक्त होकर मानव विकास प्राप्त करना सामाजिकसशक्तिकरण कहलाता है।

प्रश्न 6 मानव विकास को परिभाषित कीजिए?

उत्तर-  मानव विकास राजनीतिक स्वतंत्रता, स्वास्थ्य, भौतिक पर्यावरण से लेकर आर्थिक सामाजिक तक सभी प्रकार के विकल्पों को सम्मिलित करते हुए लोगों के विकल्पों में विस्तार जैसे- उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सशक्तिकरण अवसरों में वृद्धि की प्रक्रिया है । अतः मानव विकास लोगों के विभिन्न प्रकार के विकल्पों का विस्तार, मानव विकास का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पक्ष है।

प्रश्न 7 नगरीय अधिवास से क्या समझते हैं?

उत्तर-  नगरीय अधिवास का तात्पर्य उस बस्ती से होता है, जो अपने क्षेत्र में सबसे बड़ी, सबसे अधिक सुविधा सम्पन्न, जैसे अस्पताल की सुविधा, स्कूल की सुविधा, संस्कृति तथा सभ्यता में उन्नत और परिवहन साधनों से युक्त होती है।

प्रश्न 8 सघन या संहत एकत्रित बस्तियों से क्या समझते हैं?

उत्तर-  जिन अधिवासो में बस्तियों के घर आस-पास परस्पर सटे हुए होते हैं। उन्हें सघन या एकत्रित बस्तियां कहा जाता है।

प्रश्न 9 रैखिक प्रतिरूप का निर्माण किस प्रकार होता है?

उत्तर-  ग्रामीण बस्ती में जब मकान सड़क, नदी, नहर, घाटी के किनारे अथवा तटबंध पर स्थापित होते हैं, ऐसे जगहों पर रेखिक प्रतिरूप का निर्माण होता है।

प्रश्न 10 प्रकीर्ण या एकाकी बस्तियों से क्या समझते हैं?

उत्तर - प्रकीर्ण या एकाकी बस्तियां वे बस्तियां कहलाती है, जिनमें बस्ती के घर दूर-दूर या अलग-अलग होते हैं तथा दो मकानों के बीच प्रायः कृषि भूमि का क्षेत्र मिलता है।

प्रश्न 11 रबी की फसलों से आपका क्या तात्पर्य है?

उत्तर-  रबी की फसलों को शरद ऋतु में लगाया जाता है। अर्थात इसकी कृषि ऋतु अक्टूबर से मार्च माह में होती है। मुख्य फसल हैं - गेहूं, चना, सरसों, जो आदि।

प्रश्न 12 अल्प बेरोजगारी से आपका क्या तात्पर्य है ?

उत्तर-  भारतीय कृषि ऋतु में वर्ष भर रोजगार उपलब्ध नहीं होता क्योंकि कृषि कार्य लगातार गहन श्रम वाले नहीं है। इसी को अल्प बेरोजगारी कहतें हैं

प्रश्न 13 यमुना नदी किन-किन स्थानों पर सबसे अधिक प्रदूषित नदी है?

उत्तर-  दिल्ली और इटावा के बीच यमुना नदी सबसे अधिक प्रदूषित नदी है।

प्रश्न 14 पृष्ठीय जल कहाँ से प्राप्त होता है?

उत्तर-  पृष्ठीय जल ताल-तलैयों, नदियों, सरिताओं और जलाशयों में पाया जाता है।

प्रश्न 15 रासायनिक तथा भौतिक विशेषताओं के आधार पर खनिजों को वर्गीकृत करें।

उत्तर - रासायनिक तत्वों की विशेषताओं के आधार पर खनिजों को दो वर्गों में बांटा जाता है:-

क. धात्विक खनिज

ख. अधात्विक खनिज ।

प्रश्न 16 भारत में सर्वाधिक कोयले के संचित भंडार कहां स्थित हैं?

उत्तर-  भारत के लगभग 97% कोयले के संचित भंडार दामोदर, सोन, महानदी, तथा गोदावरी घाटियों में संचित हैं।

प्रश्न 17 स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात अपनाई गई औद्योगिक नीति का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर-  प्रादेशिक आर्थिक असमानता को दूर करना ।

प्रश्न 18 आई पी सी एल का पूरा नाम लिखें।

उत्तर-  भारतीय पेट्रो रसायन कॉरपोरेशन लिमिटेड ।

प्रश्न 19 सतत पोषणीय विकास किसे कहते हैं?

उत्तर-  सतत पोषणीय विकास, विकास की एक ऐसी संकल्पना है जिसमें वर्तमान पीढ़ी द्वारा संसाधनों का विवेकपूर्ण उपभोग सम्मिलित है जिससे आने वाली पीढ़ियों को उन संसाधनों के उपभोग का अवसर प्राप्त हो सके।

प्रश्न 20 विकास से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-  विकास एक बहुआयामी संकल्पना है जिसमें समाज के सभी लोगों के सामाजिक और भौतिक कल्याण पर बल दिया जाता है।

प्रश्न 21 यात्रियों से सर्वाधिक आय प्राप्त करने वाले भारतीय रेल मण्डल का नाम बताइए ।

उत्तरः उत्तरी रेलवे मंडल यात्रियों से सर्वाधिक आय प्राप्त करने वाला भारतीय रेल मंडल है।

प्रश्न 22 इण्डियन नेशनल सैटेलाइट सिस्टम (INSAT) का स्थापना वर्ष बताइए |

उत्तर-  इंडियन नेशनल सेटेलाइट सिस्टम की स्थापना 1983 में हुई थी।

प्रश्न 23 देश के विभाजन के दौरान कौन से दो महत्वपूर्ण पतन अलग हो गए?

उत्तर-  कराची पतन (पाकिस्तान) और (चिटगांव पतन) बांग्लादेश ।

प्रश्न 24 भारत में आयातित वस्तुओं को उनके आयातित मूल्य के आधार पर आरोही क्रम में लिखें।

उत्तर- पेट्रोलियम अलौह धातुएं मोती व बहुमूल्य रत्न रासायनिक उत्पाद |

प्रश्न 25 CFCs का क्या अर्थ है?

उत्तर-  CFCs का तात्पर्य क्लोरोफ्लोरोकार्बन से है यह ओजोन परत को क्षतिग्रस्त करता है।

--

JAC Board Class 12 Study Material

JAC Board Class 12 Study Material
JAC Board Class 12 Books JAC Board Class 12 Previous Year Question Paper
JAC Board Class 12 Syllabus JAC Board Class 12 Model Paper
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now