Self Studies

JAC Jharkhand Board 12th History Exam 2024 : VVI Most Important अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Questions) उत्तर के साथ; परीक्षा से पहले रटलो

JAC Jharkhand Board 12th History Exam 2024 : VVI Most Important अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Questions) उत्तर के साथ; परीक्षा से पहले रटलो

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

झारखंड अकैडेमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा की इतिहास परीक्षा को 13 फरवरी, 2024 को निर्धारित किया है। यह आलेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें वही अति लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं जो पेपर में आ सकते हैं।

झारखंड बोर्ड के सभी विद्यार्थियों के लिए आपकी History परीक्षा के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं, जिनमें विद्यार्थी इस से बोर्ड परीक्षा की तैयारी को आसानी से कर सकते हैं।

 झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की History परीक्षा के महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

इस संग्रह में झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की History परीक्षा से संबंधित बहुत महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इन प्रश्नों को अनुभवी शिक्षकों ने तैयार किया है, जो आपके पेपर के लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी प्रश्नों के साथ उत्तर दिए गए हैं।

 JAC Board 12th History Question Answer 2024  - अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

1. हड़प्पा सभ्यता को कांस्य युगीन सभ्यता क्यों कहा जाता है ?

उत्तर - हड़प्पा सभ्यता को कांस्य युगीन सभ्यता इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर लोगों ने औजार बनाने के लिए तांबे और टिन धातु को मिलाकर कांस्य धातु का उपयोग
किया था।

2. हड़प्पा सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता क्यों कहा जाता है ?

उत्तर - हड़प्पा और मोहनजोदड़ो नगरों के अवशेष मुख्य तौर पर सिंधु नदी या सिंधु नदी घाटी के आसपास से प्राप्त हुए हैं, इस कारण से हड़प्पा सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता भी कहा जाता है।

3. सिंधु घाटी सभ्यता में मनके बनाने के लिए किस सामग्री का उपयोग किया जाता था ?

उत्तर - सिंधु घाटी सभ्यता में मनके बनाने के लिए कार्नेलियन, क्रिस्टल, सेलखड़ी, तांबा, जैस्पर, क्वाटर्ज, शंख, पत्थर, काँसा और सोना जैसी धातु का उपयोग किया जाता था।

4. सिंधु घाटी सभ्यता की उन स्थानों के नाम बताएं जहां सिंचाई के अंश पाए गए हैं ?

उत्तर- सिंधु घाटी सभ्यता के उन स्थानों के नाम निम्नलिखित हैं, जहां सिंचाई के अंश पाए गए हैं -  A. शोर्तुघई   B. धोलावीरा ।

5. हड़प्पा सभ्यता के लोगों के व्यापारिक संपर्क किन देशों से थे ?

उत्तर - हड़प्पा सभ्यता के लोगों के व्यापारिक संपर्क मेसोपोटामिया, ओमान, बहरीन, ईरान आदि देशों से था।

6. हड़प्पा वासी ताँबा और सोना कहां से प्राप्त करते थे ?

उत्तर - हड़प्पा वासी राजस्थान के खेतड़ी से ताँबा और दक्षिण भारत से सोना प्राप्त करते थे।

7. किस पुरास्थल को हड़प्पा सभ्यता की सबसे बड़ी बस्ती माना जाता है?

उत्तर - पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना जिले में स्थित मोहनजोदड़ो को हड़प्पा सभ्यता की सबसे बड़ी बस्ती माना जाता है। मोहनजोदड़ो का क्षेत्रफल 125 हेक्टेयर था।

8. हड़प्पा सभ्यता कहां-कहां विकसित हुई थी ?

उत्तर - हड़प्पा सभ्यता पाकिस्तान, दक्षिण अफगानिस्तान, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकसित हुई थी।

9. पाटलिपुत्र की स्थापना किसने किया था ?

उत्तर - पाटलिपुत्र की स्थापना उदयिन ने किया था।

10. चीनी यात्री फाहियान किसके शासन काल में भारत आया था ?

उत्तर- चीनी यात्री फाहियान चन्द्रगुप्त द्वितीय के काल में भारत आया था।

11. महाभारत के सबसे चुनौतीपूर्ण प्रसंगों में से एक का उल्लेख कीजिए।

उत्तर - महाभारत के सबसे चुनौतीपूर्ण प्रकरणों में से एक द्रौपदी का पांच पांडवों के साथ विवाह है। यह बहुपतित्व (कई पतियों वाली महिला की प्रथा) का एक उदाहरण है जो महाकाव्य का एक केंद्रीय विषय है।

12. चतुर्थ बौद्ध संगीति के अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर - चतुर्थ बौद्ध संगीति के अध्यक्ष वसुमित्र एवं उपाध्यक्ष अश्वघोष थे।

13. मोहम्मद बिन तुगलक ने इब्नबतूता को कहां का काजी नियुक्त किया था ?

