JAC Jharkhand Board 12th History Exam 2024 : VVI Most Important ऑब्जेक्टिव प्रश्न (Objective Question) उत्तर के साथ; परीक्षा से पहले रटलो

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
झारखंड अकैडेमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा की इतिहास परीक्षा को 13 फरवरी, 2024 को निर्धारित किया है। यह आलेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें वही प्रश्न शामिल हैं जो पेपर में आ सकते हैं।
झारखंड बोर्ड के सभी विद्यार्थियों के लिए आपकी History परीक्षा के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं, जिनमें विद्यार्थी इस से बोर्ड परीक्षा की तैयारी को आसानी से कर सकते हैं।
इस संग्रह में झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की History परीक्षा से संबंधित बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। इन प्रश्नों को अनुभवी शिक्षकों ने तैयार किया है, जो आपके पेपर के लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी प्रश्नों के साथ उत्तर दिए गए हैं।
JAC Board 12th History Question Answer 2024 - बहुविकल्पीय प्रश्न
1. भारतीय पुरातत्व का पिता किसे कहा जाता है ?
A. एलेग्जेंडर कनिंघम
C. राखलदास बनर्जी
B. दयाराम साहनी
D. एस आर राव
Answer - A. एलेग्जेंडर कनिंघम
2. हड़प्पा सभ्यता में सर्वप्रथम किस स्थल की खोज की गई थी ?
A. लोथल
B. हड़प्पा
C. मोहनजोदड़ो
D. कालीबंगा
Answer - B. हड़प्पा
3. हड़प्पा सभ्यता के किस नगर में दुर्ग दीवार से घिरा हुआ नहीं मिला है ?
A. हड़प्पा
B. मोहनजोदड़ो
C. लोथल
D. बनावली
Answer - C. लोथल
4. सिंधु घाटी सभ्यता में विशाल स्नानागार के अवशेष कहां प्राप्त हुए हैं ?
A. हड़प्पा
B. धोलावीरा
C. मोहनजोदड़ो
D. लोथल
Answer - C. मोहनजोदड़ो
5. सिंधु घाटी सभ्यता में शिल्प उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र था ?
A. मोहनजोदड़ो
B. हड़प्पा
C. कालीबंगा
D. चन्हुदड़ो
Answer - D. चन्हुदड़ो
6. मेसोपोटामिया के प्रलेखों में मेलूहा शब्द का प्रयोग किस सभ्यता के लिए किया जाता था ?
A. हड़प्पा सभ्यता
B. मिस्र की सभ्यता
C. चीन की सभ्यता
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - A. हड़प्पा सभ्यता
7. समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति की रचना किसने किया हैं ?
A. हरिसेन
B. वाणभट्ट
C. कौटिल्य
D. मेगास्थनीज
Answer - A. हरिसेन
8. भारत का नेपोलियन किस शासक को कहा गया हैं ?
A. चंद्रगुप्त
B. अकबर
C. समुद्रगुप्त
D. अशोक
Answer - C. समुद्रगुप्त
9. हर्षवर्धन के राजकवि कौन थे ?
A. बाणभट्ट
B. कालीदास
C. हरिसेन
D. मेगास्थनीज
Answer - A. बाणभट्ट
10. अशोक के धम्म की लिपि क्या थीं ?
A. देवनागरी
B. संस्कृत
C. ब्राह्मी
D. प्राकृत
Answer - C. ब्राह्मी
11. फूट डालकर विजय प्राप्त करने का कार्य सर्वप्रथम किस राजा ने किया ?
A. अजातशत्रु
B. पुष्यमित्र शुंग
C. अशोक
D. समुद्रगुप्त
Answer - A. अजातशत्रु
12. किसके अभिलेख में भूमि दान का उल्लेख मिलता है ?
