MP Board Topper List 2026: टॉपर्स लिस्ट जारी — जिलेवार पास प्रतिशत, नाम और मार्क्स की पूरी जानकारी
मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबह 11:00 बजे नतीजों की घोषणा की।
👉 Direct Link - MP Board 10th Result 2026
👉 Direct Link - MP Board 12th Result 2026
10वीं में कुल पास प्रतिशत 73.42% रहा, जिसमें छात्राओं ने 77.52% के साथ बाजी मारी। प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 499 अंक लेकर स्टेट टॉप किया। 12वीं में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जो पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर है। 12वीं में भी छात्राओं ने 79.41% के साथ छात्रों को पीछे छोड़ दिया। अगर आप टॉपर्स लिस्ट और पूरी जानकारी देखना चाहते हैं, यहां दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट दी गई है।
मध्य प्रदेश की होनहार बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने कहा यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।परिणाम घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भी बेटियां आगे रही हैं। नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनकर आज हमारी बेटियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
MP Board 10वीं Result 2026 — पास प्रतिशत एक नजर में
| विवरण | आँकड़े |
|---|---|
| कुल उत्तीर्ण प्रतिशत | 73.42% |
| छात्र पंजीकृत | 4,08,884 |
| छात्र उपस्थित | 4,05,685 |
| छात्र पास | 2,96,944 |
| छात्रों का पास प्रतिशत | 69.31% |
| छात्राएं पंजीकृत | 4,01,135 |
| छात्राएं उपस्थित | 3,99,247 |
| छात्राएं पास | 3,16,470 |
| छात्राओं का पास प्रतिशत | 77.52% |
| सरकारी स्कूलों का रिजल्ट | 76.80% |
| प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट | 68.64% |
बेटियों ने फिर मारी बाजी
इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 77.52% रहा, जबकि छात्रों का 69.31% रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नारी सशक्तिकरण की मिसाल है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से 8 फीसदी बेहतर रहा। 10वीं की मेरिट लिस्ट में कुल 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 235 लड़कियां और 143 लड़के हैं।
MP Board 10वीं Toppers List 2026
| छात्र का नाम | अंक |
|---|---|
| Pratibha Singh Solanki | 499 |
| Abhay Gupta | 498 |
| Akshara Ghodeshwar | 498 |
| Himanshi Dhakad | 497 |
| Shivam Bopche | 497 |
| Yogendra Singh Parmar | 497 |
| Nikita Farkase | 497 |
| Avanish Kumar Nai | 497 |
| Arjun Singh Rajpoot | 497 |
| Ananya Verma | 497 |
मध्य प्रदेश की बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त करके स्टेट टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।
MP Board 12वीं Result 2026 — पास प्रतिशत एक नजर में
| विवरण | आँकड़े |
|---|---|
| कुल परीक्षार्थी | 6,89,746 |
| नियमित छात्रों का पास % | 76.01% |
| स्वाध्यायी छात्रों का पास % | 30.60% |
| छात्राओं का पास % | 79.41% |
| छात्रों का पास % | 72.39% |
| नरसिंहपुर (नियमित) पास % | 92.62% |
| नरसिंहपुर (प्राइवेट) पास % | 59.93% |
12वीं का यह रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है। इस बार 12वीं में किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है। हालांकि करीब 1 लाख 99 हजार छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं।
MP Board 12वीं Toppers List 2026
| छात्र का नाम | अंक |
|---|---|
| Durga Prasad Rai | 494 |
| Rambhuvan Vishwakarma | 494 |
| Vinod Prajapati | 493 |
| Lalaram Kushwah | 493 |
| Rajeshwar Singh Rajawat | 493 |
| Sandeep Kumawat | 492 |
| Mahendra Sharma | 491 |
| Vijay Gurjar | 491 |
| Neeraj Purwar | 491 |
| Ramkumar | 490 |
भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
जिलेवार प्रदर्शन
12वीं के रिजल्ट में झाबुआ पहले स्थान पर और अनुपपुर दूसरे स्थान पर रहा। नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा, जहाँ नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 92.62% रहा।
फेल छात्रों के लिए दूसरा मौका
नई शिक्षा नीति के तहत इस बार फेल छात्रों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मौका मिलेगा। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-इवैलुएशन या री-वेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
स्टेप 1: fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं
स्टेप 2: "MP Board Result 2026" लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: 10वीं या 12वीं में से अपना विकल्प चुनें
स्टेप 4: रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
स्टेप 5: "Submit" बटन पर क्लिक करें
स्टेप 6: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
स्टेप 7: मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
---
MP Board Class 10 & 12 Study Material
| MP Board Class 10 & 12 Study Material | |
| MP Board Class 10 Study Material | MP Board Class 12 Study Material |
Quiz
Get latest Exam Updates