उत्तर - मोहम्मद बिन तुगलक ने इब्नबतूता को दिल्ली का काजी नियुक्त किया था।

14. किस तमिल ग्रंथ को तमिल वेद कहा जाता है ?

उत्तर - नलयिरादिव्य प्रबंधम

15. दो भक्ति स्त्री संतों के नाम बताइए ?

उत्तर - अंडाल और कराईकाल अम्मैयार

16. विजय नगर किस नदी के तट पर स्थित है ?

उत्तर - तुंगभद्रा

17. मुगल काल में किसानों के लिए किन-किन शब्दों का प्रयोग होता था ?

उत्तर - मुगल काल में किसानों के लिए निम्न शब्दों का प्रयोग होता था -   A. रैयत    B. रियाया या मुजरियान    C. खुदकास्त    D. पाहिकास्त

18. पायक कौन थे ?

उत्तर - पायक वे लोग थे जो जमीन के बदले सैन्य सेवाएं देते थे। असम के अहोम राजाओं के अपने पायक होते थे।

19. अकबर ने किस भाषा को राज दरबार की मुख्य भाषा बनाया और क्यों ?

उत्तर - अकबर ने फ़ारसी को राज दरबार की मुख्य भाषा बनाया था। इसके लिए अकबर को संभवतः ईरान के साथ सांस्कृतिक और बौद्धिक संपर्कों, मुगल दरबार में पद पाने के इच्छुक ईरानी तथा मध्य एशियाई प्रवासियों ने बादशाह को इस भाषा को अपनाए जाने के लिए प्रेरित किया होगा।

20. उपनिवेशवाद से आप क्या समझते हैं ?

उतर - उपनिवेशवाद एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत औपनिवेशिक राष्ट्र उपनिवेश के आर्थिक, प्राकृतिक तथा मानवीय संसाधनों का प्रयोग अपने हितों के लिए करता है। और अपने इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इन राष्ट्र पर अपना नियंत्रण स्थापित करता है।

21. मंगल पांडे कौन थे ?

उत्तर - मंगल पांडे बैरकपुर में 34वीं रेजिमेंट के सिपाही थे। जिन्होंने 1857 के क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

22. 1857 का विद्रोह सबसे पहले कब और कहां से शुरू हुई ?

उत्तर - 1857 का विद्रोह सबसे पहले 10 मई 1857 को मेरठ में शुरू हुई।

23. बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने 1756 ई० में कहां आक्रमण किया था ?

उत्तर - 1756 ई0 में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने कलकत्ता पर हमला किया और अंग्रेज अधिकारियों द्वारा बनाए गए माल गोदाम (छोटे किले पर कब्जा कर लिया।

24. हिल स्टेशनों के आरंभिक उद्देश्य क्या थे ?

उत्तर - हिल स्टेशनों की स्थापना का आरंभिक उद्देश्य ब्रिटिश सेना की जरूरतों से जुड़ा था। यह सैनिकों को ठहराने, सीमा की निगरानी करने तथा शत्रु पर हमला बोलने के लिए महत्वपूर्ण स्थान थे।

25. दांडी यात्रा किसके द्वारा शुरू किया गया ?

उत्तर - दांडी यात्रा महात्मा गांधी के द्वारा शुरू किया गया।

26. दांडी यात्रा कब और कहां से शुरू किया गया ?

उत्तर - दांडी यात्रा 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से शुरू किया गया।

27. महात्मा गांधी ने नमक कानून कब बंद किया ?

उत्तर - महात्मा गांधी ने नमक कानून 6 अप्रैल 1930 ई. को भंग किया।

28. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू किया गया ?

उत्तर - भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त 1942 ई. में शुरू किया गया।

29. लखनऊ समझौता से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच दिसंबर 1916 ई में कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में एक समझौता के तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच आपसी तालमेल हुआ था। जिसे लखनऊ समझौता के नाम से जाना जाता है।

30. साम्प्रदायिकता से आप क्या समझे समझते हैं ?

उत्तर - साम्प्रदायिकता से तात्पर्य उस संकीर्ण मनोवृति से है, जो धर्म और जाति के नाम पर पूरे समाज तथा राष्ट्र के व्यापक हितों के विरुद्ध व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत धार्मिक हितों को प्रोत्साहित एवं संरक्षण देने की भावना को महत्व देती है, तथा आपस में झगड़ा पैदा करती है।

--

JAC Board Class 12 Study Material

JAC Board Class 12 Study Material
JAC Board Class 12 Books JAC Board Class 12 Previous Year Question Paper
JAC Board Class 12 Syllabus JAC Board Class 12 Model Paper
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now