A. अशोक
B. समुद्रगुप्त
C. प्रभावती गुप्त
D. इन सभी के
Answer - C. प्रभावती गुप्त
13. प्राचीन भारत में अभिलेख की शुरुआत किस शासक ने किया ?
A. चंद्रगुप्त मौर्य
B. अशोक
C. समुद्रगुप्त
D. कुमारगुप्त
Answer - B. अशोक
14. मुद्राराक्षस किसकी रचना है ?
A. कौटिल्य
B. मेगास्थनीज
C. विशाखदत्त
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - C. विशाखदत्त
15. अपने स्वयं के खर्चे से सुदर्शन झील की मरम्मत किसने कराई ?
A. अशोक
B. रुद्रदामन
C. कनिष्क
D. स्कंद गुप्त
Answer - B. रुद्रदामन
16. संस्कृत ग्रंथों में 'कुल' शब्द का प्रयोग किसके लिए किए की गई ?
A. परिवार
B. जाति
C. बांधव
D. इनमें से कोई नही
Answer - A. परिवार
17. महाभारत की रचना किसने की ?
A. मनु
B. वेदव्यास
C. बाल्मीकि
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - B. वेदव्यास
18. महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में कितने दिनों तक चला ?
A. 10 दिन
B. 15 दिन
C. 14 दिन
D. 18 दिन
Answer - D. 18 दिन
19. महाभारतकालीन समाज का स्वरूप कैसा था ?
A. पितृसत्तात्मक
B. मातृसत्तात्मक
C. कुलसत्तात्मक
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - A. पितृसत्तात्मक
20. मनुस्मृति में कितने प्रकार के विवाह का उल्लेख है ?
A. 8
B. 16
C. 9
D. 4
Answer - A. 8
21. दुर्योधन की मां कौन थी ?
A. गांधारी
B. कुंती
C. माद्री
D. सत्यवती
Answer - A. गांधारी
22. मानव के सम्पूर्ण जीवन को कितने भागों में बांटा गया ?
A. 5
B. 4
C. 3
D. 9
Answer - B. 4
23. महाभारत की रचना किस भाषा में हुई थी ?
A. संस्कृत
B. पाली
C. प्राकृत
D. हिंदी
Answer - A. संस्कृत
24. पुराणों की संख्या कितनी है ?
A. 15
B. 18
C. 12
D. 10
Answer - B. 18
25. महाभारत का फारसी अनुवाद का नाम क्या है ?
A. राज्म्नामा
B. महाभारतनाम
C. ग्रंथनामा
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - A. राज्म्नामा
26. मृच्छकटिकम के लेखक का नाम लिखें।
A. शूद्रक
B. बिष्णुगुप्त
C. हलधर
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - A. शूद्रक
27. त्रिपिटक साहित्य किस धर्म से संबंधित है ?
A. जैन धर्म
B. बौद्ध धर्म
C. शैव धर्म
D. वैष्णव धर्म
Answer - B. बौद्ध धर्म
28. महावीर स्वामी की मृत्यु कहां हुई थी ?
A. वैशाली
B. लुंबिनी
C. पावापुरी
D. कुशीनारा
Answer - C. पावापुरी
29. किसके शासनकाल में बौद्ध धर्म का विभाजन हीनयान और महायान संप्रदायों में हुआ ?
A. अशोक
B. कनिष्क
C. अजातशत्रु
D. कालाशोक
Answer - B. कनिष्क
30. किस विदेशी यात्री ने भारतीय अध्ययन संबंधी बाधाओं का वर्णन किया है ?
A. अलबरूनी
B. इब्नबतूता
C. बर्नियर
D. अबुल फजल
Answer - A. अलबरूनी
31. किस विदेशी यात्री ने भारत के डाक प्रणाली और संचार व्यवस्था का वर्णन किया है ?
A. अलबरूनी
B. इब्नबतूता
C. बर्नियर
D. टैवनियर
Answer - B. इब्नबतूता
32. इब्नबतूता ने राजदूत के रूप में किस देश की यात्रा की ?
