JAC Jharkhand Board 8th Result 2024: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी, 94% स्टूडेंट्स पास - डायरेक्ट लिंक से देखे रिजल्ट
जैक बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। फेल होने वाले बच्चों के लिए जैक विशेष परीक्षा लेगा।
👉 Direct Link JAC 8th Result 2024
झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा में राज्य के कुल 5,61,774 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. उनमें से 5,28,962 यानी 94.1592% को 9वीं क्लास में प्रमोट किया गया है. 32,471 (5.7801%) स्टूडेंट्स को मार्जिनल श्रेणी में रखा गया है और 341 (0.0607%) का रिजल्ट इनकंप्लीट बताया जा रहा है. पिछले साल झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा में 4,54,146 स्टूडेंट्स सफल हुए थे. इस हिसाब से 2023 का पास प्रतिशत 90.33 फीसदी रहा था. बता दें कि तब 5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी.
JAC 8th Result 2024: यूं चेक कर सकेंगे जैक रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर 1वीं के छात्र JAC VIII Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा।
स्टेप 4- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
Quiz
Get latest Exam Updates
