मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 : पासिंग मार्क्स, ग्रेडिंग सिस्टम, कॉपी री-चेक, सप्लीमेंट्री परीक्षा और मार्कशीट में करेक्शन प्रोसेस; डिटेल चेक करे

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार 17.42 लाख स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं दोनों क्लासों के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने पर छात्र बोर्ड छात्र fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कई छात्रों को ग्रेडिंग सिस्टम, पासिंग मार्क्स, कॉपी रीचेकिंग, सप्लीमेंट्री परीक्षा, आंसरशीट की फोटोकॉपी, मार्कशीट में करेक्शन, जैसी कुछ चीजों को लेकर संदेह है, पूरी जानकारी यहां दी गई है। जानें अहम बातें
MP Board Results 2024: उत्तीर्ण मानदंड/ पासिंग मार्क्स, और न्यूनतम अंक आवश्यक
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रत्येक विषय 100 नंबर का होता है. जिसमें 80 नंबर थ्योरी से मिलते हैं. जबकि 20 अंक प्रैक्टिकल के जरिए. पास होने के लिए प्रत्येक विषय और प्रत्येक पेपर में 33 फीसदी मार्क्स हासिल करने जरूरी होते हैं.
MP Board Result 2024: ग्रेडिंग सिस्टम क्या है?
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए निम्नलिखित ग्रेडिंग सिस्टम का उपयोग करता है:
श्रेणी | प्रतिशत (%) | ग्रेड | रिमार्क |
---|---|---|---|
ए+ | 90-100 | 9 | आउटस्टैंडिंग |
ए | 80-89 | 8 | एक्सीलेंट |
बी+ | 70-79 | 7 | बहुत अच्छा |
बी | 60-69 | 6 | अच्छा |
सी+ | 50-59 | 5 | औसत से ऊपर |
सी | 40-49 | 4 | एवरेज |
डी+ | 30-39 | 3 | मार्जिनल |
डी | 20-29 | 2 | सुधार की जरूरत |
इ | 20 से कम | 1 | सुधार की जरूरत |
MP Board 10th Result 2024 : कॉपी री-चेक कैसे कराएं?
अगर आपको अपने नंबर पर आपत्ति है और आपको लगता है कि आपके नंबर और बेहतर आ सकते थे, तो आप अपनी कॉपी री-चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. वह www.mpbse.mponline.gov.in या MP Online कियोस्क के जरिए 15 दिनों के भीतर रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है।
री-चेकिंग के लिए रहें तैयार- एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को अपने मार्क्स का अंदाजा लगाना चाहिए। याद रखें और हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। लेकिन आप बिहार बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की और अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।
MP Board 10th Result 2024 : सप्लीमेंट्री परीक्षा (फेल होने पर क्या करें?)
अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषय में बहुत कम नंबर से फेल हो गया है, तो वो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. लेकिन 2 विषय से ज्यादा में फेल होने पर स्टूडेंट को फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी.
तीन विषय में फेल तो फेल
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में दो विषयों में पासिंग मार्क्स नहीं आने पर छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी. वहीं तीन विषयों में पास नहीं होने वाले छात्र फेल माने जाएंगे और वे सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे. हालांकि एमपी बोर्ड द्वारा 'रूक जाना नहीं' स्कीम के तहत भी साल में दो बार बोर्ड परीक्षा का प्रावधान है, जिसके जरिए छात्रों को परीक्षा में पास कर अगली कक्षा के लिए प्रमोट किया जाता है.
MP Board Marksheet Correction Process : जानिए मार्कशीट के करेक्शन प्रोसेस में क्या होता है?
रिजल्ट के बाद यदि आपकी मार्कशीट में आपका नाम, आपके माता-पिता का नाम, आपकी जन्मतिथि, आपके स्कूल या बोर्ड का नाम अथवा अंकतालिका में मिले कुल अंकों आदि में से कुछ भी मिसप्रिंट होने जैसे परिस्थिति में मार्कशीट में करेक्शन के लिए अप्लाई किया जाता है।
मार्कशीट करेक्शन के लिए आवश्यक दस्तावेज
मार्कशीट करेक्शन के आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी-
- आपका ऑरिजनल आधार कार्ड
- आपके स्कूल की टीसी यानि कि ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- जिस मार्कशीट में करेक्शन करवाना है उसकी मार्कशीट साथ ही कुछ अन्य मार्कशीट
- जिस स्कूल से पढ़ाई की हो उसका दाखिल ख़ारिज
- पैनकार्ड इत्यादि।
नोट – बोर्ड द्वारा अभी मार्कशीट करेक्शन को लेकर कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी की गई है। बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद हम आपको सूचित करेंगे।
क्या है MP Board मार्कशीट की करेक्शन प्रोसेस?
निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से मार्कशीट की करेक्शन प्रोसेस को फॉलो किया जाता है-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।
- होम पेज खुलने पर वहां दिखाई देने वाले तीन विकल्पों में से एक काउंटर बेस्ड फॉर्म पर क्लिक करें।
- फिर नए पेज पर 5 वे नंबर के विकल्प डुप्लीकेट/करेक्शन- मार्कशीट/माइग्रेशन/सर्टिफिकेट पर क्लिक करें और अपना फॉर्म भरें।
- आपसे पूछी गई सारी जानकारी और डाक्यूमेंट्स सबमिट करने के बाद प्रोसेस को आगे प्रोसीड करें।
- मांगे गए शुल्क यानि कि फीस का भुगतान करके सबमिट पर क्लिक करें। आपकी करेक्शन रिक्वेस्ट आटोमेटिक जनरेट हो जाएगी।