A. भारत की
B. चीन की
C. जापान की
D. पारस की
Answer - B. चीन की
33. उलूक डाक व्यवस्था में किसका प्रयोग किया जाता था ?
A. हाथी का
B. ऊंट का
C. नाव का
D. घोड़ा का
Answer - D. घोड़ा का
34. शेख निजामुद्दीन औलिया का दरगाह कहां है ?
A. दिल्ली
B. पटना
C. अजोधन
D. अजमेर
Answer - A. दिल्ली
35. कबीर के दोहे कहां संकलित है ?
A. गुरु ग्रंथ साहिब
B. पद्मावत
C. बीजक
D. सूरसागर
Answer - C. बीजक
36. असम में भक्ति आंदोलन का प्रचार-प्रसार किसने किया ?
A. कबीर
B. नामदेव
C. नरसिंह मेहता
D. शंकरदेव
Answer - D. शंकरदेव
37. मीराबाई का संबंध किस राज्य से था ?
A. असम
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. बिहार
Answer - C. राजस्थान
38. अमुक्तमाल्यद की रचना किस भाषा में की गई ?
A. संस्कृत
B. तमिल
C. तेलुगू
D. कन्नड़
Answer - C. तेलुगू
39. तालीकोटा का युद्ध किसके नेतृत्व में लड़ा गया ?
A. राम राय
B. कृष्णदेव राय
C. देवराय
D. सदाशिव राय
Answer - A. राम राय
40. बारबोसा कहां के यात्री थे ?
A. इटली
B. पुर्तगाल
C. रूस
D. फ्रांस
Answer - B. पुर्तगाल
41. किसका शासन काल तेलुगु साहित्य का क्लासिकी युग माना जाता है ?
A. हरिहर
B. देवराय द्वितीय
C. राजेंद्र चोल
D. कृष्णदेव राय
Answer - D. कृष्णदेव राय
42. किसे आंध्र भोज भी कहा जाता है ?
A. कृष्णदेव राय
B. देवराय द्वितीय
C. सदाशिव राय
D. देवराय प्रथम
Answer - A. कृष्णदेव राय
43. आइन ए अकबरी अकबरनामा के किस खण्ड से संबंधित है ?
A. प्रथम खंड
B. द्वितीय खंड
C. तृतीय खंड
D. चतुर्थ खंड
Answer - C. तृतीय खंड
44. मुगलकालीन ऐतिहासिक स्रोतों में शामिल थी ?
A. ऐतिहासिक ग्रंथ
B. सरकारी तथा गैर सरकारी दस्तावेज
C. उस कालांश में बनी इमारतें एवं स्मारक
D. इनमें से सभी
Answer - D. इनमें से सभी
45. आइन-ए-अकबरी के अनुसार सिचाई वाले क्षेत्रों में वर्ष में कुल फसलें होती थी -
A. 5
B. 3
C. 2
D. 6
Answer - B. 3
46. तंबाकू का सेवन सर्वप्रथम किस मुगल सम्राट ने किया था ?
A. बाबर
B. जहांगीर
C. अकबर
D. शाहजहां
Answer - C. अकबर
47. अकबरनामा तीन जिल्दो में विभाजित है, तीसरी जिल्द को किस नाम से जाना जाता है ?
A. बाबरनामा
B. बादशाहनामा
C. आईन-ए-अकबरी
D. हुमायूँनामा
Answer - C. आईन-ए-अकबरी
48. बादशाहनामा की रचना किसने की थी ?
A. गुलबदन बेगम
B. अब्दुल हमीद लाहौरी
C. अबुल फजल
D. अब्दुल लतीफ
Answer - B. अब्दुल हमीद लाहौरी
49. एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल का स्थापना कब और किसने किया था ?
