JAC Board 12th Result 2024 : झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आने वाला है, जानें तारीख को लेकर अपडेट
झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) 12वीं के रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। झारखंड बोर्ड की ओर से 12वीं के रिजल्ट की घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी। राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुई परीक्षा को अटैंड करने वाले स्टूडेंट्स रिजल्ट की घोषणा के बाद Fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
"खबरों के मुताबिक JAC 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा 30 अप्रैल तक कर दी जाएगी।"
JAC Board 12th Result 2024 : 4 लाख स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार
बता दें कि झारखंड में करीब 4 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है। झारखंड बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव के द्वारा की जा सकती है। पिछले साल भी रिजल्ट ऐसे ही घोषित हुआ था। पिछले साल प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड बोर्ड के अध्यक्ष रवि कुमार एवं बोर्ड अध्यक्ष एवं बोर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार महतो शामिल थे।
JAC Board 12th Result 2024 : इस तरह स्टूडेंट्स को मिलेंगे ग्रेड
| Marks | Grade | Point |
|---|---|---|
| 80% and above | A+ | Excellent |
| 60-80% | A | Very Good |
| 45-60% | B | Good |
| 33-45% | C | Average |
| Below 33% | D | Marginal |
JAC Board 12th Result 2024 : ऐसे चेक करें रिजल्ट
- Fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- 'झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपना जेएसी 12वीं रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- 'Submit' बटन दबाएं।
- पृष्ठ की जाँच करें और डाउनलोड करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Quiz
Get latest Exam Updates