A. सर विलियम जॉन्स 1784
B. हेनरी बेवरिज 1791
C. चार्ल्स मेटकफ 1785
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - A. सर विलियम जॉन्स 1784
50. अकबरनामा का अंग्रेजी अनुवाद किसने किया था ?
A. सर विलियम जॉन्स
B. हेनरी बेवरिज
C. चार्ल्स मेटकफ
D. जेम्स प्रिंसेप
Answer - B. हेनरी बेवरिज
51. भारत में औपनिवेशिक शासन व्यवस्था सर्वप्रथम कहाँ स्थापित हुई ?
A. बंबई
B. बंगाल
C. मद्रास
D. कोई नहीं
Answer - B. बंगाल
52. 1793 ई0 में जब बंगाल में इस्तमरारी बंदोबस्त लागू किया गया उस समय बंगाल का गवर्नर कौन था ?
A. कार्नवालिस
B. सर जॉन शोर
C. लाई क्लाइव
D. कोई भारतीय
Answer - A. कार्नवालिस
53. जोतदार कौन होते थे ?
A. गाँव का मुखिया
B. धनवान रैय्यत
C. जमींदार
D. न्यायधीश
Answer - B. धनवान रैय्यत
54. पांचवीं रिपोर्ट' ब्रिटिश संसद में कब पेश की गई थी ?
A. 1800
B. 1812
C. 1813
D. 1850
Answer - C. 1813
55. कलकत्ता में स्थित अलीपुर चिड़ियाघर की स्थापना किसने की ?
A. फ्रांसीस बुकानन
B. जेवियर लकड़ा
C. जॉन हैरिस
D. इनमें से कोई नहीं ।
Answer - A. फ्रांसीस बुकानन
56. मुगल बादशाह को अपदस्थ कर कहां भेज दिया गया था ?
A. इंग्लैंड
B. कलकत्ता
C. रंगून
D. काबुल
Answer - C. रंगून
57. रानी लक्ष्मी बाई किस स्थान से विद्रोह का नेतृत्व कर रही थी ?
A. बिहार
B. कानपुर
C. दिल्ली
D. झांसी
Answer - D. झांसी
58. "सहायक संधि" की व्यवस्था किसने की ?
A. लॉर्ड क्लाइव ने
B. वारेन हेस्टिंग्स ने
C. लॉर्ड हेस्टिंग्स ने
D. लॉर्ड वेलेजली ने
Answer - D. लॉर्ड वेलेजली ने
59. अवध में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया ?
A. रानी लक्ष्मी बाई
B. बेगम हजरत महल
C. बेगम जीनत महल
D. तात्या टोपे
Answer - B. बेगम हजरत महल
60. “हड़प नीति" किसने लागू की थी ?
A. लॉर्ड डलहौजी
B. लॉर्ड क्लाइव
C. लॉर्ड कर्जन
D. वारेन हेस्टिंग
Answer - A. लॉर्ड डलहौजी
61. लॉर्ड वेलेज्ली भारत का गवर्नर जनरल कब बना ?
A. 1797
B. 1799
C. 1798
D. 1800
Answer - C. 1798
62. 'गेटवे ऑफ इंडिया' का निर्माण कब किया गया?
A. 1911 ई
B. 1910 ई.
C. 1912 ई.
D. 1913 ई.
Answer - A. 1911 ई
63. ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम और उसकी पत्नी मेरी के स्वागत के लिए बनाया गया ?
A. गेटवे ऑफ इंडिया
B. इंडिया गेट
C. A एवं B दोनों
D. इनमें से कोई नहीं।
Answer - A. गेटवे ऑफ इंडिया
64. कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कब की गई थी ?
A. 1771 ई.
B. 1772 ई.
C. 1773 ई.
D. 1770 ई.
Answer - C. 1773 ई.
65. कलकत्ता की जगह दिल्ली को राजधानी कब बनाया गया ?
A. 1910
B. 1911
C. 1912
D. 1913
Answer - B. 1911
66. किस वर्ष वास्कोडिगामा भारत पहुंचा ?
A. 1998
B. 1498
C. 1598
D. 1398
Answer - B. 1498
67. महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु कौन थे ?
A. फिरोजशाह
B. लाजपत राय
C. गोपाल कृष्ण गौखले
D. चितरंजन दास
Answer - C. गोपाल कृष्ण गौखले
68. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस कब आए ?
A. 1893
B. 1915
D. 1914
C. 1908
Answer - B. 1915
69. बंगाल के विभाजन की घोषणा किस वर्ष हुई ?
A. 1905
B. 1906
C. 1911
D. 1914
Answer - A. 1905
70. काला कानून किसे कहा गया है ?
A. शिक्षा बिल
B. इलवर्ट बिल
C. रालेट बिल
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - C. रालेट बिल
71. 1947 के विभाजन को जिंदा बचे लोगों ने क्या कहकर व्यक्त किया ?
A. मार्शल लॉ
B. मारामारी
C. रोला या हुल्लड़
D. इनमें से सभी
Answer - D. इनमें से सभी
72. सीमान्त गाँधी किसे कहा जाता था ?
A. मोहम्मद अली जिन्ना
B. रहमत अली
C. खान अब्दुल गफ्फार
D. मोहम्मद इकबाल 'खान
Answer - C. खान अब्दुल गफ्फार
73. बंगाल का विभाजन कब हुआ था ?
A. 1905
B. 1909
C. 1919
D. 1920
Answer - A. 1905
74. मुस्लिम लीग की स्थापना कब एवं कहाँ किया गया था ?
A. 1905. लखनऊ में
B. 1906, ढाका में
C. 1907. सूरत में
D. 1909, कलकत्ता में
Answer - B. 1906, ढाका में
75. मुसलमानों के लिए पृथक चुनाव क्षेत्र का प्रस्ताव कब लाया गया था ?
A. 1907
B. 1909
C. 1916
D. 1920
Answer - B. 1909
76. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं मुस्लिम लीग के बीच समझौता कब हुआ था ?
A. 1909
B. 1907
C. 1916
D. 1919
Answer - C. 1916
77. हिन्दु महासभा का गठन कब किया गया था ?
A. 1910
B. 1915
C. 1920
D. 1925
Answer - B. 1915
78. 1937 ई. के प्रान्तीय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 11 प्रान्तों में से कितने प्रान्तों में अपनी सरकार बनाई ?
A. 8 प्रान्तों में
B. 11 प्रान्तों में
C. 7 प्रान्तों में
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - C. 7 प्रान्तों में
79. सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा किसने लिखा था ?
A. चौधरी रहमत अली
B. मोहम्मद इकबाल
C. मोहम्मद अली जिन्ना
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - B. मोहम्मद इकबाल
80. मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान का प्रस्ताव कब लाया था ?
A. 23 मार्च 1940
B. 24 फरवरी 1942
C. 5 मार्च 1946
D. 16 अगस्त 1942
Answer - A. 23 मार्च 1940
81. भारत छोड़ो आन्दोलन कब से प्रारंभ मानी जाती है।
A. 15 अगस्त 1942
B. 8 अगस्त 1942
C. 24 मार्च 1946
D. 16 अक्टूबर 1946
Answer - B. 8 अगस्त 1942
82. कैबिनेट मिशन भारत कब आया ?
A. 23 मार्च 1946
B. 24 अप्रैल 1945
C. 16 जून 1942
D. 23 मई 1945
Answer - A. 23 मार्च 1946
83. मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस कब मनाया ?
A 23 मार्च 1946
B. 24 मार्च 1947
C. 16 अगस्त 1946
D. 23 अगस्त 1942
Answer - C. 16 अगस्त 1946
84. भारत छोड़ो आन्दोलन में करो या मरो का नारा किसने दिया था ?
A. सुभाष चन्द्र बोस
B. महात्मा गांधी
C. जवाहर लाल नेहरू
D. डॉ राजेन्द्र प्रसाद
Answer - B. महात्मा गांधी
85. पाकिस्तान शब्द किसने दिया था ?
A. मोहम्मद जिन्ना
B. चौधरी रहमत अली
C. लियाकत अली
D. मोहम्मद इकबाल
Answer - B. चौधरी रहमत अली
86. संविधान सभा के निर्माण में कितना समय लगा ?
A. 2 वर्ष 11 माह 11 दिन
B. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
C. 3 वर्ष 11 माह 11 दिन
D. 3 वर्ष 11 माह 18 दिन
Answer - B. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
87. भारतीय संविधान कब लागू किया गया ?
A. 26 जनवरी 1949
B. 26 नवंबर 1949
C. 26 नवंबर 1950
D. 26 जनवरी 1950
Answer - D. 26 जनवरी 1950
88. संविधान सभा की बैठक में कितने सदस्य उपस्थित थे ?
A. 110 सदस्य
B. 210 सदस्य
C. 310 सदस्य
D. 79 सदस्य
Answer - B. 210 सदस्य
89. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B. जवाहरलाल नेहरू
C. डॉ. भीमराव अंबेडकर
D. सरदार पटेल
Answer - C. डॉ. भीमराव अंबेडकर
90. भारतीय संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे ?
A. जवाहरलाल नेहरू
B. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
C. सरदार पटेल
D. डॉ. भीमराव अंबेडकर
Answer - B. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
91. कैबिनेट मिशन के सदस्य थे ?
A. पैथिक लोरेंस
B. ए.बी. अलेकजेंडर
C. सर स्टेफोर्ड क्रिप्स
D. इनमें से सभी
Answer - D. इनमें से सभी
92. संविधान सभा के संचालन समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
A. राजेंद्र प्रसाद
B. जवाहरलाल नेहरू
C. भीमराव अंबेडकर
D. सरदार पटेल
Answer - A. राजेंद्र प्रसाद
93. भारत को कब गणतंत्र घोषित किया गया ?
A. 26 जनवरी 1950
B. 26 जनवरी 1930
C. 14 अगस्त 1950
D. 15 अगस्त 1947
Answer - A. 26 जनवरी 1950
94. कौन सी महिला भारतीय संविधान सभा की सदस्य थी ?
A. हंसा मेहता
B. सरोजिनी नायडू
C. दुर्गाबाई देशमुख
D. इनमें से सभी
Answer - D. इनमें से सभी
95. भारत के संविधान का पिता किसे कहा जाता है ?
A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B. डॉ. भीमराव अंबेडकर
C. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
D. पंजवाहरलाल नेहरू
Answer - B. डॉ. भीमराव अंबेडकर
96. भारतीय संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन के अंतर्गत किस वर्ष हुआ ?
A. 1942
B.1944
C. 1946
D. 1947
Answer - C. 1946
97. प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस कब मनाया गया ?
A. 26 जनवरी 1950
B. 15 अगस्त 1947
C. 16 अगस्त 1946
D. इनमें से कोई नहीं
Answer - C. 16 अगस्त 1946
98. संविधान सभा में कुल कितने सदस्यों का प्रावधान था ?
A. 386
B. 389
C. 370
D. 595
Answer - B. 389
99. भारत में कितनी रियासतें थी ?
A. 562
B. 563
C. 564
D. 654
Answer - A. 562
100. किसे संवैधानिक सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया ?
A. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
B. डॉ राजेंद्र प्रसाद
C. बी. एन. राव.
D. गोविंद बल्लभ
Answer - C. बी. एन. राव.
--
JAC Board Class 12 Study Material
JAC Board Class 12 Study Material | |
JAC Board Class 12 Books | JAC Board Class 12 Previous Year Question Paper |
JAC Board Class 12 Syllabus | JAC Board Class 12 Model Paper |